Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं तथा बच्चियों को किया जागरूक

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं तथा बच्चियों को किया जागरूक

सिकंदराराऊ । पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षार्थ पुरदिलनगर कस्बा चौकी प्रभारी सोनू राजौरा एवं एन्टी रोमियो स्क्वाड ने कस्बा पुरदिलनगर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता करके महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया ।पुरदिलनगर कस्बा चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने महिलाओं व बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। चौकी प्रभारी ने महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे यूपीकॉप, एंटी रोमियो, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090,डायल 112, व 1098, 181, 102, 108, आदि की जानकारी दी और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए सरकार के मुख्य उद्देश्य बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ के तहत बेटियों व बच्चियों को पढ़ने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना व एण्टी रोमियों टीम व उप्र पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए । महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता करके उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया। साथ ही सभी महिलाओं व बालिकाओं को अवगत कराया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती हैं।