Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्रामीण की छत गिरी हजारों की क्षति

ग्रामीण की छत गिरी हजारों की क्षति

सासनी। गांव नया नगला में एक ग्रामीण की छत भरभराकर गिर गई। जिससे उसका हजारों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला गया।मिली जानकारी के के अनुसार गांव नया नगला निवासी भूरी सिंह का पुत्र बबलू अपने मकान पर दैनिक कर्राे को कर रहा था। बताते हैं। उसकी पत्नी व बच्चे मकान के ही अंदर थे। तभी मकान की छत चटकी होने के कारण भरभराकर गिरने लगी। यह देखकर बबलू की पत्नी व बच्चे ने अपना बचाव करते हुए वह मकान से बाहर आ गए। छत गिरने के कारण उसके कमरे में रखा हजारांे का सामान टूट गया और कमरे में बैठे बच्चे तथा पत्नी बाल-बाल बच गये। घटना की जानकारी होने पर परिजन व पडौसी एकत्र हो गये। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सामान को बाहर निकलवाया। वहीं ग्रामीण का हजारों का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।