Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छदामीलाल जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव देखने उमड़ा जनसैलाब

छदामीलाल जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव देखने उमड़ा जनसैलाब

फिरोजाबाद। दिगंबर जैन छदामीलाल जैन मंदिर में वार्षिक जलधारा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जलधारा देखने को जनपद के अलावा आगरा, मथुरा आदि जगहों के जिनभक्तों ने शिरक्त की। जैन विद्वानों ने जैन मुनियों के सानिध्य में विधिविधान के साथ भगवान महावीर का जलाभिषेक किया।
बुधवार को शहर के सुप्रसिद्ध मंदिर छदामीलाल जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। दोपहर से मंदिर में सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। इंद्र गाजे-बाजे के साथ पालकी पर सवार होकर जल लेकर पहुंचे। मंत्रोच्चारण कर विधिविधान के साथ महावीर भगवान का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद प्रक्षाल को भक्तों ने मस्तिष्क पर लगाकर स्वयं को धन्य बनाया। जलधारा देखने को जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम हुई जलधारा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वही भगवान श्रीजी की जलधारा वेदमंत्रों के साथ जैन विद्वानों ने जैन मुनियों के सानिध्य में विधि-विधान से सम्पन्न कराई। पीत्र वस्त्रधार इंद्रो ने भगवान श्रीजी की बारी-बारी अभिषेक किया। मंदिर प्रांगण भगवान महावीर के जयकारों से गुजायमान हो रहा था। मंदिर में करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ रही। टूंडला, फिरोजाबाद, एटा, आगरा से भी लोग जलधारा देखने आए। कार्यंक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर जैन, अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, विजय देवता, अरुण जैन, ललितेश जैन, विनोद बोहरे, विनोद मिलेनियम, एसी जैन, अनिल, डा. विनोद जैन, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।