Saturday, July 6, 2024
Breaking News

व्यापार मंडल ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एसपी सिटी ने व्यापारियों को उनकी मांगों पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन दिया।
सोमवार को उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें धनतेरस, दीपावली पर सदर बाजार एवं अन्य घने बाजारों में चार पहिया वाहन, ठेले, ई-रिक्शा पर मुख्य बाजारों में सुबह 9 से लेकर रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंध रखा जाए। धनतेरस पर सराफा की दुकानों के आसपास पुलिस व्यवस्था रात्रि तक दुरुस्त रखी जाए। त्योहारों पर रात्रि कालीन विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू रखी जाए। खाद विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न ना किया जाए। बाजारों में नगर निगम द्वारा साफ सफाई एवं त्योहार पर रंगोली की व्यवस्था कराई जाए।

Read More »

खनन माफिआयों को चिन्हित कर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाए-डीएम

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद में अवैध खनन व परिवहन एवं बालू के अवैध स्टोरेज पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खनन व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, आदि के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित कर कडे़ निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध खनन व परिवहन एवं बालू के अवैध स्टोरेज पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अवैध खनन के साथ दूसरे जनपदों से आने वाली गिटटी मौरम बालू आदि के अवैध परिवहन कोे रोकने के लिए जनपद के एंट्री पाइंट को चिन्हित कर जहां से अवैध रूप से गिटटी मौरम लेकर ट्रक प्रवेश करते है। उन स्थलों को चिन्हित कर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही ओवरलोडिंग वाहनों को गम्भीरता से देखा जाए और इनके चालान किए जाए।

Read More »

जिला ओलंपिक संघ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का करेगा प्रयास: मोहित

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। जिला ओलंपिक संघ द्वारा जनपद में खेलों को बढ़ाये जाने को लेकर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिला ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि संघ से संबंधित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जायेगी। सेकेट्री मोहित भारद्वाज ने बताया कि जिला ओलंपिक संघ द्वारा हॉकी, बॉलीवाल, किक्रेट, एथलेटिक्स तैराकी आदि खेलों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जायेगा। कोषाध्यक्ष निशांत सिंह ने बताया कि जल्द ही जनपद में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जायेगा। जिससे जनपद के खिलाड़ियों का आगे बढ़ने के लिए प्रोंत्साहित किया जायेगा।

Read More »

महिला शक्ति ने लोगों को साक्षर बनाने की ली शपथ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। एक पहल साक्षरता की ओर कार्यक्रम का शुभारम्भ जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा किया गया। महिला शक्ति की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कहा कि हम अपने आस-पास देखते हैं, तो पाते हैं कि हमारे आस-पास इतने लोग हैं। जो पढ़े लिखे नहीं है। कोई-कोई तो ऐसे हैं जिन्हें बस अक्षर ज्ञान है। सभी सोचते हैं कि उन्हें पढ़ाने के लिए कोई क्लास शुरू करनी चाहिए। लेकिन उनके पास समय नहीं है कि वह क्लास में जा सकें। इसके लिए हम सबको मिलकर ही समय निकालना है। आपके यहां मेड है, जिसे पढ़ना नहीं आता तो घर पर ही 15 मिनट समय निकालकर हम उन्हें पढ़ा सकते हैं। हम सब मिलकर साक्षरता लाने में अपना योगदान दे सकते हैं। इसी सोच के साथ महिला शक्ति की सदस्याओं ने लोगो को साक्षर बनाने के लिए शपथ ली।
प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सौम्या चौहान, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल, प्रशासनिक निदेशिका प्राची अग्रवाल, वित्त निदेशिका राखी बंसल, दीपा, रीना गर्ग, मधु गर्ग, मोनिका रानीवाला, रेखा यादव आदि ने इस नेक कार्य को शुरू करने का बीड़ा उठाया।

Read More »

मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन

बागपत। बड़ौत क्षेत्र के गाँव लूम्ब में इंडियन बॉडीबिल्डिंग स्पिरिट एंड फिटनेस एसोसिएशन के द्वारा मिस्टर यू.पी बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ।
आरडी जिम में आयोजित मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चौम्पियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, चण्डीगढ, सहित विभिन्न राज्यों के 150 एथलीट ने प्रतिभाग किया। पुलिस उपाधीक्षक बड़ौत सविरतन गौतम, आयोजक बृजेश चौहान व अब्दुल कादिर खान ने फीता काटकर मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया।
मिस्टर यू.पी ओवरऑल चौंपियनशिप में चार खिलाड़ी ही चयनित हुए जिसमें मिस्टर यू.पी टाइटल मेरठ के बिलाल को दिया गया। मिस्टर मसलमेन टाइटल अफजल को, बेस्ट पोस्टर बेस्ट इंप्रूवमेंट मेरठ के राहुल को दिया गया। विजेता खिलाड़ी व अतिथियों को आरडी जिम के एम डी बृजेश चौहान ने ट्रॉफी, मेंडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Read More »

जिलाधिकारी ने की त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक

बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कलेक्ट्रेट सभागार में दीपोत्सव दीपावली, भाई दूज, देव दीपावली तथा कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों धर्म गुरुओं व गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों संबंधित अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की।
उन्होंने निर्देश दिए की त्योहारों का समय हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। हर्ष उल्लास का समय होता है, इसलिए सभी जनपदवासी शांति सौंहदर्य भाईचारे की भावना से त्योहार मनाए।
जिलाधिकारी ने कहा त्योहारों के दृष्टिगत रखते हुए जिन अधिकारियों की ड्यूटी त्योहारों के समय रहती है वे भ्रमणशील रहे और अपने दायित्व का निर्वहन करें। बिना अनुमित लिए कोई भी अधिकारी मुख्यालय ना छोड़े। ग्राम पंचायत व सफाई कर्मी गांव में रहे। नगर निकाय गांव में साफ सफाई रहनी चाहिए। त्योहारों को भव्यता के साथ मनाया जाए।
जिलाधिकारी ने विद्युत निगम को निर्देश दिए कि बिजली की कोई भी समस्या नहीं रहनी चाहिए। त्योहारों पर 24 घंटे गांव-गांव गली-गली में लाइट रहनी चाहिए। जहां जिन जर्जर तारों की समस्या है उन्हें तत्काल ठीक करा लिया जाए। दीप उत्सव के पर्व पर लाइट पर्याप्त मात्रा में रहनी चाहिए।

Read More »

कानपुर देहात : वाहनों की नीलामी हुई

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में थानों पर लंबित माल मुकदमाती/लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के क्रम में सोमवार को थाना सिकन्दरा पर विभिन्न जनपदों से आये 63 रजिस्टर्ड कबाड़ व्यापारियों के समक्ष बोली लगवाकर नीलामी प्रक्रिया के अन्तर्गत 10 दोपहिया वाहन, 01 मैजिक व 01 ट्रक कुल 12 वाहनों (207 एम डी एक्ट/लावारिस) का निस्तारण कराकर मय जी एस टी कुल 3,55,180 रुपये (तीन लाख पचपन हजार एक सौ अस्सी रुपये) के राजस्व की प्राप्ति की गयी। प्राप्त धनराशि को नियमानुसार राजकोष में जमा किया जायेगा ।

Read More »

अवैध खनन, परिवहन पर कमांड सेंटर से रखी जाएगी नजर

मथुराः जन सामना संवाददाता। अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कमांडसेंटर से निगरानी की जाएगी। इससे अंतरराज्जीय अवैध परिवहन और खनन पर अकुंश लगाने में मदद मिली और राजस्व भी अधिक मिल सकेगा। जनपद मथुरा में अवैध खनन तथा परिवहन के रोकथाम के लिए तकनीकी अवसंरचनाओं के अन्तर्गत भरतपुर मथुरा मार्ग स्थित जाजमपट्टी चौकी पर एक चौकगेट्स एवं कलेक्ट्रेट परिसर में एक मिनी कमाण्ड सेन्टर स्थापित किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कमाण्ड सेन्टर का लोकार्पण विधान परिषद् सदस्य ठा. ओमप्रकाश सिंह एवं जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगानन्द पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मथुरा, जीतेन्द्र सिंह खान अधिकारी मथुरा, अक्षय कुमार खान निरीक्षक मथुरा एवं अमित बाजपेयी, खनिज सहायक उपस्थित रहे। जनपद मथुरा का शासन द्वारा वार्षिक लक्ष्य 1500 लाख निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष माह अक्टूबर, 2023 तक 925.86 लाख प्राप्ति हुई जो क्रमिक लक्ष्य के सापेक्ष 123.44 प्रतिशत है तथा वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 61.72 प्रतिशत है, जो निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 50 प्रतिशत से 11.72 प्रतिशत अधिक है।

Read More »

राजस्व टीम ने गिराई दीवार, डीएम ने दिये जांच के आदेश

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित मोक्षधाम के समीप विवादित प्लॉट पर मांट तहसील की राजस्व टीम द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्रीवॉल गिराने के मामले में संत समाज के साथ विहिप के विरोध दर्ज कराने पर जिलाधिकारी ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। बंशीवट स्थित एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में शुक्रवार को मांट तहसील के नायाब तहसीलदार पंकज यादव ने राजस्व टीम के साथ तारा किशोर शर्मा की शिकायत पर अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही की थी। जिसमें विरोध कर रहे साधु व महिलाओं को पुलिस बल की मदद से जबरन हटाकर हिरासत में लिए जाने पर नगर के संत समाज ने गहरी आपत्ति जताई थी। शनिवार को बड़ी संख्या में संत महंत विहिप पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात करने पहुंचे और सम्पूर्ण प्रकरण से अवगत कराते हुए साधुओं के साथ हुई अभद्रता को अवैधानिक बताते हुए कार्यवाही की मांग की।
इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम जांच के लिए मौके पर भेजी। सिटी मजिस्ट्रेट जे पी निगम ने अधीनस्थों के साथ विवादित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

Read More »

नगर निगम टीम ने अतिक्रमण करने वालों से वसूला 36 हजार का जुर्माना

मथुरा। नगर निगम दीपावली के पर्व से पहले संघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों और दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है कि वह अतिक्रमण न करें। बार बार चेतावनी मिलने के बाद जो लोग अपना अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा सघन रूप से अवैध अतिक्रमण एवं गन्दगी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान द्वारा औरंगाबाद से लेकर टाउनशिप चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाते हुए मौके पर उपस्थित अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। इसी के साथ औरंगाबाद बाजार में गन्दगी के दृष्टिगत प्रतिष्ठान संचालकों को प्रतिष्ठान के आगे सफाई रखने एवं डस्टबिन रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रतिष्ठान संचालाकों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में प्रतिष्ठान के आस पास पुनः गन्दगी पायी जाती है तो सम्बन्धि प्रतिष्ठान संचालक के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Read More »