Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परिक्रमा मार्ग के ग्रीन जोन में चलेंगे 400 ई रिक्शा

परिक्रमा मार्ग के ग्रीन जोन में चलेंगे 400 ई रिक्शा

⇒परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा नंबर कोड से होंगे संचालित
मथुरा। गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा मार्ग में संचालित ई रिक्शा को व्यवस्थित करने की कवायद एक बार फिर की जा रही है। सीओ और एसडीएम ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। गिरिराज जी के सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग को ग्रीन जोन घोषित करते हुए 400 ई रिक्शा नंबर कोड से संचालित होंगे। परिक्रमा मार्ग के आउटर को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है।इसमें अलग कोड दिए हैं। हम आपको बता दे डीएम पुलकित खरे के आदेश पर सीओ राम मोहन शर्मा ने एसडीएम कमलेश गोयल के निर्देशन में गुरुवार को ई रिक्शा चालकों की बैठक थाना परिसर में हुई। बैठक में गोवर्धन एसडीएम कमलेश गोयल ने गिरिराज परिक्रमा में लागू वाले ट्रैफिक प्लान की विस्तृत जानकारी दी। वही उन्होंने बताया कि गिरिराज परिक्रमा मार्ग को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। इसमें ग्रीन प्लेट के 400 ई रिक्शा संचालन की अनुमति दी जाएगी। एकता चौराह से दानघाटी मंदिर रेड जोन में रखा है और येलो में दानघाटी से गांठौली ब्लू जोन में बरसाना मार्ग को शामिल किया गया है।वही उन्होंने बताया कि इस तरीके की व्यवस्था दे जाम की स्थिति नही बनेगी।और श्रद्धालुओं के साथ साथ स्थानीय राहगीरों को जाम से राहत मिलेगी। वहीं इस मौके पर गोवर्धन एसडीएम कमलेश गोयल सीओ राम मोहन शर्मा एसओ नितिंन कसाना गोवर्धन नगर पंचायत ईओ आलोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।