Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ‘अपना घर आश्रम’ निराश्रितों के लिए अनुपम स्थान: अभिमन्यु गुप्ता

‘अपना घर आश्रम’ निराश्रितों के लिए अनुपम स्थान: अभिमन्यु गुप्ता

बागपत, जन सामना संवाददाता। जनपद के अमीनगर सराय स्थित “अपना घर आश्रम” में स्वर्गीय श्रीमती वीना आर्य धर्मपत्नी स्वर्गीय देवेंद्र आर्य की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र गौरव आर्य एवं तरुण आर्य ने परिवार सहित अपना घर आश्रम अमीनगर सराय में जाकर वहां के निवास करने वाले निराश्रित प्रभुजी को भोजन कराया और मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने जलपान व दोपहर शाम के भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर अभिमन्यु गुप्ता ने उनके स्वास्थ्य के बारे में प्रबंधक स्टाफ से जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, अपना घर आश्रम निराश्रित बंधुओं के लिए अनुपम स्थान है। यहां पर इनकी सेवा करके आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के सचिव दिनेश जैन ने परिवार का आभार व्यक्त किया और पूरे दिन के भोजन की व्यवस्था के लिए साधुवाद दिया।