फिरोजाबाद,जन सामना। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्य़क्ष रविन्द्र लाल तिवारी के नेतृत्व में व्यापरियों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधी मंडल एसएसपी अजय कुमार से मिला। प्रतिनिधी मंडल ने एसएसपी से सुभाष तिराहे पर व्यापरियों की दुकानों के सामने बने ओटो स्टेंड को हटाने की मांग की। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अम्बेश शर्मा ने बताया कि सुभाष तिराहे से गंधी पार्क की ओर जाने वाली रोड पर व्यापारियों की दुकानों के आगे टेम्पांे खडे होते है। जिसके कारण व्यापारियों की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को परेशनी का सामना करना पडता है। वही दुकानों पर ग्राहक ना आने के कारण व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड रहा है।
Read More »जेठानी के भाई पर लगाया मारपीट व अभद्रता का आरोप
फिरोजाबाद,जन सामना। दक्षिण क्षेत्र के मुरलीनगर में एक महिला ने अपनी ही जिठानी के भाई पर छेडछाड करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। दक्षिण क्षेत्र के मुरली नगर निवासी टीटू कुमार की 21 वर्षीय पत्नी कंचन देवी का विगत कुछ दिनों से उसकी जेठानी से विवाद चल रहा है। आज कंचन ने अपनी जेठानी के भाई बब्लू पर मारपीट करने के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़िता के दोनो हाथों में किसी नुकीली वस्तु से कट लगे हुए थे।
Read More »विषाक्त सेवन से महिला अचेत
फिरोजाबाद,जन सामना। नारखी क्षेत्र पचवान कालौनी में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नारखी क्षेत्र पचवान कालौनी निवासी रमेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी अंजली ने परिजनो की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, पत्नी की हालत खराब होता देख परिजनों के होश उड गये। जिसको आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
Read More »संदिग्ध हालत में बाइक सवार की मौत
बाइक का नही चला पता, परिजनों ने हत्या की आशंका की जाहिर
फिरोजाबाद,जन सामना। खैरगढ़ क्षेत्र के कनवारा हाथवन्त स्थित बिजली घर के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। खैरगढ़ क्षेत्र के कनवारा हाथवंत स्थित बिजली घर के समीप आज सुबह एक व्यक्ति का शव लोगों का पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया, उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मृतक के पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त थाना फरिहा क्षेत्र के गांव आरापुर निवासी 63 वर्षीय बालकिशन पुत्र शैतान सिंह के रूप में की गयी। घटना की जानकारी परिजनों को दी।
निर्माणाधीन दीवार गिरने से राजमिस्त्री की मौत
फिरोजाबाद,जन सामना। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नगला भवानी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नया बाॅस निवासी 52 वर्षीय लाखनसिंह पुत्र गुलाबसिंह राजमिस्त्री का कार्य करता था। जो कि राजमिस्त्री का काम करने के लिए गांव के समीप ही नगला भवानी गया हुआ था। जहाॅ काम करते समय निर्माणाधीन दीवार अचानक भर-भरा कर नीचे गिर गयी। जिसके नीचे दबने से राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
Read More »मेयर ने एक करोड़ 33 लाख के निर्माण कार्यो की हवन-पूजन कर रखीं आधारशिला
फिरोजाबाद,जन सामना। महापौर ने लगभग एक करोड़ 33 लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यस हवन-पूजन कर किया। यह निर्माण कार्य 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त होने वाली धनराशि से कराया जायेगा। महापौर नूतन राठौर ने सबसे पहले वार्ड नं.-8 मोहल्ला हिमायूंपुर, वार्ड नं. 36 नगला पचिया, वार्ड नं. 42 मुहल्ला राम नगर एवं क्लब चौराहा से दाऊदयाल काॅलेज तक ओवर ब्रिज के नीचे लगभग एक करोड, 33 लाख की धनराशि से कराये जाने वाले इण्टर लाॅकिग सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया गया। महापौर ने निर्माण कार्यों से सम्बन्धित ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए गये कि वह निर्धारित मानकोें के अनुरूप तथा नियत समय सीमा के अन्तर्गत निर्माण कार्यों को सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुई साइकिल रेस
कानपुर देहात,जन सामना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम माती में 5 किलोमीटर साइकिल रेस का आयोजन किया गया। साइकिल रेस प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजीव राज व जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। साइकिल रेस 2 वर्गों महिला व पुरुष ओपन में आयोजित की गई। साइकिल रेस स्टेडियम से प्रारंभ होकर माती मुख्यालय से होकर ओवर ब्रिज के पास समाप्त हुई। साइकिल रेस प्रतियोगिता में करीब 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। साइकिल रेस के समापन अवसर पर स्टेडियम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा वरिष्ठ कोषाधिकारी के के पांडेयए जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी आदि के द्वारा प्रतिभागियों पुरूष व बालिका में गोपाल, हर्षित, अजीत, राजा, अंकित, सोमिल यादव, उर्मिला देवी, श्रद्धा कश्यप, विजय लक्ष्मी, संजना पाल,शोभा को पुरस्कार वितरित किए गए।
Read More »स्वदेशी स्टार्टअप के द्वारा घर बैठे महिलाओं को दिया जा रहा है रोजगार
कानपुर,जन सामना। आत्मनिर्भर भारत के तले इस स्टार्टअप ने अभी तक 50 से ऊपर महिलाओं को स्वरोजगार का माध्यम दिया और साथ ही लोकल सुक्ष्म एवं लघु उद्योग कर्मियों को वोकल फॉर लोकल के तहत अपनी चीज़े ऑनलाइन बेचने का एक प्लेटफार्म दिया जिससे वे नए कस्टमर्स तक पहुंच सके और अपनी कमाई बढ़ा सकें! कंपनी के को.फाउंडर्स गुड्डू कुमार सीईओ अक्षत श्रीवास्तव टीबीओ और सागर यादव सीओओ ने बताया की ये सेवाएं लोगों द्वारा काफी सराही जा रही है। वहीं घर का बना खाना की डिमांड पूरे भारत में है और फ़िलहाल कोई और स्टार्टअप इस छेत्र में काम नहीं कर रहा! लोग रेस्ट्रॉन्ट से बने खाने की अपेक्षा घर से बने खाने को ज्यादा पसंद करते हैं। इसके साथ ही अन्य छोटी मोटी आवश्यकताएं भी इस प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही हैं। इससे लोकल इकॉनमी को बढ़ावा मिलेगा और वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रकाशपुंज रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों धूमधाम से निकलेगी
कानपुर,जन सामना। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य व किदवई नगर व्यापार मंडल के महामंत्री आदित्य पोद्दार ने बताया कि 7 फरवरी 2021 दिन रविवार को सुबह 12 बजे साईं काम्प्लेक्स188 बी डबल रोड डिफेंस कालोनी केडीए चौराहे के पास से एक विशाल प्रकाशपुंज रथयात्रा निकाली जा रही है।जिसमें शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य का जो वादा किया था। वह पूरा किया है।जनता को विकास चारों तरफ़ प्रकाश के रूप में फैलता नजर आ रहा है। यह प्रकाशपुंज रथयात्रा 7 फरवरी 2021 शुरू होकर 21 फरवरी 2021 दिन रविवार को किदवई नगर चौराहे पर समाप्त होगी। 7 फरवरी को यह रथ यात्रा लाल बंगला के विभिन्न मार्ग से निकाली जा रही है। जहां पर जगह जगह स्वागत व अभिनन्दन किया जायेगा।जिसमें स्वागतध्यक्ष मेयर प्रमिला पाण्डेय व कार्यक्रम संरक्षक कैबिनेट मंत्री व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक सतीश महाना शिकरत कर रहे हैं। जिसमें मानवेंद्र सिंह, वीना आर्या, सुनील बजाज, टीकम चन्द्र सेठिया विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।
अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी -प्रमुख न्यायाधीश
कानपुर,जन सामना। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा प्रख्यात समाजसेवी,अधिवक्ता कल्याण निधि योजना के जनक, पूर्व महामंत्री/ पूर्व अध्यक्ष कानपुर बार एसोसिएशन ब्रह्मलीन सुरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर कचहरी में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सर्वप्रथम चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एच जे एस संगीता श्रीवास्तव प्रमुख न्यायाधीश एम ए सी टी कोर्ट कानपुर ने कहा कि सुरेंद्र प्रताप सिंह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। मृदुभाषी व प्रखर वक्ता थे और हिंदी विधि प्रतिष्ठान को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। संयोजक पं0 रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि सुरेंद्र प्रताप सिंह अधिवक्ता कल्याण निधि के जनक थे! 1989 में 125000 की अधिवक्ता कल्याण निधि योजना लागू होना उनके प्रयासों की उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनका सपना था कि अधिवक्ता कल्याण निधि बढ़कर र10 लाख होनी चाहिए। जिसके लिए वो जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। उनके स्मृति दिवस के अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि हमारी संघर्ष समिति उनके सपने को पूरा कराएगी और जबतक अधिवक्ता कल्याण निधि 10लाख नहीं हो जाती तब तक संघर्ष करती रहेगी।