कानपुर, जन सामना ब्यूरो। बदला हुआ शासन जनता को महसूस हो इसके लिए अधिकारियों को चाहिए की वह समय से कार्यालय आये, कार्यालयों में साफ़ सफाई हो और जनता को बिना कष्ट के उसका नियमानुकूल कार्य हो जाये। इसके साथ ही 30 जून तक जिले की सभी सड़कों को गढ्ढा मुक्त हो ही जाना चाहिये। वर्तमान शासन विकास के लिए कटिबद्ध है और वह किसी भी विकास योजना पूर्वग्रह से बंद करने के पक्ष में नहीं है।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा गौतम बुद्ध पार्क इन्दिरा नगर कल्यानपुर से निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह (अशोक स्तम्भ), सम्राट अशोक महान की झांकी व भारत के समस्त राष्ट्रीय प्रतीकों की झांकिया एवं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का गायन करते हुए साउंड गाड़ियां जी.टी.रोड, गोल चौराहा होते हुए मोतीझील स्थित अशोक स्तम्भ पर सम्राट अशोक महान द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्पण करके शोभायात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरु लामा लोबजंग जी, सच्चिदानंद मौर्या, विश्वनाथ कुशवाहा, प्रवीण कुमार, रशिम कुशवाहा, के.बी.सिंह, गीतांजलि मौर्या, गिरजा शंकर गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बिगत एक महीने से सुभाष कालोनी तिलक नगर पिंटू की एस टी डी के आस पास की गलियों में पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। वहीं मठिया वाला ट्यूबेल, अमित गुप्ता के आवास के निकट समरसेबिल पम्प पिछले 6 महीनो से खराब पड़ा है। राम मंडप वाला ट्यूबेल आयेदिन सुबह सही होता है और शाम को खराब हो जाता है। मुहल्ले में करीब 4 से 5 सबमर्सिबल सरकारी लगे हैं लेकिन उनका कनेक्शन मैंन लाइन में नहीं है जिससे सभी को पानी नहीं मिल पाता है। उक्त समस्याओं को लेकर आज डीएम से शिकायत की। वहीं देवेश पालिया, प्रफुल्ल गुप्ता आदि ने कूड़ा कचरा की समस्या को लेकर भी जिला अधिकारी से शिकायत कर समस्या का निराकरण करने की मांग की।