Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1044)

JAN SAAMNA DESK

भारत स्काउट गाइड शाखा सलोन की ओर से लगाया निःशुल्क प्याऊ शिविर

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के बस स्टेशन पर भारत स्काउट गाइड शाखा सलोन की ओर से निरूशुल्क पियाऊ का आयोजन गाइड कैप्टन साधना शर्मा के नेतृत्व में अविरल चल रहा है। कन्या जूनियर हाई स्कूल, सर्वाेदय इंटर कॉलेज, सर्वाेदय पीजी कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बघेल डिग्री कॉलेज की गाइड बच्चियां निरूशुल्क सेवा भाव से आने जाने वाले यात्रियों को पानी पिला रहीहैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि धन्य है ऐसे बच्चों के माता-पिता जिन्होंने अपने बच्चों को दूसरों की सेवा करने के संस्कार दिए हैं। भीषण गर्मी में स्काउट गाइड के बच्चे यात्रियों को पानी पिला कर बड़ा पुनीत कार्य कर रहे हैं। मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं मेरा प्रयास होगा कि यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहे। गाइड कैप्टन साधना शर्मा ने बताया कि 20 मई से 27 मई तक हमारा यह कार्यक्रम चलता रहेगा।

Read More »

संस्थान के कैंपस ड्राइव आयोजन में 179 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार रायबरेली में आज रोजगार दिवस के अवसर पर केंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें लार्स मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड,डिक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड, एवं भारत सीट्स लिमिटेड के लिए क्वेस कॉर्प कंपनी के प्रबंधक मोहम्मद असद एवं द्रुपद के द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 179 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया तथा अंतिम रूप से 69 प्रत्याशियों का चयन हुआ परीक्षार्थियों को प्रतिमाह 10000 रुपये से लेकर 14000 रुपये मिलेगा साथ ही कंपनी की अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगे इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव एवं सर्वेश कुमार राय द्वारा कैरियर काउंसलिंग किया गया एवं लगनशीलता व दृढ़ निश्चय एव संघर्ष से सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए गए।

Read More »

उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर स्पा सेंटर की संचालिका व उसके साथियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

⇒स्पा संचालिका व उसके साथियों के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज
⇒स्पा संचालिका ने 6 वर्षीय मासूम को धन्धे में उतारने की दी थी धमकी
⇒ स्पा सेंटर की संचालिका ने अपने साथी के साथ मासूम से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की दी धमकी
⇒पीड़िता ने अपने व अपनी मासूम बच्ची के साथ अनहोनी होने की जताई आशंका
⇒उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कानपुरः अवनीश सिंह। बिधनू थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने एक स्पा सेंटर की संचालिका व उसके साथ साथियों के विरुद्ध तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि शहर स्थित स्पा सेंटर की संचालिका अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी 6 वर्षीय बेटी के साथ कोई भी घटना घटित करवा सकती है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बिधनू थाना में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता थाना क्षेत्र के गंगापुर कालोनी की रहने वाली है। पीड़िता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिगत 9 मई 2022 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सअप के माध्यम से लक्जरी व रिफ्रेश स्पा सेंटर की संचालिका लकी सिंह ने अश्लील मैसेज भेजते हुए उसकी बेटी को अगवा कर धन्धे में उतार देने की दी गई। इतना ही नहीं लकी सिंह द्वारा कई ऐसे अश्लील व अभद्र मैसेज पीड़िता के मोबाइल पर भेजे गये जिन्हें लिखा नहीं जा सकता है।
पीड़िता ने लकी सिंह, उसके साथ आशीष पाण्डेय व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए आशंका व्यक्त की है कि उसकी मासूम बेटी के साथ कुछ भी वारदात घटित हो सकती है।

Read More »

सिपाही पति को प्रेमिका के घर पकड़ा और फिर काटा जमकर बवाल

कानपुरः अवनीश सिंह। वर्दी का रौब दिखाकर मोहब्बत का पांसा फेंक दो शादी करने वाले जीआरपी के सिपाही को उसकी पहली पत्नी ने प्रेमिका के घर पकड़ लिया और फिर वहां जमकर बवाल काटा।
नतीजन पति की इस बेवफाई को पहली पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और अब मामला पुलिस की चौखट तक पहुंच गया।
पूरा मामला जिले के बर्रा थाना क्षेत्र का है। सिपाही दुर्गेश कुमार वर्तमान में आगरा जीआरपी में तैनात है और न्यू आजाद नगर, सनिगवां का निवासी है। उसकी शादी 2013 में आवास विकास नौबस्ता निवासी ज्योति से एक मंदिर में हुई थी जिससे सिपाही की एक दो वर्ष की बेटी भी है। बताया गया कि आरोपी सिपाही ने 2015 में दूसरी शादी पहली पत्नी को बताए बगैर रायबरेली निवासी शालिनी से की जिससे उसको भी एक पुत्र है। सिपाही द्वारा दो शादी किए जाने के बाद भी आरोपी सिपाही का अवैध संबंध जरौली निवासी एक विवाहित महिला के साथ चल रहा था, जो गत दो वर्ष से अपने पति को छोड़ जरौली फेस 2 स्थित किराए के मकान में रह रही है। जीआरपी सिपाही ने अपनी पहली पत्नी को आगरा में ड्यूटी होने की बात बताई थी, जबकि वह अपनी प्रेमिका के घर पर था। जहां वह किराये पर जरौली फेस 2 में रहती है।

Read More »

देशी शराब के पौवे अवैध रूप से बेंचने का भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगा आरोप

⇒सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में भाजपा मण्डल अध्यक्ष को थाने से छोड़ा गया
⇒किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने मण्डल अध्यक्ष के लड़के को बनाया मोहरा
रसूलाबाद, कानपुर देहातः जन सामना डेस्क। रसूलाबाद के भाजपा मंडल अध्यक्ष को 112 पुलिस द्वारा रात्रि में देशी शराब के 22 पौवे सहित पकड़ा गया। यह जानकारी मिलते ही रसूलाबाद के भाजपा नेताओं में खलबली मच गई और नेताओं ने आनन-फानन थाना रसूलाबाद पहुँच पुलिस पर दबाव बनाकर मण्डल अध्यक्ष को छुड़ा लिया और लेकिन पुलिस ने अपनी किरकिरी से बचने के लिये नेता के लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा के ग्राम खपरेमऊ में बारात आई थी। इस दौरान राम महेश का लड़का रात्रि में 65 रुपये मूल्य के देशी शराब का पौवा 90 रुपये में बेच रहा था, इधर रात 2 बजे के करीब शराब पीने वाले शराबी का नशा जब कम हुआ तो वह पुनः शराब लेने पहुचा तो 90 रुपये की जगह सौ रुपये लेने पर शराबी व मण्डल अध्यक्ष के लड़के में बहस होने पर मण्डल अध्यक्ष भी शराब लेने वाले से अभद्रता करने लगे। बस यही से मामला बिगड़ गया और शराब खरीदने वाले ने रात्रि में 112 नम्बर पर पुलिस को शराब बिकने की सूचना देदी। जिसकी सूचना पीआरवी 2683 को रात्रि 2 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ हेड क्वार्टर से आने पर पुलिस जब गांव पहुंची तो उसी दौरान मण्डल अध्यक्ष की चारपाई पर देशी शराब के 22 पौवे भी रखे मिल गए। पुलिस ने इन्हें शराब सहित पकड़ थाना रसूलाबाद पुलिस के सुपुर्द कर पुलिस हेड क्वार्टर लखनऊ को राममहेश बर्मा के शराब सहित पकड़े जाने की सूचना दे दी।

Read More »

मुस्लिम युवक ने मानसिकरूप से विक्षिप्त नाबालिग युवती के साथ किया दुष्कर्म

⇒युवती के पिता के मुताबिक कई बार दुष्कर्म के दौरान उसकी नाबालिग पुत्री हुई गर्भवती
⇒पीड़िता के पिता ने धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाने का मुस्लिम युवक पर लगाया आरोप
⇒पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
कानपुरः अवनीश सिंह। बर्रा थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच कर विधिक कार्यवाही करने में जुटी।
थाना क्षेत्र के अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने अपनी तहरीर में लिखा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त है। गाँव निवासी युवक रिहान पुत्र रिजवान ने इसी का फायदा उठाते हुए कई बार दुष्कर्म किया है जिसके चलते वह गर्भवती हो गई है। दुष्कर्म का शिकार हुई युवती के पिता ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री पर धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बनाया और विरोध करने पर जान से मारकर कब्रिस्तान में गाड़ने की धमकी दी है। यह भी बताया कि उसके बेटे पर आरोपी द्वारा हमला करने का प्रयास भी किया गया।

Read More »

सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता हेतु भाऊ साहब कर रहे देश भर में साइकिल भ्रमण

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। दहेज, नशाखोरी, रिश्वतखोरी आदि ऐसी सामाजिक बुराइयां हैं जिनके चलते कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इसी कारण स्वयं से प्रेरणा लेकर महाराष्ट्र के जालना जिले के भाऊ साहब साइकिल द्वारा भ्रमण करके पूरे देश को जागरूक बनाने के लिए निकल पड़े हैं। इसी अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली में भी भाऊ साहब का उद्बोधन हुआ ।उन्होंने कहा कि मेरे इस अभियान में समाज का मुझे भरपूर योगदान मिल रहा है। यद्यपि यह कार्य कठिन है किंतु असंभव नहीं और जिनसे भी मै मिलता हूं वह निश्चित ही सहयोग का आश्वासन देते हैं। आधे भारत की यात्रा मैंने पूर्ण कर ली है और अब पंजाब जम्मू कश्मीर की तरफ प्रस्थान करुंगा ।विद्यालय के बच्चों के बीच भाऊसाहेब के द्वारा अनुभव जब रखा गया तो सभी छात्र ध्यान मग्न होकर सुन रहे थे।

Read More »

बीटेक छात्रा के गले से झपट्टा मार कर चेन लूट कर काली बाइक सवार लुटेरे फरार

कानपुरः अवनीश सिंह। नौबस्ता थाना क्षेत्र में पता पूंछने के बहाने झपटमारों ने एक छात्रा के गले चैन तोड़ ली और भाग गये। छात्रा के पिता ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही।
मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। जानाकारी के अनुसार, आवास विकास हंसपुरम निवासी संजय दीक्षित की बेटी दिव्यांशी दीक्षित इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा है। आज सुबह करीब 8 बजे दिव्यांशी अपने घर आवास विकास से कॉलेज के लिए निकली थी घर से 200 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात काली बाइक सवार युवक छात्रा के पास आया और बोला कि शुक्ला जी का घर कहां पड़ेगा। इतना बोलते ही तेज झपट्टा मारकर छात्रा के गले में पड़ी चेन तोड़कर वहां से भाग गया। अचानक घटित इस वारदात से छात्रा घबरा गई और घर वालों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में छात्रा के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों द्वारा नौबस्ता थाने के अन्तर्गत आने वाली हंसपुरम चौकी में तहरीर दे दी गई।

Read More »

आई0ए0एस0 अधिकारी की आम जन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती हैः मुख्य सचिव

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से आज लोक भवन स्थित कार्यालय कक्ष के सभागार में 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि आई0ए0एस0 अधिकारी की आम जन के मध्य छवि उनके उत्कृष्ट कार्यों से बनती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। आम आदमी की आपसे बहुत अपेक्षायें हैं, आपका दायित्व है कि आप अपनी जिम्मेदारी को समझें और सेवाभाव से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिये अपनी उत्कृष्ट सेवायें प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुये निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से कार्य करना चाहिये। ईज ऑफ लिविंग पर कार्य करें। लोगों के जीवन में तभी खुशहाली आयेगी, जब सुगमता आयेगी। प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा जन सामान्य को प्रदत की जा रही शासकीय योजनाओं का लाभ लोग आसानी से प्राप्त कर सकें, इसके लिये प्रयत्न करें।

Read More »

राजस्व कार्यों व राजस्व वसूली की प्रगति में सुधार लाएं संबंधित अधिकारीः माला श्रीवास्तव

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, विद्युत, व्यापार कर, खनन, स्टाम्प, नगर निकाय सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा किया तथा कम वसूली वाले विभागों को प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली में कई विभागों की स्थिति ठीक न होने पर उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में वृद्धि लाये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देश दिये कि वरासत व अन्य राजस्व के कार्यों सहित जन समस्याएं सुनकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

Read More »