Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाया गया श्री राम जानकी विवाह महोत्सव

धूमधाम से मनाया गया श्री राम जानकी विवाह महोत्सव

कानपुर। मोतीझील लॉन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जानकी विवाह महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बताते चलें कि कानपुर में पिछले 5 वर्षाे से श्री राम जानकी विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजक अम्बे चौधरी ने बताया कि रामायण के अनुसार इस त्रेता युग में भगवान श्री राम माता सीता के विवाह को पर्व की तरह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेयर प्रमिला पाण्डेय, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक अजय कपूर, विपिन चौधरी, चन्दन भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।