Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1040)

JAN SAAMNA DESK

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर में 5 जुलाई को कैंपस प्लेसमेंट का होगा आयोजन

कानपुर देहात। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अकबरपुर, कानपुर देहात में दिनांक 05.07.2022 (दिन मंगलवार) को कैम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें Hero Motocorp Ltd- हरिद्वार (उत्तराखण्ड) प्लान्ट हेतु 200 रिक्त पदों के लिए, जिसकी मासिक वेतन (सीटीसी) रु0 19662/- (जिसमें पी0एफ0 आदि कटौटी उपरान्त कैस इन हैण्ड रु0 13666/-) निर्धारित है। जिसकी योग्यता हाईस्कूल के साथ आई0टी0आई0 (एस0सी0वी0टी0/एन0सी0वी0टी0) उत्तीर्ण व्यवसाय- फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिष्ट व वेल्डर के इच्छुक लड़के/लड़कियां समय प्रातः 10ः30 बजे से सायं 3 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति के साथ उक्त कैम्पस प्लेसमेन्ट में प्रतिभाग कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Read More »

प्लास्टिक मुक्त भारत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 ‘‘रेस‘‘ अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

कानपुर देहात। प्लास्टिक मुक्त भारत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023RACE (REDUCTION) AWARENESS CIRCULAR) SOLUTIONS & MASS) ENGAGEMENT महाशपथ कार्यक्रम अकबरपुर नगर पंचायत के अन्तर्गत अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबन्ध करने हेतु कार्यक्रम में शपथ दिलाई, जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 ‘‘रेस‘‘ अभियान को जनपद में सफल बनाना है, यह कार्यक्रम 29 जून से 3 जुलाई तक चलाया जायेगा, इस दौरान विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेगी, उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल, बस अड्डे, बाजार, मॅण्डी, रेलवे लाईन व रेलवे स्टेशन, कार्यालय परिसरों, शैक्षिक संस्थानों के परिसरों, खाली पड़ी भूमि, घाट एवं नदी-नालों के किनारें इत्यादि स्थलों पर व्यापक जन सहयोग एवं राजकीय संसाधनों की सहायता से प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित कराते हुए उसे ब्राण्ड ओनर्स एवं री-साईक्लर्स के माध्यम से निस्तारित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी से कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाये, जिससे कि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके।

Read More »

अवैध गांजा व तमंचा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पवन कुमार गुप्ताः परसदेपुर, रायबरेली। नसीराबाद थाना पुलिस ने तीन लोगों को डेढ़ किलो गांजा और एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की।
नसीराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र के छतोह गांव के पास से गांव के तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में अजय कुमार, रामदास और रवि सिंह शामिल हैं। तीनों छतोह गांव के रहने वाले है। इनके कब्जे से कुल डेढ़ किलो गांजा और एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि तीनो लंबे समय से गांजा तस्करी का काम करते थे।

Read More »

अब कूड़ा मुक्त होगा शहर, हर घर में पहुंचेगा शुद्ध जल: अधिशाषी अधिकारी

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। नगर पालिका रायबरेली के अधिशाषी अधिकारी ने बताया है कि सरकार के अमृत 2.0 का उद्देश्य हर घर में पीने का पानी पहुंचाना है। अभी तक यह योजना बड़े शहर तक सीमित थी। अब इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को जमा कर उसका निस्तारण करते हुए शहरों को कूड़ा मुक्त किया जाना है। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसी तरह से तरल अपशिष्ट प्रबंधन भी किया जाएगा। सेप्टेज मैनेजमेंट में सेप्टिक टैंक का मलबा दो साल में हर हाल में खाली कराने की कार्ययोजना भी है।

Read More »

प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रसूलाबाद, कानपुर देहात। विकासखण्ड रसूलाबाद न्याय पंचायत खेड़ा कुर्सी स्थित प्राथमिक विद्यालय खेमनिवादा में मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण में 16 से 30 जून की कार्ययोजना के अन्तर्गत विद्यालय में ख्यातिलब्ध महिलाओं के फोटोज का प्रदर्शन, उनकी कहानियों एवं उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन किया गया। इस मौके पर चार्ट, पोस्टर, कविता, बाल अखबार आदि का निर्माण करना सिखाया गया। बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के नारे वाली तख्तियों के साथ रैली भी निकाली गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को समझाया गया व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया ताकि समय पर वे अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें। इस मौके पर प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति के चौथे चरण में सुरक्षा, शिक्षा, सेल्क डिफेंस और रोजगार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस चरण में बालश्रम व बालविवाह के विरुद्ध आपरेशन मुक्ति की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति नोडल डॉ0 अर्चना मिश्रा शुक्ला ने कहा कि एक सशक्त नारी एक सशक्त समाज दे सकती है बस जरूरत है उसे एक अवसर मिले मौका मिले। यह अभियान नारी शक्ति के लिए है नारी सुरक्षा के लिए है नारी अधिकार के लिए है। जागो शक्ति स्वरूपा नारी, तुम हो दिव्य क्रांति चिंगारी के साथ जागरूक कर स्वावलंबन का भाव भरा। अभिभावकों की बैठक में लिंगभेदभाव पर आधारित फिल्म दिखाकर अभिभावकों को लिंग भेदभाव पर जागरूक किया गया।

Read More »

युवा कवि निखिल आनंद गिरि के प्रथम काव्य संग्रह ‘इस कविता में प्रेमिका भी आनी थी’ का लोकार्पण

नई दिल्ली। युवा कवि निखिल आनंद गिरि के पहले कविता संग्रह ‘इस कविता में प्रेमिका भी आनी थी’ का भव्य लोकार्पण आईटीओ स्थित हिंदी भवन सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर वरिष्ठ कवि मदन कश्यप, साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कवयित्री अनामिका, वरिष्ठ कवयित्री सुमन केशरी, वरिष्ठ कवि व प्रसिद्ध व्यंग्यकार रामकिशोर उपाध्याय उपस्थित रहे। इसके अलावा पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनुज दयाल, अधिशासी निदेशक, दिल्ली मेट्रो, राजेश गिरि, प्रधानाचार्य, राजधानी कॉलेज, संजय कुमार गिरि कवि एवम चित्रकार आदि गणमान्य हस्तियां भी सभागार में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण रामकिशोर उपाध्याय ने दिया और मंच संचालन पाखी पत्रिका के संपादक पंकज शर्मा ने किया। श्री उपाध्याय निखिल की तुलना जर्मन कवि रिल्के से करते हुए कहा कि किताब के शीर्षक से लेकर हर पंक्ति पाठकों को खींचती है और सांकेतिक लहज़े में इस समय के हर पहलू पर चोट की है।

Read More »

छत्रपति शाहू जी महाराज के द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला

उन्नाव। समतामूलक समाज पुरोधा आरक्षण के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 149 वीं जन्मजयंती के अवसर पर रेखा वर्मा जी दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव में विनोद पाल एडवोकेट के संयोजन में शोषित दलित पिछड़े समाज के लोगों के उत्थान के क्षेत्र में कोल्हापुर स्टेट के राजा छत्रपति शाहू जी महाराज के द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा छत्रपति शाहू जी महाराज एवं डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत रामकिशोर पाल एडवोकेट, हरिशंकर भाई पटेल, रामसजीवन पाल, शिल्पी द्विवेदी तथा विनोद पाल ने समारोह को संबोधित किया।

Read More »

शूटर गंज मस्जिद के मुतावल्ली ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

कानपुरः अखिलेश सिंह। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी का ग्वालटोली मकबरा में हसनैन असगर, एमन रिज़वी, इब्ने हसन जैदी, काशिफ नकवी, मुंतज़िर ने चांदी का मुकुट पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। चेयरमैन बनने के बाद अली जैदी का यह कानपुर का पहला दौरा था।
आपको बता दें कि कानपुर से उन्हें वक्फ़ की संपत्तियों पर कब्जे और मुतावल्लीयों की तमाम शिकायतें मिल रहीं थीं जिसको देखते हुए यह दौरा काफी अहम था।
उन्होंने शूटर गंज मस्जिद नवाबगंज बड़ी कर्बला का दौरा किया और बोले वक़्फ़ संपत्ति शत्रु संपत्ति नहीं हो सकती है।
इस मौके पर अली जैदी ने कहा कि ग्वालटोली में वक्फ़ संपत्तियों के मुकाबलों ने उन्हें बताया कि इन्हें प्रशासन ने शत्रु संपत्ति के तौर पर चिन्हित किया है जबकि यह वक्फ़ संपत्ति है। इनके रिकॉर्ड बोर्ड के पास मौजूद हैं। वह संपत्ति शत्रु संपत्ति नहीं हो सकती। पहले बात तो बातचीत की जाएगी और बात न बनी तो वक्फ़ ट्राब्युनल हाईकोर्ट का दरवाजा खुला है।

Read More »

लोखंड़ी महिला द्रौपदी मुर्मू का स्वागत है

ज़िंदगी की चुनौतियों पर बार-बार बिखरी एक नारी देखो हर ज़ख़्म के साथ कुंदन सी निखरी, थकी नहीं न हारी हर कसौटी पर फ़तेह पाकर ज़िंदगी जीने की उसने कला सीख ली
जहाँ एक तरफ़ आज भी महिलाओं के लिए कहा जाता है कि स्त्री की बुद्धि पैरों की पानी में होती है, वहाँ आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास के साथ अपना लोहा मनवा रही है। देश के लिए सचमुच गर्व की बात है एक महिला जो पिछड़े समाज का हिस्सा रही वह अपने आत्मविश्वास और अपने दम पर आज खुद को राष्ट्रपति के पद के लिए प्रस्थापित करने जा रही है। अपनी ज़िंदगी में कई उतार-चढ़ाव से गुज़री द्रौपदी मुर्मू जी एक उम्र तक घर के बाहर शौच जाने के लिए अभिशप्त थी। अब वो भारत के सर्वाेच्च संवैधानिक पद की हकदार बन चुकी है। इसके अलावा झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब इन्हीं के नाम है। अगर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जीत जाती है तो पहली बार ऐसा होगा कि कोई आदिवासी महिला भारत देश की पहली राष्ट्रपति बनेगी और भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बनेंगी।

Read More »

भारत को नशा व दवा मुक्त देश बनाने के लिए रोज करें योगः ज्योति बाबा

कानपुर। यूएनओडीसी बच्चों और युवाओं, नशीली दवाओं का उपयोग करने वाले लोगों, नशीली दवाओं के उपयोग विकार को नियंत्रित करने वाली दवाओं की आवश्यकता वाले लोगों सहित सबसे कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य के अधिकार की रक्षा करने की वकालत कर रहा है। 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध नशा मुक्ति/निवारण दिवस मनाने का संयुक्त राष्ट्र ने फैसला 1987 में लिया था उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वावधान में विश्व मादक पदार्थ निरोधक दिवस के अवसर पर ड्रग्स मुक्त भारत के लिए गंगा जल सत्याग्रह के बाद हुई सभा में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के नेशनल ब्रांड एंबेसडर योग गुरु ज्योति बाबा ने कहीं।

Read More »