Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपना घर आश्रम में प्रभुजनों के बीच मनाई शादी की वर्षगांठ, कराया भोजन

अपना घर आश्रम में प्रभुजनों के बीच मनाई शादी की वर्षगांठ, कराया भोजन

फिरोजाबाद। शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम के महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा ने अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ प्रभुजनों के बीच पहुंच मनाई। जहां प्रभुजनों को भोजन भी कराया गया।शिव शक्ति वृद्ध आश्रम समिति द्वारा संचालित अपना घर आश्रम के महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा एवं उनकी धर्मपत्नी नीता गुप्ता बुधवार को अपना घर आश्रम पहुंचे। जहां मुकेश कुमार गुप्ता मामा एवं उनकी धर्मपत्नी नीता गुप्ता ने 40 वीं शादी की वर्षगांठ मंदबुद्धि, बेसहारा, लावारिस, प्रभुजनों के बीच केक काटकर बड़ी सादगी के साथ मनाई। महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा ने जनपद वासियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि यदि आप अपने घर में कोई भी खुशी का पर्व मनाते हैं तो आप इन बेसहारा मंदबुद्धि लावारिस दोनों के बीच आकर अपनी खुशी को मनाने का अवश्य प्रयास करें। यह प्रभुजन भी आपकी खुशी में शरीक होकर प्रफुल्लित होंगे। मुकेश कुमार गुप्ता मामा एवं उनकी धर्मपत्नी नीता गुप्ता एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों ने सभी प्रभुजी को भोजन कराया। साथ ही अपनी शादी की वर्षगांठ इन सभी प्रभुजनों के बीच मनाई। इस दौरान आश्रम के अध्यक्ष अनिल गर्ग, अनिल लहरी, शिप्रा गुप्ता, शंकर गुप्ता, शैंकी गुप्ता, आरोही गुप्ता, सृष्टि गुप्ता, पर्व गुप्ता आदि मौजूद रहे।