Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश में कायम हुआ कानून का राज, विपक्ष झूठ फैलाने में माहिर

प्रदेश में कायम हुआ कानून का राज, विपक्ष झूठ फैलाने में माहिर

⇒सदन में विपक्ष पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बोला हमला
लखनऊ। उप्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। देश में यूपी की कानून व्यवस्था की नजीर पेश की जा रही है। सपा शासनकाल में महिलाएं-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। डर की वजह से बेटियां स्कूल तक जाने से कतारती थी। सपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। कोई भी एजेंडा विपक्ष के पास नहीं है।
विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं
सदन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई नीति एजेंडा नहीं बचा है। विपक्ष झूठी बाते कर जनता को गुमराह कर रही है। सपा सरकार के कारनामों को जनता जनती है। मौजूदा समय में प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे-माफिया जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। अपराध का ग्राफ यूपी में कम हुआ है। योगी सरकार में जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।
रोजगार के अवसर बढ़े
प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। बड़ी संख्या में रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। नौजवानों को रोजगार देने का काम हमारी सरकार ने किया। कोरोनाकाल में यूपी लौटे श्रमिकों को माननीय मुख्यमंत्री ने विशेष बसें लगाकर उनके घर भिजवाया। कोरोना से बचाने के लिए वृहद वैक्सीनेशन कराया गया। नए अस्पताल खोले गए। गंभीर रोगियों के लिए आईसीयू की सुविधा बढ़ाई गई। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए प्लांट लगाये गये।
सदन में बोले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
-हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ भर्तियां करती है। सपा शासनकाल में पैसे के दम पर जाति विशेष के लोग पदासीन थे।
-प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।
-विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेताओं के हुड़दंग की हम प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की ओर से निंदा करते हैं। आज सदन में नेता विरोधी दल का कथन असत्य का पुलिंदा रहा, जिसका तथ्यों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।
-देश में सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे एवं सर्वाधिक पक्की सड़कें यूपी में हैं
-अगले कुछ वर्षाे में हमारे पास 21 एयरपोर्ट हो जाएंगे। लखनऊ का एयरपोर्ट तो लगातार तरक्की कर रहा है। हवाई यातायात के क्षेत्र में हम लोग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
-समाजवादी पार्टी के राज में एक सप्ताह दिन में बत्ती आती थी और एक हफ्ता रात को, रिश्तेदार बिजली कटौती के बारे में पूछ कर ही घर आते थे।
-हमारे पास है स्वास्थ्य का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं
-मार्च तक बुंदेलखंड और विंध्य के हर घर में पहुंचेगा साफ पानी। अब तक 82 लाख कनेक्शन लगाए गए हैं।
-समाजवादी पार्टी की सरकार में बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी पहुंचाया गया था। भाजपा शासनकाल में आज एक बूंद भी पानी की कमी नहीं है।