भारत के किसी हिस्से में पहली बार कार्बन न्यूट्रल पंचायत होगी, सारे रिकॉर्ड डिजिटल होंगे! पीएम द्वारा एक क्लिक के जरिये देश की अच्छी पंचायतों को अवॉर्ड मनी भी वितरित की जाएगी
गोंदिया – भारत विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र और 135 करोड़ जनसंख्यकीय शक्ति का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा देश है। बड़े बुजुर्गों की कहावत है कि एक और एक ग्यारह बस!! इन चार शब्दों में, एक छोटे से कस्बे से लेकर वैश्विक स्तर पर किसी भी क्षेत्र में काम करने की सफ़लता की कुंजी समाई हुई है, जिसने समझकर इसे क्रियान्वित किया समझो आधुनिक प्रौद्योगिकी युग में सफलता के झंडे गाड़े!! जिसे आज के युग में विकेंद्रीकरण की संज्ञा दी गई है। यूं तो हर स्तरपर हर क्षेत्र में यह हो सकता है परंतु चूंकि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है इसलिए हम आज राजनीतिक शक्ति के विकेंद्रीकरण की बात करेंगे।साथियों बात अगर हम इस उत्सव को मनाने की करें तो, हर साल 24 अप्रैल को पूरे देश में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। ये दिन भारतीय संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 के पारित होने का प्रतीक है, जो 24 अप्रैल 1993 से लागू हुआ था। इस दिन को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 2010 से हुई थी। पूरे देश को चलाने में सिर्फ केंद्र सरकार या सिर्फ राज्य सरकार सक्षम नहीं हो सकती है। ऐसे में स्थानीय स्तरपर भी प्रशासनिक व्यवस्था ज़रूरी है।
Read More »
Jansaamna
हरियाली को देखकर सबका मन प्रसन्न होता है यह सबके मन को भाती है, सकारात्मक ऊर्जा देती है और शुद्ध ऑक्सीजन देकर पर्यावरण को भी शुद्ध और संतुलित रखती है। इतना ही नहीं वास्तुदोष निवारण, बीमारियों को ठीक करने में एवं उत्तम स्वास्थ्य संरक्षण में वृक्ष-वनस्पतियों का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, इन्हें लगाना हमारे लिए हर हाल में लाभकारी है।वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में विभिन्न पेड़-पौधों का अपना एक अलग ही महत्व माना जाता है। वास्तु के मुताबिक पेड़-पौधे अगर सही दिशा में लगाए जाएं तो घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। वहीं, गलत दिशा में लगे पेड़-पौधे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं, जो शारीरिक, आर्थिक एवं मानसिक समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। जिसका गृहवासियों की सुख-समृद्धि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही साथ धन की हानि भी होती है।
Δहाइवे की बदहाल सड़कों पर लड़खड़ाते नागरिकों का तमाशा देख रहा सड़क निर्माण विभाग
कानपुर। अभी मप्र में पत्रकार व अन्य व्यक्तियों को अर्द्धनग्न कर मप्र की सीधी जिले की पुलिस द्वारा वीडियो वायरल करने की यादें भूल नहीं पाया था कि उप्र के कानपुर जिले की महाराजपुर पुलिस का मामला उससे भी एक कदम आगे बढ़कर सामने आ गया।
सिकंदराराऊ।पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया में 12 से 14 वर्ष के छात्र- छात्राओं को कोविड़-19 की वैक्सीन लगाई गई।पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरिया में सी.एच. एस. राजपाल सिंह के द्वारा 12 से 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोविड़-19 की वैक्सीन लगाई गई ।इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम शर्मा ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 45 छात्र- छात्राओं में से 11 छात्र एवं 9 छात्राओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। शेष बच्चों को आगामी तिथि में कोरोना वैक्सीन लगवा दी जाएगी।इस अवसर पर पुष्पेंद्र वज्र, देवेश शर्मा, मंजू शर्मा आंगनवाड़ी, डॉ पवन शर्मा, कृष्ण कांत कौशिक, धर्मेन्द्र कुमार त्यागी, बंटी जाटव,ओमवीर सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।
सिकंदराराऊ ।सर्व शिक्षा एवं स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत संविलियन विद्यालय नगला शीशगर नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका यासमीन फातिमा ने मोहल्ला मटकोटा ऊंची गली में जाकर डोर टू डोर संपर्क करते हुए लोगों को बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया ।उन्होंने अभिभावकों को एकत्रित कर के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों को अधिक से अधिक स्कूल में प्रवेश कराने एवं सरकार से बच्चों को मिलने वाली अनेक सुविधाओं के बारे में बताया और जागरूक करते हुए कहा कि हमारे स्कूल के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं निशुल्क ड्रेस, बैग, जूते मोजे आदि सामान के लिए अभिभावकों के खाते में धन आता है और सभी छात्र छात्राओं के लिए मिड-डे-मील ही दिया जाता है।
हाथरस| शासन व आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी/ पुलिस अधीक्षक,जनपद हाथरस के निर्देशन में जनपद हाथरस में अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण/इत्यादि के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी हाथरस सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा जनपद हाथरस के तहसील सासनी में सासनी रेलवे स्टेशन स्थित देशी, ममौता खुर्द ,लुटासान की देशी मदिरा व गोहाना की देशी मदिराव सलेमपुर की देशी,विदेशी मदिरा की दुकानो का औचक निरीक्षण किया तथा मदिरा स्टाक का सत्यापन किया गया जो वैध पाया गया । अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। किसी निचले स्तर के अधिकारी के प्रति कर्मचारियों का ऐसा प्रेम और लगाव बहुत कम ही देखने को मिलता है जो अपने खंड शिक्षा अधिकारी के ऊंचाहार के शिक्षकों ने दिखाया है। सैकड़ों की भीड़ और सबकी नम आखें बता रहीं कि अनिल त्रिपाठी का सात साल का कार्यकाल शिक्षा और शिक्षकों के लिए कितना अहम था ।ऊंचाहार के बीईओ रहे अनिल त्रिपाठी का स्थानांतरण उनके गृह जनपद प्रयागराज हो गया है । शिक्षकों ने ऊंचाहार के एक रेस्टोरेंट में उनकी बिदाई का भव्य आयोजन किया। जिसमे उन पर पुष्प वर्षा की गई तो सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उनको उपहार दिए। इस मौके पर उनको 51 किलो माला, चांदी का मुकुट, आदि से शिक्षको ने सम्मानित किया है।समारोह में प्रमुख रूप से डायट प्रवक्ता सन्तोष यादव ,जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, मनीष पांडे ,अनुदेशक जिला अध्यक्ष विवेक सिंह, अनुदेशक ब्लॉक अध्यक्ष अमित तिवारी संघ के कई पदाधिकारी क्रमशःराकेश जायसवाल, रामनरेश,बचनेश नारायण मिश्र, देवेंद्र शुक्ल,ओम प्रकाश तिवारी, प्रिति, रूचि नीलम, कल्पना, सम्पत, रीना रावत पवन शुक्ला,शैलेन्द्र पांडेय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार शुक्ल,अरविंद मिश्र, सूरज कुमार ,अतीश कुमार ,ज्ञान प्रकाश पांडेय ,अनुराग शुक्ला, ऋषभ गुप्ता एवं विकास खण्ड ऊंचाहार के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।