Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कृषक भाईयों की समस्या के समाधान हेतु कन्ट्रोल रूम बना

कृषक भाईयों की समस्या के समाधान हेतु कन्ट्रोल रूम बना

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशानुसार जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खरीफ अभियान 2022 के कृषक भाईयों की समस्या के समाधान हेतु जनपद स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसमें कृषक अपनी कृषि इनपुट यथा उर्वरक बीज, नलकूप, नहर आदि समस्त कृषि समस्याओं के निदान हेतु जनपद स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम से अपनी समस्याओं से अवगत करा कर समस्या का निदान प्राप्त कर सकते है। कन्ट्रोल रूम का विवरण इस प्रकार है- जनपद स्तरीय कन्ट्रोल रूम 7839882515, विकास खण्ड अकबरपुर कन्ट्रोल रूम 9557307411, सरवनखेडा 6393725502, मैथा 9794933419, मलासा 8795385539, अमरौधा 9039823348, राजपुर 9621746036, सन्दलपुर 6306651341, डेरापुर 8445038993, झींझक 8418876521, रसूलाबाद 8840101720 है।