Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम : सीडीओ

11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम : सीडीओ

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश भर में गरिमामयी रूप से मनाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रमों के अन्तर्गत मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन संस्कृति अनुभाग एवं सचिव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस हेतु गठित राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति (एनआईसी) द्वारा 11 से 17 अगस्त, 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम अनुमोदित किया गया है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित करना है तथा कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस क्रम में जनपद में कुल 5.70 हजार झण्डा निर्माण/फहराये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
जनपद के समस्त जनमानस से अपील है कि ‘‘भारतीय स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहें आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक मनाये जा रहे है। झण्डे का आकार, झण्डा बनाने की सामग्री, रंग आदि के अनुक्रम में विभिन्न साइजो में झण्डा (निर्माण व मानकों में किसी भी प्रकार का विचलन न हो के साथ) फहराया जाए। ताकि जनपद के नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जनजागृत की भावना प्रेरित हो।