Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रैली निकाल कर घर-घर लगाया तिरंगा

रैली निकाल कर घर-घर लगाया तिरंगा

हाथरस। नगला बेलन शाह सेवा भारती बाल संस्कार केंद्र पर ब्रज क्षेत्र मंत्री व पूर्व चेयरमैन श्रीमती डौली माहौर एवं सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष बासुदेव माहौर ने सेवा भारती बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के साथ अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिंरगा रैली का आयोजन किया। रैली का डौली माहौर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। रैली में सेवा भारती के जिला मंत्री योगेश बागडी, भँवर सिंह, मुबीन अहमद खान, केंद्र की आचार्या सीमा अग्रवाल, कन्हैया लाल वार्ष्णेय एवं सेवा भारती के 55 बच्चों ने भाग लिया। रैली नगला बेलन शाह बाल संस्कार केन्द्र से किला गेट, पथवारी माता के मन्दिर, हाथरस किला स्टेशन, नगला औकानिया होते हुये सेवा भारती केन्द्र पर समापन हुआ। भारत माता के नारे लगाते हुए हर घर में तिंरगा भी लगाया।