Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आजादी से पहले महात्मा गांधी ने किया हिन्दी उत्थान के काम शुरू-डा. अमित भार्गव

आजादी से पहले महात्मा गांधी ने किया हिन्दी उत्थान के काम शुरू-डा. अमित भार्गव

सासनी, हाथरस। आजादी से भी तीन दशक पहले ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिंदी के उत्थान के लिए काम करना शुरू कर दिया था। उनको यकीन था कि देश का विकास और उत्थान का सबसे बड़ा कारण है हिंदी भाषा। हिंदी अलग-अलग लोगों को एक धागे में पिरोने का जरिया है।. भारत के सभी महान व्यक्तित्वों ने हिंदी भाषा के उत्थान की बात स्वीकारी है.। राष्ट्रभाषा के बिना विकास के देश का विकास संभव नहीं है।
यह बिचार आर्य समाज द्वारा संचालित दयानंद बल मंदिर, सासनी में हिंदी दिवस के मौके पर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद प्रबंधक तथा विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष डा. अमित भार्गव ने प्रकट किए। वहीं प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा निर्देशन में हिंदी दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा स्वामी दयानंद जी की छविचित्र पर पुष्प अर्पितकर किया गया। मुख्यातिथ ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, हिंदी को हम बोलते हैं पढ़ते हैं लिखते हैं हिंदी को 14 सितंबर 1949 में राजभाषा का दर्जा दिया गया था तभी से हम हिंदी दिवस मनाते आ रहे हैं देश में 77 प्रतिशत हिंदी भाषा बोली जाती है, हमें हिंदी भाषा बोलने से परहेज नहीं करना चाहिए हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता का प्रतीक हिंदी भाषा है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया
मंच संचालन विनय माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक नरेश चंद्र वार्ष्णेय, वेद प्रकाश भार्गव, बनवारी लाल वर्मा, नरेंद्र शर्मा, विद्या भूषण गर्ग तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।