Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवती ने लगाई फांसी

युवती ने लगाई फांसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण के अन्तर्गत भीम नगर निवासी एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चलती रहीं। घटनाक्रम के अनुसार थाना दक्षिण उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों को क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई। देखते देखते घटना वाले मकान के इर्द गिर्द लोगों का हूजूम लग गया। जानकारी के अनुसार मौना पुत्री पन्नालाल उम्र 18 वर्ष निवासी भीम नगर थाना दक्षिण ने अज्ञात कारणों से फाँसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।