Monday, September 23, 2024
Breaking News

जागरुक बनें, डेंगू से बचें-सीएमओ

फिरोजाबाद। डेंगू के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इसके लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि गर्मी के बाद बारिश आने से मौसम में बदलाव होगा। इस स्थिति में तापमान, वर्षा होने से जलवायु परिस्थितियां मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल हो जाती हैं। ऐसे में मच्छर जनित रोग जैसे-डेंगू, चिकनगुनियां इत्यादि बढ़ने लगते हैं। इससे बचाव के लिए इन मच्छरों को पनपने से रोकना जरूरी है।वेक्टर बोर्न डिसीज नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डेंगू मच्छर जनित बीमारी है। यह मादा एडीज एजिप्टी के काटने से होता है। एडीज एजिप्टी साफ पानी में पनपता है। ऐसे में अपने घर के आसपास और घर के अंदर पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी साफ करते रहें। इसमें पानी को ज्यादा दिन तक जमने न दें। इससे कूलर में मच्छरों का लार्वा पनपने लगता है।

Read More »

डीएम व सीडीओं ने गौशाला का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं

फिरोजाबाद।  जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड ने अपनी प्रशासनिक टीम व पशु चिकित्सकों के साथ विकास खंड शिकोहाबाद के ग्राम बिदरखा, चितावली एवं हाथवंत में गौशालाओं व गौसंरक्षण केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान गायों के रखरखाव, भूसा, हरा चारा, दाना आदि की व्यवस्थाओं को परखा।डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सबसे पहले हाथवंत की गौशाला में गायों के रख-रखाव, चारे की खराब व्यवस्था एवं पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गायों की ठीक प्रकार से देखभाल नहीं किये जाने पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी हाथवंत अनेक सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।वहीं उन्होंने प्रधान, सेक्रेटरी, लेखपाल को भी कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वह गायों के लिए हरा चारा, भूसा, दाना आदि की व्यवस्था के साथ गायों के लिए टीन शैड भी बनवाएं।

Read More »

सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत, दो लोग घायल

फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई। वही दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Read More »

दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना सिरसागंज की रोडवेज बस स्टैंड के सामने लगभग 36 वर्ष अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।

Read More »

राशन कार्ड को निरस्त नहीं किये जाने की मांग

फिरोजाबाद। कांग्रेस के वरिष्ट नेता धर्मवीर यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आम आदमी को राशन कार्ड से मिलने वाले राशन से वंचित ना करने की मांग की है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मसिंह यादव ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित पत्र में सरकार के द्वारा दिये गये राशन कार्ड कैंसिल करने वाले आदेश का वापस लेने की मांग की है। उन्होने पत्र के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि आज मंहगाई के दौर में सरकारी राशन से आम आदमी को राहत मिल रही है।

Read More »

उ.प्र व्यापार मण्डल की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कार्यालय बापू गली छोटा चौराहा पर जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला इकाई की कार्यशैली एवं अग्रिम गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. गुप्ता ने जिला पदाधिकारियो को खाली पदों को 15 दिन में भरने और शीघ्र ही एक जिला सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला महामंत्री महेंद्र कुशवाह ने कहा कि आजकल फूड विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बाजारो में पहुंचकर सैंपलिंग करने के नाम पर उत्पीड़न हो रहा है। उसका संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ एक बैठक 17 मई को मध्यान तीन बजे प्रदेश कार्यालय में आहूत की गई है। बैठक को महामंत्री रीतेश अग्रवाल ने इकाई को मजबूत करने पर जोर दिया।

Read More »

फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर किया जाये-कु. हरिवंश सिंह

फिरोजाबाद। क्षत्रियों के गरीब बच्चों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण समय की मांग है। आर्थिक रूप से क्षत्रिय समाज अति पिछड़ा हो गया है। वहीं आर्थिक आधार पर सवर्णो को आरक्षण मिलना चाहिए। यह विचार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कु. हरिवंश सिंह ने मोनार्क होटल में पत्रकारो से रूबरू होते हुये व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि जनपद के क्षत्रिय रत्न चंद्रवार नरेश चंद्रसेन चौहान का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे व्यक्तित्व के धनी रहे राजा चंद्रसेन चौहान की प्रतिमा महाराजा चंद्रसेन के किले में स्थापित होनी चाहिए। चंद्रवार की महारानी का प्रसिद्ध स्नानागार (रानी का ताल) का सौंदर्यीकरण प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अमृत योजना के तहत हो।

Read More »

गैस सिलेंडर फटने से कई घायल

फिरोजाबाद। जनपद के ग्राम असुआ में शनिवार की देर शाम रसोई गैस का सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में करीब दर्जन भर लोग झुलस गए। जिन्हें शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब एक मकान में खाना बनाया जा रहा था। तभी कहीं से लीकेज सिलेंडर ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

Read More »

मेले में फैशन व शिगिंग शो का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। पीडी जैन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित शिल्पग्राम मेले में फैशन व शिगिंग शो का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमल यादव उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर एवं गणेश भगवान के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम भगवान गणेश एवं साई बाबा के भजनों से किया गया। उसके बाद फैशन शो में नौ प्रतिभातिगियों ने भाग लिया। जिसमें फीमेल प्रतिभागियों में पूजा सागर, मोनिका उपाध्याय, प्रियांशी वर्मा, मानसी वर्मा, शीतल एवं पुरूष प्रतिभागियों में मनोज कुशवाह, नीलेश यादव, निखल बघेल रहे। वहीं फैशन शो में निर्णायक की भूमिका में कल्पना राजौरिया, अनुपमा शर्मा द्वारा निर्वाहन किया गया। फीमेल प्रतिभागियों में प्रथम पूजा सागर, द्वितीय मोनिका उपाध्याय, तृतीय पर प्रियांशी वर्मा रहीं।

Read More »

मारूती गैस सर्विस पर महिलाओं को बांटे निःशुल्क गैस कनेक्शन

फिरोजाबाद। मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत भारत गैस की मारूति गैस एजेंसी पर निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। निःशुल्क गैस कनेक्शन पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।रविवार को मारूती गैस सर्विस पर मुख्य अतिथि पार्षद मनोज शंखवार ने महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए हैं। इस अवसर पर एजेंसी मालिक करुणानिधि गर्ग ने कहा कि आज 82 महिला पात्रों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए हैं। कनेक्शन वितरण में मैनेजर सनी शर्मा, चमन राठौर, हृदय राम, विजय उपाध्याय, प्रेमचंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।

Read More »