फिरोजाबाद,एस.के. चित्तौड़ी। मटसेना क्षेत्र दोकैली निवासी एक महिला की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। मृतका के मायका पक्ष नेे हत्या का आरोप लगाया। मटसेना क्षेत्र दोकेली निवासी राजवीर सिंह की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के रूधन को सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। जहाॅ मृतका के भाई श्रीकिशन ने बताया कि इनके साथ चार पांच दिन पहले पिटाई की थी उससे पूर्व एक सप्ताह पहले जब पिटाई की तब सात आठ टांके आये। ऐसे में वह कैसे फांसी लगा सकती है। उसे लगता है घरवालों ने मारा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
Read More »