Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एबीवीपी पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एबीवीपी पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई के द्वारा शहर के राजरानी इंटर कॉलेज, दीनबंधु इंटर कॉलेज, जे.वी. इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने वृक्षों को रोपित कर उनको संरक्षण करने का काम किया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज पलिया ने कहा कि वृक्ष लगाना हम सबकी जिम्मेदारी है। लेकिन उनको संरक्षित करना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए विद्यार्थी परिषद ने वृक्ष का लक्ष्य लेकर उनको संरक्षित करने का भी लक्ष्य लिया है। कार्यक्रम में एबीबीपी पदाधिकारियो ने राजरानी इंटर कॉलेज, दीनबंधु इंटर कॉलेज, जे.वी. इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। कार्यक्रम में महानगर विस्तारक आकाश पाल, जिला सह संयोजक नेहा सिंह, नीतू, संजना, कुशाग्र गुप्ता, सरस शर्मा आदि मौजूद रहे।