प्रयागराज,जन सामना। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के राजभवन में आयोजित सक्रिय ‘क्षय रोगी खोज अभियान शुभारम्भ’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी में किया गया। इस अवसर पर एनआईसी में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकरी प्रभाकर राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। राज्यपाल महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्षय रोग एक गम्भीर बीमारी है ये हम सभी के लिये चुनौती बनी हुई है। इसको समाप्त करने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश को टी0बी0 मुक्त बनाना है। हमें वृद्धाश्रम, नारीगृह, कारागार, मलिन एवं श्रमिक बस्तियां, आंगनवाड़ी केन्द्र तथा प्राथमिक विद्यालयों में अभियान चलाकर क्षय रोग से ग्रसित लोगों को चिन्हित करते हुए उनका इलाज कर इस बीमारी से ऐसे लोगो को स्वस्थ किया जाये। सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान 12 जनवरी तक चलाया जायेगा। इसमें गांव.गांव में टीमे जाकर ऐसे लोगो को चिन्हित करेंगी तथा उनका इलाज करेंगी। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा महिला बाल विकास कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, एनजीओ सहित अन्य सम्बंधित विभागों का सहयोग लिया जाये।
“टीबी हारेगा देश जीतेगा” सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान का शुभारम्भ
हाथरस, जन सामना। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम हाथरस के अन्तर्गत शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में “टीबी हरेगा देश जीतेगा” अभियान में दिनांकः 02 जनवरी से 12 जनवरी 2021 तक चलने वाले सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (ए0सी0एफ0) का शुभारम्भ डा0 बृजेश राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हाथरस द्वारा फीता काटकर किया तथा हरी झण्डी दिखाकर टीमों को “टीबी हरेगा देश जीतेगा” उद्घोष के साथ क्षेत्रों में रवाना किया। डा0 ए0एस0 वशिष्ठ, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस ए0सी0एफ0 अभियान में जनपद हाथरस की कुल 3 लाख 60 हजार जनसंख्या आच्छादित की जायेगी। जिसमें सादाबाद, सि0राऊ, हाथरस व सासनी की क्रमशः 120000, 120000, 100000 व 20000 जनसंख्या ली गई है। पूरे अभियान में कुल 144 टीम कार्य करेंगी। एक टीम में 3 सदस्य होंगे इस प्रकार पूरी 144 टीम में कुल 432 सदस्य होगें। एक टीम प्रतिदिन 50 घरों (औसत 250 व्यक्ति) की स्क्रीनिंग करेगी।
छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइनआवेदन की अन्तिम तिथि 20 जनवरी
सासनी/ हाथरस, जन सामना। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित केन्द्रीय अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति वेबसाइट http:scholarship.gov.in esa National Scholarship पर संचालित पोस्ट-मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जनवरी, 2021 निर्धारित कर दी गयी है। समस्त मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त मदरसा, स्कूल इण्टर/डिग्री कालेज एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को अवगत/निर्देशित करने का कष्ट करें, जिनके द्वारा नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल(NSP) पर आवेदन नहीं किया गया है। ऐसे छात्र/छात्राऐं पोस्ट-मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु दिनांक 20 जनवरी, 2021 तक नवीन/नवीनीकरण आवेदन कर सकतेे हैं। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि छात्र/छात्राओं द्वारा राज्य छात्रवृत्ति एवं केन्द्रीय छात्रवृत्ति किसी एक ही छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आवेदन किया जाये।
Read More »रामलीला मैदान में लगा विद्युत उपभोक्ता समाधान महा शिविर
सासनी/ हाथरस, जन सामना। कस्बा के रामलीला मैदान में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत समस्या समाधान दिवस लगाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। लगाए गये शिविर में एसडीओ नगेन्द्र सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओ के लिए काॅमर्शियल बिल पर छूट दी गई है, इसका लाभ उठाते हुए सभी उपभोक्ता अपने विलों को जमा करा दें जिससे उन्हें छूट का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविर में दो शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें दोनों शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शिविर में दुष्यंत सीएससी सेंटर के माध्यम से सेंटर संचालक सुनील शर्मा व नंदकिशोर शर्मा द्वारा करीब 20 हजार से अधिक के बिल जमा कराए गये। इस दौरान बाबू ललित पचैरी, हितेश कुमार, गौरव वर्मा, जेई विनोद कुमार, मीटर रीडर दारा सिंह, आरपी सिंह, सनी कुमार, लाइनमैन नारद, मुनेन्द्र, सकील, यतेन्द्र सेंगर, रवेन्द्र, प्रमोद कुमार, आदि मौजूद रहे।
पूर्व चेयरमैन के निधन पर शोक
सासनी/ हाथरस, जन सामना। भाजपा के वयोवृद्ध नेता पूर्व चेयरमैन इंजीनियर नमेश चंद्र वार्ष्णेय के निधन पर परिजनों के साथ-साथ भाजपाईयों और शहर के लोगों में भी शोक लहर दौड गई। सभी उनके अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पर पहुंच गये। करीब तीन बजे वार्ष्णेय को उनके पुत्रों ने मुखाग्नि दी। पूर्व चेयरमैन रहे नमेशचंद्र वार्ष्णेयसमाजसेवी होने के के साथ दयालु व्यक्तित्व के धनी थे, उनके दरवाजे पर कोई भी निराश नहीं लौटता था। वह लोगों की हर प्रकार सहायता करते थे। नमेश चंद्र करीब दो सप्ताह से बीमार थे, उनका जयपुर में उपचार चल रहा था। जहां उन्होंने 81 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद शरीर छोड दिया। वार्ष्णेय के निधन पर लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शंाति और शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण करने हेतु दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की। वार्ष्णेय ने अपने पीछे भरे पूरे परिवार को छोडा है, वहीं सभी शहरवासियों की आंखे वार्ष्णेय के निधन को लेकर नम थी।
ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत
सासनी/ हाथरस, जन सामना। गांव नगला सिंह में खेतों में बथुआ तोडने गई दो किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला सिंह निवासी बहोरन की पुत्री कुमारी आरती और राकेश की पुत्री कुमारी नीति एक साथ सुबह खेतों में सब्जी के लिए बथुआ तोडने गई थी। बथुआ तोडने के बाद जब वह गांव को लौट रही थीं तभी रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ र्गईं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किशोरियों के मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो परिजन मौके पर पहुंचे सूचना पाकर गोहाना चौकी इंचार्ज एसआई शांतिशरण यादव मय फोर्स के पहुंच गये। और दोनों किशोरियों के शवों का कब्जे में लेकर पुुंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया। किशोरियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर गांव में मातम छा गया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किशोरियों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी का हुआ जोशीला स्वागत
सासनी/ हाथरस, जन सामना। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट भगवतं नगर स्थित चैधरी प्यारे लाल इंटर कॉलेज में नवनियुक्त एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल का विद्यालय प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने पुष्पहार पहनाकर तथा साफा बांधकर जोशीला स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त शिक्षक एमएलसी डॉ आकाश अग्रवाल को साफा बांधा गया और पुष्पहार पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका जोशीला स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कहा उन्हें जो प्यार मिला है उसके लिए वह खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शैक्षणिक संस्थाओं व शिक्षकों की समस्याओं के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। किसी भी समस्या के समाधान के लिए आने वालों के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले है। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक व कॉलेज के हक के लिए लड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कभी भाजपा सरकार ने शिक्षक व कॉलेजों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीरता नहीं दिखाई है।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संवैधानिक संगठन ने बांटे कंबल
सासनी/ हाथरस, जन सामना। गरीब और मजलूमों की सहायता करने पर जो आनंद मिलता है, या जो मन को प्रसन्नता मिलती है, उसका कहीं वयां नहं किया जा सकता। वहीं गरीब और मजलूम के दिल से निकली दुआ भी कई तीर्थों से बढकर होती है। इसलिए हमें अपने जीवन में अच्छे काम करते हुए मजलूमों की सहायता अवश्य करनी चाहिए। यह बातें गांव नगला सिंह में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संवैधानिक संगठन के बैनरतले कंबल वितरण के दौरान संगठन पदाधिकारी प्रवीन धनगर ने प्रकट किए। उन्होंने नेक काम कर उसे भूल जाने और प्रतिदिन एक गरीब की सहायता करने के लिए कहा। कार्रक्रम में करीब 200 से अधिक मजलूम और जरूरतमंदों को कंबल बांटे गये।श्री धनगर ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची ईश्वर की सेवा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान गिर्राज सिंह, नया नगला प्रधान पति ब्रजमोहन, राजेश कुशवाहा, महेश कुमार, व आदि संगठन कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद।
महिलाओं की समस्याओं का होगा समाधान-अखिलेश
हाथरस, जन सामना। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता द्वारा आज जलेसर रोड पर महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए एक बैठक की गई और बैठक में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु उन्हें आश्वासन दिया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में जलेसर रोड पर महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें महिलाओं द्वारा राशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आवास एवं अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें अवगत कराया गया और उनके समाधान की मांग की गई। वहीं जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता द्वारा महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि वह महिलाओं की समस्याओं के लिए हर समय तत्पर हैं और वह उनकी समस्या चाहे किसी भी प्रकार की हो उसके लिए कार्य करेंगी और महिलाओं को राशन, पेंशन, अन्य आदि समस्याओं का समाधान भी कराएंगी।
Read More »1 साल बेमिसाल पर भाजपा शहर अध्यक्ष का स्वागत
हाथरस, जन सामना। ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा किशनलाल शर्मा के फॉर्म हाउस पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ट्रक ट्रांसपोर्ट के प्रदेश पदाधिकारी किशनलाल शर्मा द्वारा भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के कार्यकाल के 1 साल बेमिसाल पर भूरि-भूरि प्रशंशा की और उनका फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शरद माहेश्वरी ने संगठन के कार्य को हमेशा सर्वोपरि मानते हुए सदैव जनता एवं व्यापारियों के हित में कार्य किया और समय-समय पर जनता एवं व्यापारियों के हित में आवाज उठाई। सभी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शरद माहेश्वरी एवं भारतीय जनता पार्टी की नगर टीम के पदाधिकारियों कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, भूपेंद्र कौशिक, अर्जुन बाल्मीकि का फूल मालाओं से लादकर एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया।स्वागत करने वालों में प्रदीप सारस्वत, रविंद्र कुमार सिंह, राहुल वार्ष्णेय, विपुल शर्मा, नवजोत शर्मा, गिर्राज, हरी बर्मन, अमित बंसल, दीपक शर्मा, जुगेन्द्र ठाकुर, अरूण जैन, लकी सिंह आदि तमाम लोग शामिल थे।
Read More »