⇒बिजली संकट के समय बड़ी बिजली उत्पादक के रूप में ऊंचाहार दजचब परियोजना उभर कर आई सामने
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। देश में जब जब बिजली संकट की स्थित बनी है, तब तब एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना ने अपनी शानदार क्षमता का प्रदर्शन किया है। एक बार फिर ऊंचाहार परियोजना बिजली संकट के समय बड़ी बिजली उत्पादक परियोजना के रूप में सामने आई है और अपनी पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन किया है।
इस समय उत्तर भारत में भारी बिजली संकट है। देश के करीब एक चौथाई पावर प्लांट बंद हो गए है। उत्तर भारत में करीब दस हजार मेगावाट की बिजली कटौती की जा रही है। जिसके कारण शहर से लेकर गांव तक बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे समय में उत्तरी ग्रिड ने ऊंचाहार परियोजना की ओर आशा भरी निगाहें देखी तो ऊंचाहार परियोजना ने भरपूर मदद शुरू कर दी है। ऊंचाहार परियोजना ने 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर एक इस समय मरम्मत के लिए बंद चल रही है। इसके बावजूद चल रही कुल पांच इकाइयों को पूरे भार पर चला दिया गया है। कुल 1550 मेगावाट की ऊंचाहार परियोजना में एक यूनिट बंद होने के कारण वर्तमान में कुल उपलब्धता 1340 मेगावाट है। इसके सापेक्ष शुक्रवार को परियोजना को 12 सौ से अधिक मेगावाट के भार पर चलाकर बिजली समस्या से निपटने में सरकार को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि इस समय सभी यूनिटों को पूरे भार पर चलाया जा रहा है , जबकि एक नंबर यूनिट में मरम्मत का काम चल रहा है ।
JAN SAAMNA DESK
अतिक्रमण पर विराम कब?
चाहे देश की राजधानी हो या देश के अन्य राज्यों के महानगर अथवा कस्बाई क्षेत्र, यहां पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बढ़ते चले आये हैं और नतीजा यह हुआ है कि अतिक्रमण एक राष्ट्रव्यापी समस्या बन चुका है। वहीं राजनीतिक फायदों को देखते हुए समय समय पर कई शहरों में तो सरकारी जमीनों पर कब्जे के चलते बसी अवैध बस्तियों को नियमित करने का भी सिलसिला चल निकला है। यह कहना कतई गलत नहीं कि नियमितीकरण की नीति के चलते अनेक शहरों में झुग्गी माफिया पैदा हो गये हैं, जो भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों से मिलकर अवैध कब्जे करवाते रहते हैं। ऐसी परिस्थितियों के चलते यह सवाल उठना लाजिमी है आखिरकार अतिक्रमण अथवा अवैध कब्जों पर विराम कब?
Read More »आपसी सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की
खागा, फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष में एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आगामी ईद का पर्व एवं अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती के साथ ही मंदिरों व मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना व उपजिलाधिकारी के परमिशन के साथ तय डेसिबल पर लाउडस्पीकर बांधना तथा अतिक्रमण के संबंध में चर्चा हुई।
बताते चलें कि थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में इलाकाई ग्राम प्रधान, समाजसेवी एवं अन्य संभ्रांत लोग उपस्थित रहें। इस दौरान श्री राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग आपसी सौहार्द के साथ ईद व परशुराम जयंती का पर्व मनाएं साथ ही कोर्ट के आदेशानुसार सभी मंदिरों व मस्जिदों सहित अन्य सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर तय मानक के अनुसार ही साउंड बजाएं तथा उपजिलाधिकारी की अनुमति अवश्य ले लें ताकि किसी को भी भविष्य में समस्या से जूझना न पड़े।
साथ ही क्षेत्र में फैले अतिक्रमण पर भी चर्चा करते हुए श्री राय ने कहा कि अतिक्रमण एक बड़ा मुद्दा है जिससे स्थानीय विवाद भी बढ़ता है, ऐसे में सभी से कहा कि आप सभी ग्राम पंचायत प्रधन अपने-अपने पंचायतों में सामंजस्य स्थापित करते हुए अतिक्रमण को हटवाने का कार्य भी अवश्य करें। जिस पर हर लोगों ने सहयोग करने की बात कही।
प्रयागराज में रोज़ा इफ्तार का आयोजन, अमन चैन के लिए उठे दुआ में हाँथ
प्रयागराज। रमज़ान महीने के मुबारक अवसर पर इंदिरा भवन के मनीष अग्रवाल की ओर से रोज़ा इफ्तार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शाम को बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला। रोज़ा खोलने के बाद देश में अमन – चैन के लिए दुआ मांगी गई। इसी के साथ ही गंगा जमुनी तहज़ीब को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया गया।
रोज़ा इफ्तारी के लिए सभी के लिए फल फ्रूट, सूखे मेवे व शरबते मोहब्बत के साथ दावत का भी इंतेज़ाम किया गया था। इफ्तार के बाद देश व राज्य की खुशहाली की दुआएं मांगी गई। आपको बता दे कि मनीष अग्रवाल रोज़ा इफ्तार का आयोजन 10 वर्षाे से लगातार कर रहे हैं, लेकिन पिछले 2 वर्ष कोरोना की वजह से इफ्तार का आयोजन नही हो सका था।
वैच्छिक संस्थाएं, संगठन अनुदान हेतु करें आवेदन
कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की ऐसी स्वैच्छिक संस्थाओं/संगठनों को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गिरजा शंकर सरोज ने सूचित किया है कि शासन के द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ संचालित स्वैच्छिक संस्थाएँ एवं संगठनों जिला दिव्यांग पुनर्वास योजना (डी0डी0आर0एस0) के अंतर्गत ’’मानसिक मंदित निःशक्तजनों एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित निःशक्तजनों हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों’’ के संचालन हेतु अनुदान के लिए प्रस्ताव आंमत्रित किये जाते हैं।
अतः उपरोक्तानुसार मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण के संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान दिये जाने सम्बन्धी मार्गदर्शक सिद्धान्त (गाइड लाइन) विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अनुदान प्रस्ताव आवेदन पत्र तीन प्रतियों में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नं0- 105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में 15 मई 2022 तक जमा कर सकते हैं।
जनपद में रेन हार्वेस्टिंग कार्य को प्राथमिकता से किया जायेः जिलाधिकारी
कानपुर देहात। मुख्य विकास अविकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में जल संरक्षण की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वर्चुअल मीट के माध्यम से जिलाधिकारी नैहा जैन भी जुड़ी हुई थी, इस बैठक में जल संरक्षण से जुडे हुए विभिन्न विभागों ने अपनी सहभागिता अदा की चूंकि जनपद में जल को लेकर अनेक प्रकार की समस्याऐं है, उन्हीं के निवारण हेतु यह समीक्षा बैठक बुलाई गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार और योजनावार उनसे ब्यौरा मांगा। सर्वप्रथम हैण्डपंपों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गयी, जनपद में कुल 35976 हैण्डपंप है, जिसमें करीब 416 रिबोर योग्य थे, अब शेष 220 हैण्डपंप रिबोर योग्य रह गये है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि ऐसे हैण्डपंप जो रिबोर योग्य है उनको जल निगम से सम्पर्क स्थापित कर रिबोर करा ले, 752 हैण्डपम्प सामान्य मरम्मत के है जिसमें सबसे अधिक हैण्डपम्प रसूलाबाद के है, मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि जिला पंचायत राज अधिकारी दो दिन में इनको सही कराये, इसके साथ ही खराब हैण्डपंपों की ग्रामवार समीक्षा आदि आज ही करें। विद्यालय में जो हैण्डपम्प है उनको पहले चेक कराये, खराब है तो सही कराये, प्रत्येक हैण्डपंप के पास शोप पिट का निर्माण अवश्य कराये, समरसेबिल की संख्या डीपीआरओ उपलब्ध कराये। हैण्डपम्पों से निकल रहे पानी को भी संरक्षित किया जाये, जल जीवन मिशन के तहत जो योजनाऐं चल रही है उनकी जांच एसडीएम और बीडीओ से कराया जाये, साथ ही परौंख गांव में इसकी जांच जिला विकास अधिकारी और सम्बन्धित एसडीएम से तत्काल कराया जाये, ताकि उनके गुणवत्ता की परख की जा सके और जनता के बीच से जो शिकायत आ रही है उनको ठीक किया जा सके। जल जीवन मिशन फेज-2 के अन्तर्गत हर ब्लाक में एक पानी की टंकी बनायी जाये, साथ ही जनपद में जो 28 आंशिक क्षमता पर आधारित जल जीवन मिशन से सम्बन्धित योजनायें है उनका हल शीघ्र अतिशीघ्र किया जाये, एक्सईन जल निगम ने कहा कि जनपद में कुल 469 नलकूप है, जिसमें 452 क्रियाशील है, बाकी 9 विद्युत दोष से और 8 यात्रिक दोष से ग्रसित है जिन्हें शीघ्र ही ठीक करा लिया जायेगा, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 43 तालाब है जिन्हें पानी भरा जा रहा है। उन्होंने हेल्पलाइन नम्बर भी दिया है जो नलकूपों पर अंकित है एक्सीईन नलकूप 9454415080, एक्सीईन भोगनीपुर एवं सिकन्दरा 9454415074 एवं एक्सीईन मैथा, अकबरपुर, रसूलाबाद 9454415754 है।
Read More »मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकाय अधिकारियों को समीक्षा कर दिए निर्देश
कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की गई, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन के सख्त निर्देश है कि प्रत्येक विकास खंड एवं नगरीय क्षेत्र मे 1-1 तलाब को अमृत सरोवर के रूप में निर्माण करना है, जिसमें लाइटें लोगों के ठहरने की व्यवस्था, लोगों के बैठने के लिए ब्रन्च इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए, इसके लिए तालाब का चिह्नीकरण कर लिया जाए, वहीं उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामीण एवं क्षेत्र नगरी क्षेत्र में ओपेन जिम, पार्क के बनाए जाने हेतु जगह का भी चिन्हित कर लिया जाए, मुख्य मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में घूम रहे हैं आवारा गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए उनके लिए चारा, भूसा, पानी, इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्था रहे, उन्होंने कहा कि जो नंदीशाला अभी अपूर्ण है उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए । वहीं उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण जनता को लाभ दिलाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, वहीं उन्होंने चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान का जायजा लिया तथा निर्देशित किया कि जो अभियान चलाया गया है उसे लगातार चलाते रहें तथा जो लोग अतिक्रमण कर रहे हैं उन्हें पुनः अतिक्रमण ना करने दें, उन्होंने कहा कि जो नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में तालाबों में कब्जा है उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाए तथा उनका प्रॉपर तरीके से सौन्दरीकरण कराया जाए।
Read More »जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के दिये निर्देश
कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक का आयोजन बेसिक शिक्षा अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ किया गया। इसमें जनपद के कुछ अन्य अधिकारी भी शामिल हुए, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज या राष्ट्र के प्रगति का द्योतक है, इसमें किसी प्रकार की कोई कोताई नही होनी चाहिए, उन्होंने झींझक और राजपुर में कायाकल्प में कम प्रगति होने पर अत्यन्त रोष प्रकट किया, इनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि सारे काम आपके अच्छे होने चाहिए, उन्होंने कहा कि जो लचर व्यवस्था शिक्षा विभाग में व्याप्त है, उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी शीघ्र अतिशीघ्र सुधारे, जहां-जहां मानक विद्यालय में पूरे नही हो रहे है, ग्राम प्रधानों से बात कर खण्ड शिक्षा अधिकारी उन मानकों को अवश्य पूरा करें।
ज्यादा से ज्यादा किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाये जायेंः मुख्य विकास अधिकारी
कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने शासन के निर्देशों के तहत जनपद के समस्त पात्र कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान कर संतृप्त किये जाने के उद्देश्य से 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक एक त्वरित अभियान चलाये जाने हेतु कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुई है। जिसके क्रम में जनपद में करीब 46 प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बन चुके हैं तथा कैम्प के माध्यम से बचे हुए किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाये जायेंगे। कैम्प में लेखपाल, बैक कर्मचारी, बीएलई, बीसी सखी आदि द्वारा संचालित किये जायेंगे, इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, केवाईसी, एनईसी, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि कैम्प में लाना होगा जिससे कि उनका तत्काल क्रेडिट कार्ड बनाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों शत प्रतिशत क्रेडिट कार्ड बनाये जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि एसबीआई बैंक के अधिकारी शासन की योजनाओं में सहयोग नही कर रहे है, इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसबीआई बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य के प्रगति सुधार लाये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।
पृथ्वी बचाओ अभियान के साथ एनटीपीसी ऊंचाहार में बैसाख मेला संपन्न
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में प्रियदर्शिनी महिला क्लब के सौजन्य से पारिस्थितिकी संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा पुरातन संस्कृति के संवर्धन की भावना से ओत-प्रोत बैसाख मेला का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) देबाशीष सेन तथा उत्तरा महिला मंडल की अध्यक्षा कराबी सेन के द्वारा संयुक्त रूप से गणेश पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ मेले का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। श्री एवं श्रीमती सेन का परियोजना प्रमुख कमलेश सोनी व महिला क्लब की अध्यक्षा अनु सोनी ने स्वागत किया।
मेले में प्रियदर्शिनी महिला क्लब की सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों व पकवानों के स्टॉल लगाए गए। सभी स्टॉलों में अतिथियों ने पहुंचकर व्यंजनों का लुत्फ लिया तथा महिलाओं के प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की। मेले में विभिन्न प्रकार के दोपहिया एवं कारों के स्टॉलों के साथ-साथ झूले एवं हाथ से बने उत्पादों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर एनटीपीसी कंपनी एवं ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों को दर्शाते हुए एक प्रदर्शिनी का भी आयोजन किया गया।
Jansaamna