Sunday, May 18, 2025
Breaking News

वीवीपैट अपलोडिग की प्रक्रिया देख सकते है लोकसभा उम्मीदवार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को शांन्तिपूर्ण, सकुशल तथा पारदर्शी ढ़ग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एम0जी0 पाॅलीटेक्निक में ईवीएम, वीवीपैट के स्ट्रागरूम तथा प्रत्याशीवार वीवीपैट अपलोडिंग के कार्य का निरीक्षण किया।
डीएम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के प्रत्याशीवार वीवीपैट के अपलोडिग की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होने वीवीपैट से पर्चियो को निकाल कर समस्त प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह वाली पर्ची को भी देखा। जिलाधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के समस्त प्रत्याशियों से वीवीपैट अपलोडिग की व्यवस्था को देखने का भी अनुरोध किया। जिससे किसी भी प्रकार की भ्रान्तियों से बचा जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी ने एम0जी0 पाॅलीटेक्निक के वेयर हाउस एवं स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखे जाने वाले ईवीएम मशीन की व्यवस्था को देखा। उन्होने कहा कि ईवीएम मशीनों के रखे जाने के लिये समस्त औचारिकताए समय से पूर्ण कर ली जाये।

Read More »

बिचैलियों के माध्यम से गेहूं खरीद की शिकायत पर होगी एफआईआर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बिचैलियों के माध्यम से गेहूं खरीद की शिकायत मिलने पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की जायेगी। ये बाते जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अधिकारियों से गेहूं खरीद की बैठक के दौरान कही। उन्होने किसानों के उत्पीडन किसी किमत पर बर्दास्त नही किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक केन्द्रों पर चैक लिस्ट के अनुसार आवश्यक सुविधाये उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। प्रत्येक केन्द्रो पर गेहूं खरीद पारदर्शी ढ़ग से की जाये। उन्होने इस वर्ष गेंहू खरीद में किसानों के रजिस्टेशन में नाम मात्र की बढोत्तरी होने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही प्रत्येक किसानों का भुगतान आनलाइन आरटीजीएस के माध्यम से करने को कहा। जनपद में गेहूं खरीद 64 केन्द्रो पर 01 अपै्रल से 15 जून तक की जा रही है। उन्होने कहा कि किसी भी केन्द्र से किसानों को परेशान करने की शिकायत आने की लापरवाही क्षम्य नही होगी। पारदर्शिता बरतने के लिये प्रत्येक क्रय केन्द्र पर गेहूं खरीद हेतु किसानों के लिये टोकन की व्यवस्था की जाये।

Read More »

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कैसपुरा निवासी 45 वर्षीय चन्द्रभानसिंह पुत्र थानसिंह बाइक द्वारा कोटला की ओर आ रहे थे। उसी दौरान रामलखन धर्म काॅटे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए उसके भतीजे योगेन्द्र द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना टूण्डला क्षेत्र हजरतपुर निवासी 28 वर्षीय दिनेश पुत्र वीरेन्द्र सिंह जनपद इटावा के जसवन्तनगर निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र मंशाराम आदि लोग भी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गये। जिनका भी उपचार सरकारी ट्रामा सेन्टर में किया गया।

Read More »

महिला ने किया विषाक्त सेवन अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ क्षेत्र के रविदास नगर सैलई में महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के रविदास नगर सैलई निवासी वेदप्रकाश की 30 वर्षीय पत्नी दीपिका ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुचे। जहां उसके उपचार की कार्यवाही की गयी।

Read More »

छत से गिरकर किशोर घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के भगवान नगर में छत से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र भगवान नगर निवासी विधियाराम के 15 वर्षीय पुत्र केशव आज सुबह अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान किसी तरह से पैर फिसलने पर वह छत से नीचे गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

Read More »

संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र शिवनगर में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के शिवनगर निवासी अरविन्द कुमार की 32 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में स्वयं को फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये। उसी दौरान घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

लगभग पांच किलो चरस के साथ तीन अभियुक्तों को रसूलपुर पुलिस ने दबोचा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर पुलिस ने विगत रात्रि में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों पर से तीन लोगो को तरस का कारोबार करते समय दबोच लिया। जिनके पास से काफी मात्रा में माद्यक पदार्थ भी बरामद किया गया।
उक्त घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रबल प्रतापसिंह ने वार्ता के दौरान बताया कि थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक बी0डी0 पाण्डे का काफी दिनों से क्षेत्र में चरस के कारोबार की सूचना मिल रही थी। विगत रात्रि में उ0नि0 सतीशचन्द्र उ0नि0 सामूनअली, उ0नि0 विजनसिंह की सयुक्त टीम के साथ नशाखोरो के खिलाफ अभियान चलाते हुए नैनी चौराहा सड़क के किनारे से सांय के समय बब्लू उर्फ इमरान पुत्र सराजुद्दीन निवासी मक्का कालौनी रामगढ़ को लगभग एक किलो 900 ग्राम चरस के साथ दबोच लिया। वही शहीद चौक से आगे ट्रासफार्मर के पास से आकाशवाणी रोड छिदामल नगर निवासी इमामुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन को दो किलो 600 ग्राम चरस सहित दबोच लिया। तीसरी घटना में आसफाबाद फाटक के समीप से ताडोबाली बगिया निवासी असलम पुत्र दिलशाद को डेढ़ किलो चरस सहित दबोच लिया। तीनों ही अभियुक्त रामगढ़ क्षेत्र के है जोकि रसूलपुर क्षेत्र में आकर चरस का कारोबार करते हुए पुलिस ने विगत कई दिनों से चरस बैचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। शहर से चरस का कारोबार बन्द कराने के लिए पुलिस ने बीडा उठा लिया है। हर स्तर पर शहर से चरस का कारोबार बन्द करा दिया जायेगा।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा

शोभायात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शनिवार को झूलेलाल की जयंती हर्षोल्लास के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होकर निकाली गई। इससे पूर्व सुबह झूलेलाल मंदिर पर मातारानी के भजन प्रस्तुत किए। शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर एवं उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
शोभायात्रा लेबर काॅलौनी से प्रारम्भ होकर स्टेशन रोड, गांधी पार्क चौराह, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा जलेसर रोड, आर्य नगर होते हुए पाॅलीवाल हाॅल पर आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। पाॅलीवाल हाॅल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शोभायात्रा में अध्यक्ष मदन आनंदानी, महामंत्री नानकचन्द्र वासवानी, कोषाध्यक्ष भगवानदास लालवानी, संरक्षक तुलसी वासवानी, घनश्याम लालवानी, वासुदेव बासु, सुरेश कन्हैयानी, पंडित प्रकाश महाराज रामचंद्र मयानी, गोविंद तीर्थानी, पवन सोनी, बिज्जू भागवानी, अशोक आनंदानी, डा. सुखदेव, अभिवन वासवानी आदि मौजूद रहे।

Read More »

एड.राजेंद्र धमाका ने अधिवक्ता साथियों से मांगा समर्थन

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। अकबरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट राजेंद्र धमाका ने आज कचहरी स्थित अधिवक्ता साथियों से मुलाकात कर समर्थन मांगा उन्होंने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राम राज विश्वकर्मा प्रदेश चुनाव प्रभारी ने उन्हें कानपुर देहात ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया था। तथा वर्तमान में हम जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात के संयुक्त मंत्री प्रशासन हूं। तथा पूर्व में प्रधान संघ व छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रह चुका हूं। 2017 में घाटमपुर विधानसभा चुनाव में मैने चौथा स्थान प्राप्त किया था। सन 2007 में भोगनीपुर विधानसभा से वर्तमान में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुका हूं। उन्होंने युवाओं में अपनी अलग छवि होने का दावा भी किया है।

Read More »

अधिशासी अधिकारी विद्युत ने मीटर रीडरों को दिया प्रशिक्षण

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में आए नए विलिंग एप्स आब्जर्वेशन में बिल संबंधित समस्याएं भरना एवं रेमार्क करने के विषय में दी गई जानकारियां
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे के भदरस रोड स्थित अधिशासी अधिकारी विद्युत कार्यालय में मीटर रीडर जोन कोऑर्डिनेटर, घाटमपुर डिवीजन सुपरवाइजर की बैठक में अधिशासी अधिकारी जे एन कौशल ने आई डी एफ, एन ए बिलों को एम यू विल में परिवर्तित करने की विस्तृत जानकारियां दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपराहन कस्बे के भदरस रोड स्थित अधिशासी अधिकारी विद्युत कार्यालय प्रांगण में एक्सियन जे एन कौशल के निर्देशन में कर्मियों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें अवर अभियंता हरिश्चंद्र वर्मा, रमेश कटियार, मेराज अहमद, टी जी-2  गुड्डू मलिक, श्यामजी तिवारी, सतीश, जोनल कोऑर्डिनेटर संजय रेड्डी, सुपरवाइजर कासिम सिद्दीकी द्वारा मीटर रीडरों को प्रशिक्षण देते हुए नए एप्स में समस्याएं भरने के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। मीटर रीडरों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे। इस मौके पर टाउन मीटर रीडर आसिम सिद्दीकी, सूरजभान, विनय, अभिषेक, ग्रामीण मीटर रीडर आलोक तिवारी, विजय, शिवम कुमार, ज्ञानेंद्र बाजपेई, मधुर, अनूप, रामबाबू, अवधेश, प्रवीण, सौरभ, दीपक, परशुराम, पवन आदि क्षेत्रीय मीटर रीडर मौजूद रहे।

Read More »