Sunday, September 22, 2024
Breaking News

बेटे के गम में मां ने तोडा

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मोहल्ला आशानगर में एक युवक की मौत के बाद उसकी मां ने भी कुछ घंटों बाद दम तोड दिया। जिससे मोहल्ले में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार अफसर पुत्र अनबरी पत्नी बाबू खां काफी समय से बीमार था। जिसका उपचार सरकारी और प्राईवेट चिकित्सकों से चल रहा था। बताते हैं कि सुबह अफसर की बीमारी के चलते मौत हो गई। घर में मातमी माहौल पैदा हो गया। सभी रोने लगे। मगर कुछ देर बाद बेटे के गम में मा ने भी प्राण त्याग दिए। जिससे मोहल्ले में मातम छा गया। और परिजनों में करूण क्रंदन मच गया। देर शाम मोहल्ले वालों ने परिजनों के साथ मृतकों के शवकों का अंतिम संस्कार कर दिया।

Read More »

यदि बेटा पैदा नहीं किया तो संपत्ति से कर दूंगी

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। यदि तेरे बेटा पैदा नहीं हुआ तो तुझे चल अचल संपत्ति से अलग कर दूंगी। यदि पत्नी बेटा देने लायक नहीं है तो तलाक देकर दूसरी शादी कर मगर मुझे नाती दे। यह वेदना गांव अकबरपुर निवासी चंद्रभान पाल सिहं पुत्र हरिपाल सिंह की है, कोतवाली में रोते हुए चंद्रभान ने एसएचओ का बताया कि उसकी मां पुराने विचारो की है, चंद्रभान ने बताया कि उसके पास दो बेटी मुस्कान और कु0 पूजा हैं। उनकी परवरिश वह खूब अच्छी तरह कर रहा है। फिर भी उसकी मां श्रीमती प्रेमवती देवी उस पर दबाव डाल रही है कि यदि घर में बेटा नहीं हुआ तो उसे संपत्ति से बेदखल कर देगी। मां के साथ उसका छोटा भाई पुष्पेन्द्र भी उनका साथ देते हुए मानसिक पीडा देता है। जिससे में काफी आहत हूूॅ। पीडित चंद्रभान ने डीएम रमाशंकर मौर्य, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, व कोतवाली में अपनी दुखभरी कहानी वयां करते हुए अपने साथ हो रहे अन्याय से छुटकारा पाने एवं अपनी पत्नी तथा पुत्रियों की रक्षा की मांग की है।

Read More »

एंटीरोमियो दस्ते ने आधा दर्जन लोग पकड़े, पांच भेजे जेल

पुलिस और ग्रामीणों को देखकर एक भागा पांच दबोचे
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली पुलिस ने गांव रूदायन से महिलाओ से छेडखानी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन लोगों का एक साथी भाग जाने में कामयाब हो गया। एसएचओ पहलवान सिंह के अनुसार पुलिस कप्तान सिद्धार्थ शंकर मीणा द्वारा सीओ रामशब्द यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधी धर पकड अभियान के दौरान कस्बा इंचार्ज एसआई शांतिशंरण यादव मंगलवार की सुबह गश्त पर थे। तभी ग्रामीणों ने सूचना दी कि कुछ लोग जंगलों को जाने वाली महिलाओं से अशलील हरकत और आवाजकशी कर रहे है। एसआई ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोखर वाली पुलिस पर पहुंचे जहां कुछ लोग महिलाआंे से अश्लील हरकत और आवाजकशी में संलिप्त थे। पुलिस को देखकर यह लोग भागने लगे। तभी एसआई ने अपने हमराहों के साथ घेराबंदी कर इन चारों लोगों को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। उक्त लोगों से पुलिस ने एक कार भी बरामद की।

Read More »

दवा लेने आई महिला नहीं पहुंची घर

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव लहौर्रा से सासनी सीएचसी में दवा लेने आई दिव्यांग महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ गई है। महिला को काफी तलाशने के बाद भी महिला का कोेई पता नहीं चला है, गायब महिला के पति ने अपनी पत्नी के गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई है। मंगलवार को कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी में गांव लहौर्रा निवासी टीटू पुंत्र चरन सिंह ने कहा कि उसकी पत्नी दिव्यांग है, जो दोनों पैरों से चल नहीं सकती दिनांक 24 जुलाई दिन बुधवार को जब टीटू मजदूरी करने के लिए सासनी आ गया। तभी उसकी पत्नी कविता देवी करीब ग्यारह बजे चार वर्षीय पुत्री को लेकर सासनी सरकारी हाॅस्पीटल में दवा दिलाने आई दवा दिलाकर वह वापस घर नहीं लौटी। शाम जब वह घर पहुचा तो पत्नी के घर न पहुंचने की जानकारी हुई। रात को फोन द्वारा आस-पास रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसकी टीटू ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Read More »

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र लालऊ में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतका के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही अपने घर ले गये। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे।
थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ निवासी 25 वर्षीय पूनम पत्नी राजेश अपने घर से आज तडके शौचक्रिया के लिए खेत की ओर गयी थी। जहां से वापस आकर अपने घर पहुंची, कि अचानक अचेत होकर गिर गयी। जिसको परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई मंगल सिंह ने बताया कि उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। महिला को कुछ दे दिया है। जिससे उसकी मौत हो गयी। दोनो पक्ष के लोग महिला के पोस्टमार्टम की बात सुनकर अपने घर ले गये। उक्त मामले में थाना उत्तर पुलिस ने बताया कि महिला के बारे में किसी प्रकार की सूचना नहीं हैै अगर तहरीर आती है तो जाॅच कर कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित हुई गोष्ठी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांता होटल में पर्यावरण विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बनारसी दास शर्मा ने कहा कि विकास के नाम पर एवं बढ़ती आबादी के चलते वृक्षों को अनियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिए। इसके स्थान पर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच-पांच पौधे लगाकर उन्हें बढ़े होने तक देखभाल करें। पृथ्वी की सुन्दरता पेड़ है। उनसे गर्मी में राहत मिलने के साथ-साथ पर्यावरण शुद्व रहता होता है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार शर्मा ने वर्षा का पानी जमीन में संचय करने की अपील की। साथ ही कहा कि समस्त औद्योगिक इकाईयों, शैक्षणिम संस्थान एवं सरकारी कार्यालयों में शोख्ता बनाकर पानी को जमीन में चार्ज किया जाये। वहीं कार्यक्रम में डा. एसके गुप्ता, डा. मुकेश शर्मा, नवनीत मिश्रा, उमेश शर्मा, गिरिश शर्मा, प्रभाकर विद्यार्थी, विनय, राजू शंखवार, राजीव मिश्रा, आरडी सिंह आदि ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।

Read More »

इंडियन रोटी बैंक का सपना, भूखा न सोये कोई अपना का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। इंडियन रोटी बैंक परिवार फिरोजाबाद के द्वारा जरूरतमंदो को भूखा न सोने का संकल्प लेकर कार्य प्रारम्भ किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न सोंये और उसके भर पेट भोजन मिल सके।
इंडियन रोटी बैंक का सपना, भूखा न सोये कोई अपना का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश चौरसिया, संस्थापक विक्रम पांडेय, मयंक भटनागर, विकास गुप्ता, भूपेन्द्र उपाध्याय, अतुल जैन, विशिष्ट अतिथि राजीव पालीवाल (कुकू) अशोक यादव, श्याम सिंह यादव पार्षद की मौजूदगी में शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में इंडियन रोटी बैंक फिरोजाबाद के जिला कोआर्डिनेटर प्रांजल सिंघल, वाइक कोआर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह, सोमय पालीवाल, एडवायजरी हेड विकास सिंह, वर्किग टीम नमन जैन, संयोजक राघव जिंदल, बादल चेलानी, जीतू गुप्ता, आर्यन प्रजापति, जसवीर सिंह मल्होत्रा, सुधीर कुमार सिंघल, अर्जुन सिंह, आरूष सिंह आदि सक्रिय सहयोगियों की उपस्थिति में इंडियन रोटी बैंक के सपने को साकर करते हुए फिरोजाबाद के जरूरतमंदो को भूखा न सोने का संकल्प लेकर कार्य प्रारम्भ किया गया।

Read More »

सुभाष तिराहे से रामनगर चलने वाले आटो चालकों ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुभाष तिराहे से रामनगर जाने वाले आटो चालको ने मंगलवार को नगर विधायक से मुलाकात की। उन्होंने नगर विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि सुभाष तिराहे से रामनगर जाने वाले लगभग पांच दर्जन आटो रोजना अपनी रोजी रोटी कमाकर गुजार कर रहे है। लेकिन प्रशासन द्वारा हम लोगों को आटो खड़ा करने के लिए सच्चा बच्चा बुक सेंटर के पास स्थान दिया गया था। लेकिन दुकानदारो के चलते प्रशासन द्वारा हम लोगों के आटो वहाॅ से हटा दिए गए है। वहाॅ पर केवल तीन आटो खड़े करने की जगह दी गई है। जबकि वहाॅ से लगभग पांच दर्जन आटो रोजना चलते है। वहीं महेन्द्र सिंह दरोगा जी द्वारा आटो को सीज एवं चालन काटे जा रहे है। पूरे दिन मेहनत मजदूरी करने के बाद 500 रूपये बचते हैै। अगर यही क्रम रहा तो हमारा परिवार भूखमरी की कगार पर आ जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं आटो एसोसियेशन के द्वारा सोमवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने समस्या समाधान की बात कही थी। इसके बाबजूद पुलिस द्वारा हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है। आटो चालकों ने नगर विधायक मनीष असीजा से सुभाष तिराहे पर आटो खड़ा करने एवं पुलिस द्वारा उत्पीड़न न किये जाने की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में नीतेश, विनोद, उमेश, अमित राठौर, आशोक राठौर, देवू, सोनू, सुनीता ठाकुर, जितेन्द्र, मुकेश राठौर, उदय सिंह, नितिन मिश्रा, संजय आदि मौजूद रहे।

Read More »

टेंण्डर निरस्त होने पर पार्षदों ने नगर निगम में काटा हंगामा, नारेबाजी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा मंगलवार को लगभग सात-आठ दिन पहले हुए टेंण्डरों को निरस्त कर दिया गया। जिसको लेकर पार्षदों ने नगर निगम में हंगामा काटा। वहीं पार्षदो द्वारा नगर निगम के गेट को बंद कर दिया गया।
नगर निगम में सात-आठ दिन पहले हुए टेंण्डरों की शिकायत कृष्णमुरारी अग्रवाल के द्वारा शासन को भेजी गई थी। जिसमें कहा गया था कि गलत तरीके से टेंण्डर कराये गये। जिसको लेकर नगर आयुक्त ने सभी टेंण्डरों को निरस्त कर दिया। जिसको लेकर महापौर नूतन राठौर ने पार्षदों की एक बैठक बुलाई। जिसमें पार्षदों ने कहा सभी टेंण्डर सही तरीके डाले गये हैं। इसके बाबजूद नगर आयुक्त द्वारा टेंण्डर निरस्त किये गये है। जिसको लेकर पार्षदो ने नगर निगम में जमकर हंगामा काटा। वहीं पार्षदों ने नगर निगम का गेट भी बंद कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त नगर निगम पहुंचे। जहाॅ पार्षदों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More »

करंट लगने से वेल्डर गंभीर घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम लहुरी मऊ स्थित पावर प्लांट कंपनी में आज दोपहर वेल्डिंग करते समय करंट लगने से वेल्डर रणधीर 26 वर्ष पुत्र छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को हैलट कानपुर के लिए रेफर किया गया है। पीड़ित की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया सोमवार को करंट लगने से लोकेंद्र 35 वर्ष पुत्र किशन पाल की मौत हो गई थी। मृतक के भाई रवि प्रताप ने हत्या की आशंका प्रकट की है।

Read More »