Friday, July 5, 2024
Breaking News

बच्चों की रंगारंग एवं देश भक्ति प्रस्तुतियां देख, दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन नगर के पालीवाल हॉल में किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग और शहीदों से जुड़ी भावपूर्ण प्रस्तुतियां देख दर्शकों की आंखे नम हो गई। कर्यक्रम में शिक्षाविद एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आगरा से आए बलिदानी शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि अगर हमें मरने के बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा रहना है, तो देश सेवा से बढ़कर और कोई कार्य नहीं है। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग और शहीदों से जुड़ी भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गई। बच्चो न आजादी जुड़ी गाथाओं को अपनी प्रस्तुतियों से जीवंत किया। इसी बीच शहीद होने के बाद किस तरह शहीद का पार्थिव शरीर उनके परिवार के बीच आने पर परिवार हालत होती है और परिवार किस तरह खुद को देश भक्ति से जोड़ता है। किस तरह शहीद का पिता और मॉ खुद का संभालती है। कैसे शहीद की पत्नी और बच्चों द्वारा देश सेवा और कर्तव्य का पालन किया जाता है।

Read More »

डीएम ने मंडी सचिवों व बांट माप विभाग के कार्यों की समीक्षा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के सभी कृषि उत्पादन मंडी समितियों एवं बांट मांप विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकेे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी मंडी सचिव फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, टूंडला को निर्देश दिए कि वह अगले दो दिनों में अपनी मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हे निर्देशित कर दें कि बांट मांप विभाग द्वारा रोस्टर अनुसार लगाये जा रहें कैम्प में अपने बांट व कांटांे को दुरूस्त कराते हुए उन पर मोहर लगवाना सुनिश्चित करें।
उन्होने सभी सचिवों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले शीतगृह स्वामियों के मंडी पंजीयन की जांच कर लें, कोई भी शीतगृह स्वामी सम्बंधित कृषि उत्पादन मंडी में बिना पंजीकरण कराए आलू की ट्रेडिंग नही कर सकता है और यदि कोई करते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Read More »

रामभक्तों ने घर-घर जाकर बांटे पूजित अक्षत व राम मंदिर के चित्र

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं राम मंदिर के चित्रों का वितरण स्वयंसवेकों द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रामभक्तों ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत एवं राम मंदिर के चित्रों का वितरण किया। साथ ही 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रत्येक घरों में दीपक जलाकर दीपावली बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वरुण, सुनील राठौर, पूर्व पार्षद विनाका राठौर, पार्षद ऊषा राठौर, डीपी सिंह, गेंदालाल राठौर, सुरेंद्र ओझा, संतोष बघेल, घनश्याम दास, ब्रजेश, पवन, जगजीत आदि मौजूद रहे।

Read More »

धोखाधड़ी करके ठगे गए 1,10,000 रुपये कराये वापस

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। एसएसपी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता अरुन कुमार से धोखाधड़ी करके अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ठगी किये गये 1,10,000 रुपये उनके खाते में वापस कराये।
शिकायतकर्ता अरुन कुमार निवासी जलेसर रोड थाना उत्तर के खाते से 1,10,000 रू. धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए थे। जिसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना में की गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा तत्काल सम्बंधित नोडल अधिकारियों से पत्राचार एवं कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते से निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि 1,10,000 उनके खाते में वापस करा दी गयी। पीड़ित द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

Read More »

राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रहलादराय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हरी सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी मुनेंद्र कुमार भोपाल से तथा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो मे सम्राट राउरकेला उड़ीसा से वापस आने पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश यादव तथा प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसोदिया के साथ समस्त आचार्यों ने फूल मालाओं तथा प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना एक छात्र के लिए विद्यालय का गौरव है। जो लगातार मेहनत सतत प्रयास से बालक राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचते हैं। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भी अवसर प्रदान किया जा रहें।

Read More »

वेदमंत्रों के साथ हुआ श्रीजी का अभिषेक

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। राजा का ताल अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर शांतिनाथ विधान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम श्रीजी को पनडु्कशीला पर विराजमान करके उनका स्वर्ण कलश एवं रजत कलसों के साथ अभिषेक किया गया। उसके बाद शांति धारा की गई।
इंदौर से पधारे बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में शांतिनाथ विधान किया गया। जिसमें विश्व शांति और मानव जीवन के कल्याण की प्रार्थना की गई। उसके बाद शांति पाठ करके विसर्जन इत्यादि करके विधान को संपन्न कराया।

Read More »

जिलाधिकारी ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा नंदी गौशाला राधाकुंड, पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित सुरभि देवी गौशाला राधाकुंड तथा श्री श्रीपाद बाबा गौशाला वृंदावन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सुरभि देवी गौशाला की समस्याओं पर ध्यान देते हुए जल्दी निस्तारण किया जाए। डीएम ने कहा कि गौशाला के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। गौशाला को भूमि उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश को दिए जाने वाला भूसा, हरा चारा, गुड, खनिज मिश्रण, पानी आदि का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी को पदम् श्री से सम्मानित सुरभि देवी ने जानकारी दी कि गौशाला में अनाथ 3500 गोवंश की सेवा की जा रही है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सुरभि गौशाला की व्यवस्था पर पद्मश्री, ब्रह्मानंद पुरस्कार जर्मन निवासी सुदेवी दासी (सुरभि देवी) से गोवंश को सर्दी से बचने के लिए अतिरिक्त टीन सेट लगवाने की बात कही। गोवंश समाधि स्थल के लिए गौशाला के आसपास भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। खर, चारा, चुन्नी व गुड रखने के लिए गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।

Read More »

राम लला को अर्पित की जाएगी कान्हा की रजत बांसुरी

मथुरा: जन सामना संवाददाता। ब्रज के लाड़ले जन जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज भी अवधपुरी अयोध्या में नव निर्मित भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लला को बधाई देने के लिए जाएंगे। ठाकुर बांके बिहारी जी महाराज की ओर से मंदिर सेवायत आचार्य मयंक गोस्वामी बंटू महाराज को मिले निमंत्रण के बाद सोमवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर आचार्य मयंक गोस्वामी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र बिहारीजी के श्री चरणों में समर्पित किया और 22 जनवरी को बिहारीजी से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने की विनती की।
आचार्य मयंक गोस्वामी बंटू महाराज ने बताया कि हमारे ब्रजभूमि में अनादिकाल से ठाकुरजी की सेवा,सेवा भाव से की जाती रही है। आज भी हमारे ब्रज में जितनी भी सेवाएं होती हैं वह सब भाव से होती है। भाव की प्रधानता हमारी आराधना व उपासना में शामिल है। उसी भाव की प्रधानता के अनुरूप ठाकुर ठाकुर बांके बिहारी जी अपने श्रीराम को बधाई देने के लिए जाएंगे। रामलला के लिए रजत बांसुरी के साथ साथ रजत व स्वर्ण के खेल खिलौने, चांदी के पात्र, 21 किलो तुलसी दल, जो वहां प्रसाद में अर्पित की जाएगी।

Read More »

यूरिया बैग का पांच किलो वजन कम करने के विरोध में उतरे किसान संगठन

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। सरकार ने यूरिया का वजन एक बार फिर घटा दिया है। अब इसका वजन 40 किलो होगा। फर्क सिर्फ इतना है कि ये नीम कोटेड यूरिया की जगह सल्फर कोटेड होगा। भाकियू चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार ने सब्सिडी खत्म करने की बजाए पांच किलोग्राम वजन कम कर किसानों पर सलीके से वजन डाल दिया है। 266.50 की कीमत भले ही नहीं बढ़ाई गई है लेकिन उसकी भरपाई पांच किलो वजन घटा कर पूरी कर ली गई है। केन्द्र सरकार ने किसानों की दो गुनी आमदनी करने का लक्ष्य 2022 तय किया था, दुसरी ओर किसानों की समझ में ये नहीं आ रहा है कि सरकार आमदनी दो गुनी कर रही है या फसलों की लागत बढ़ा रही है।
किसान राजवीर सिंह का कहना है कि एक तरफ किसानों को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है, दूसरी ओर खेती किसानी की लागत लगातार बढ़ रही है। आलू किसानों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। एक साल लाभकारी मूल्य मिल जाता है तो दो तीन साल आलू फिकने की नौबत आ जाती है।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं का किया बखान

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के आज ग्राम शहजादपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने की। साथ में लोक सभा संयोजक आर बी सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जन जन को अवगत कराया और अयोध्या में बन रहे भव्य श्री मंदिर के लिए भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार के प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने भी क्षेत्रवासियो को बताया कि भाजपा सरकार गरीबों की मदद करने वाली सरकार है।

Read More »