Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरतमंद लोगों को राशन किट भेंट की

जरूरतमंद लोगों को राशन किट भेंट की

बागपत/बड़ौत। जनपद के बड़ौत नगर के दिल्ली रोड़ स्थित सर्व कल्याण सीनियर सिटीजन क्लब द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ।
दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अनिल जैन ने गरीबों मजदूरों विकलांग असहाय लोगों को एक माह की राशन किट देकर सम्मानित किया।
क्लब के अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष संजीव दांगी, व्यवस्थापक सचिव दीपक राज के द्वारा सभी गरीबों को दीपावली के अवसर पर मिठाई के डब्बे वितरण किये गए। स्वामी कल्याण देव चैरिटेबल हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर नरसिंह अंतल डॉक्टर योगेंद्र पंवार, राजवीर चौहान, डॉ विनय हुड्डा, सुमन देवी, डॉक्टर अमान, गोरव, कृष्णपाल तोमर, आचार्य बलजोर सिंह आर्य ने कार्यक्रम में भाग लिया। क्लब की ओर से दिल्ली में कार्यरत सीएमओ डॉ अशोक मलिक कुड़ाना वाले, डॉक्टर मुदित गर्ग, डॉ निर्मल जैन, डॉ अनिल जैन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।