Saturday, April 26, 2025
Breaking News

नगर निगम उपचुनावः कांग्रेस से इंद्र कुमार ने दाखिल किया पर्चा

कानपुर नगर।नगर निगम उपचुनाव 8 पर एक ही वार्ड पर कराया जा रहा है। जबकि 4 वार्ड रिक्त हैं। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नगर निगम वार्ड 8 मस्वानपुर के उपचुनाव के लिए कांग्रेस से इंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर दक्षिण कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित के साथी प्रस्तावक के रूप में शिवकुमार अजय कुमार ने पर्चा दाखिल किया जाने सहयोग दिया। गौरतलब की संदीप ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी मिल जाने के बाद इस वार्ड के पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से यह सीट रिक्त चल रही थी। इस बाबत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीके श्रीवास्तव ने कहा कि अधिसूचना एक ही वार्ड के लिए जारी की गई है। जबकि नगर निगम सचिव राधेश्याम ने कहा की वार्ड के रिक्त होने की सूचना शासन को भेज दी गई है।

Read More »

अखिलेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे सपाई

कानपुर नगर।समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में युवजन सभा राष्ट्रीय महासचिव आफताब खान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव आफताब खान ने बताया कि समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष डॉ0इमरान व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव आफ़ताब खान ने पार्टी के पदाधिकारियों को 2012 की अखलेश यादव की सरकार की उपलब्धिया जनता तक पहुंचने को कहा इसी बीच ज़ीशान अहमद को युवा व्यापार मण्डल का नगर उपाध्यक्ष व मो0 शारिक को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित आफताब खान, ज़ाकिर हुसैन अंसारी, चाँद वारिस, शीबू खान, विवेक चौधरी, तारिक खान, दीपक खोटे आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने अमन कटियार

कानपुर नगर।राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में मनोनयन कार्यक्रम का किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमन कटियार को मनोनीत किया गया प्रदेश अध्यक्ष यूथ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस गौरव द्विवेदी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस विजय सिंह मार्तोलिया द्वारा प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, राजीव द्विवेदी, तुफैल अहमद खान, अमित शुक्ला, अनुराग पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

कोई गड़बड़ करे तो पुलिस को दें सूचना,पुलिस ने लोगों को बांटीं विश्वास पर्ची

हाथरस। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव.2021 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु विश्वास पर्ची जारी की गयी है। विश्वास पर्ची लोगो को निर्भीक होकर मतदान कराने के लिए जागरूक करने की हाथरस पुलिस की अहम पहल है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को बढ़ चढ़कर मतदान करने हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया जायेगा तथा यदि कोई व्यक्ति लोगों को मतदान करने से डराएगा, धमकाएगा या धन, वस्तु, शराब आदि का प्रलोभन देता है अथवा प्रधान प्रत्याशियों या ग्रामवासियों को किसी प्रकार की समस्या चुनाव के दौरान होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस व प्रशासन को विश्वास पर्ची के पीछे लिखे नंबरों पर दे सकेंगे।

Read More »

जनपद न्यायाधीश ने लगवायी कोविड वैक्सीन

हाथरस। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु केंद्र सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज जनपद के जनपद न्यायाधीश द्वारा भी अपनी पत्नी सहित कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका लगवाया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनपद में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज सीएमओ कार्यालय में जनपद न्यायाधीश सुनील सिंह द्वितीय द्वारा अपनी पत्नी के साथ कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया गया है और टीकाकरण के दौरान सीएमओ बृजेश कुमार राठौर भी मौजूद थे।

Read More »

पत्नी ने खाया जहर

हाथरस। शहर के मोहल्ला जागेश्वर निबासी एक महिला ने पति से हुए विवाद के चकते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हालत विगड़ी तो उसको बागला अस्प्ताल में लाया गया।मिली जानकारी के अनुसार थानां कोतवाली सदर छेत्र के मोहल्ला जागेश्वर निबासी गोपाल का अपनी पत्नी मीनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसको उपचार के लिए बागला अस्प्ताल लाया गया।

Read More »

ऑटो रिक्शा से शराब की तस्करी,पकड़ा

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा एक अटो रिक्शा से शराब की अवैध तरीके से तस्करी कर ले जाई जा रही 5 पेटी शराब बरामद की गई हैं। वही 39 क्वार्टरों के साथ दो लोगों को भी दबोचा गया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस कप्तान के निर्देश पर पंचायत चुनावों के चलते जनपद भर में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आज एक ऑटो रिक्शा में शराब की पेटियों को रखकर तस्करी करते हुए ले जाई जा रही को पकड़ा है और पुलिस ने ऑटो रिक्शा से 5 पेटी अवैध देशी शराब व तस्करी में प्रयुक्त एक अटो रिक्शा नंण् यूपी 86 टी/ 5563 के साथ एक शराब तस्कर को भी दबोचा है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम विनय सोलंकी पुत्र राजेश कुमार सोलंकी निवासी बरसै थाना सासनी बताया है।

Read More »

शराब बीयर के साथ दो दबोचे

हाथरस। जनपद की पुलिस द्वारा पंचायत चुनावों के चलते अपराधियों शराब तस्करों खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना मुरसान पुलिस द्वारा अलग.अलग स्थानों से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।
मुरसान पुलिस के मुताबिक पुलिस द्वारा कुलदीप राणा पुत्र प्रेम सिंह राणा निवासी गांव नगला गजुआ से 25 कैन बीयर, 25 पाउच अंग्रेजी शराब तथा 40 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए हैं। जबकि अजय कुमार पुत्र शिवराम सिंह निवासी गांव नगला अनी से 43 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए गए हैं।

Read More »

दूषित खाना खाने से बच्चे की हालत बिगड़ी

हाथरस। थानां हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला मोंठा निवासी योगेश उम्र 11 साल पुत्र तुलसी प्रसाद ने दो दिन से घर मे रखा पनीर खा लिया| जिससे उसकी हालत विगड़ी तो उसको बागला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने बताया कि पुराना पनीर खाने से फूड पयजनिग हो गई है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

Read More »

राह चलती युवती से अभद्रता

हाथरस। तालाब चौराहे पर खडी युवती के साथ एक युवक ने अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानां हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती किसी काम से शहर आई थी जो तालाब चौराहे पर खड़ी होकर किसी का इंतजार कर रही थीं कि उसी दौरान वीरेंद्र पुत्र लम्बरदार निवासी कछपुरा वहां आ गया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने पुलिस को सूचना दे दी।

Read More »