Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजकीय बालिका हाईस्कूल दबरई पर मनाया गया हिंदी दिवस

राजकीय बालिका हाईस्कूल दबरई पर मनाया गया हिंदी दिवस

फिरोजाबाद। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकर के अध्यक्ष हरवीर सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय बालिका हाईस्कूल दबरई पर हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिनाक्षी सिन्हा ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विविध संस्कृतियों वाला देश है। धर्म, परंपराओं और भाषा में इसकी विविधता के बावजूद यहां के लोग एकता में विश्वास रखते हैं। हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। दुनियाभर में हिंदी भाषा चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। साल 1946 में आजादी के बाद, जब संविधान सभा के सामने राजभाषा का सवाल खड़ा हुआ, तब हिंदी सबसे बेहतर विकल्प के रूप में सामने आई। हालांकि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने पर कुछ लोग इसके विरोध में थे। तब हिंदी और इंग्लिश दोनों को आधिकारिक भाषा के रूप में चुना गया। इसके बाद संविधान सभा ने एकमत के साथ 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा घोषित कर दिया गया। वहीं राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की सिफारिश के बाद, 14 सितंबर 1953 से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। उन्होनें बालकों को यह भी अवगत कराया कि मोबाइल व टीबी का प्रयोग अपनी आवश्यकतानुसार आवश्यक सेवाओं के लिए ही इस्तेमाल करें, अनावश्यक इस्तेमाल से बचें, इससे शारीरिक व मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा भी हिंदी स्लोगन व कवितायें सुनायी गयीं। अंत में सचिव द्वारा एक कविता हिंदी अपनी बान है, भारत मां की शान इसके ही सम्मान से बढ़े हमारा ज्ञान। इस अवसर पर शिक्षिकाओं द्वारा हाइजीन, महिला स्वास्थय, पोषणता व लैंगिक समानता विषय पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन गगन दीप द्वारा किया गया। कमलेश कुमार यादव प्रधानाचार्य द्वारा आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया।