Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1073)

JAN SAAMNA DESK

दहेज में पांच लाख न मिलने पर डंडे और बेल्ट से पीटा

पुष्पेंद्र मिश्रः मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव ससुराली और पति दहेज में पांच लाख रुपये पति मांग रहे थे। लगातार इस बात को लेकर पति द्वारा पत्नी का उत्पीड़न किया जा रहा था। शुक्रवार को पत्नी ने रुपये लाने से इनकार किया तो नाराज पति ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद थाने पहुंची पत्नी ने पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घायल पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।
जिला कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नरहा निवासी जगदीश पुत्र रामचंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर वताया कि उसने अपनी पुत्री मीरा की शादी 6 साल पहले किशनी क्षेत्र के ग्राम मकोया निवासी सुशील पुत्र राकेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही दामाद सुशील और ससुरालीजन पांच लाख रुपये मायके से लाने का दबाव मीरा पर बनाते थे। उसके साथ मारपीट की जा रही है। इस बात को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन मीरा का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

Read More »

एस.जे.एस. ऊँचाहार में वार्षिक प्रगति पुस्तिका का वितरण

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एस. जे. एस. पब्लिक स्कूल ऊँचाहार में 2022-23 शैक्षणिक सत्र का समापन वार्षिक परीक्षा फल क वितरण से समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विद्यालय के ओजस्वी प्रबंधक अनुज सिंह, कोषाधिक्षिका प्रियंका सिंह तथा कर्मठ प्रधानाध्यापिका हिना कौसर ने सम्मिलित रूप से माँ सरस्वती की तैलीय प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग मंचन व अभिनय किया गया। स्कूल चले हम नृत्य नाटिका, सर्वशिक्षा पर आधारित नाटक व रंग बरसे गीत पर नृत्य बच्चों व अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र बिंदु था।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

Read More »

विपक्षियों का चक्रव्यूह तोड़कर तीसरी बार जीते मनोज

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। बीती 10 मार्च की सुबह का सूरज निकलते ही सभी पार्टी प्रत्याशियों की उलझने बढ़ने लगी लेकिन उनके कार्यकर्ता जैसे-जैसे मतगणना का समय नजदीक आता गया। वह उत्साहित होने लगे और आखिरकार मतगणना भी शुरू हुई। इस बीच सोशल मीडिया एक क्रांति का मंच बन गया और लोग हर पल मतगणना के अपडेट के साथ-साथ किसी को बधाई, किसी की हार जीत का फैसला और अब कौन सरकार चलाएगा इसका फैसला भी स्वयं करने लगे। बता दें कि ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी से तीसरी बार प्रत्याशी घोषित होने के बाद और चुनाव प्रचार के दरम्यान पूर्व कैबिनेट मंत्री और दो बार के रह चुके विधायक मनोज पांडेय एक अकेले ऐसे प्रत्याशी थे, जिन्होंने अपने विपक्षियों के तीखे प्रहार के साथ-साथ, सत्ता धारियों के भी तीखे प्रहार को धैर्य पूर्वक सहन किया, क्योंकि उन्हें क्षेत्र की जनता जनार्दन पर पूरा विश्वास था, युवा साथियों के जोश को भी वह भली भांति परख चुके थे और खास बात यह रही कि वह अपने उन समर्थकों को भी पहचानते थे जो कि आखिरी वक्त में वह उनके साथ ही खड़ा होगा।

Read More »

एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना ने एफजीडी क्षेत्र में स्थापित किया कीर्तिमान

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में चतुर्थ चरण विस्तार क्षेत्र में फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रोजेक्ट का कार्य चल रहा है। इसी दिशा में कार्य करते हुए एनटीपीसी ऊंचाहार ने चूना पत्थर के अनूठे प्रयोग की नई पहल की है, जिसकी मदद से वायु प्रदूषण को कम किया जा सकेगा। इसके माध्यम से एफजीडी के अंतर्गत परियोजना में 15 हजार मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का उपयोग करते हुए फ्लाईओवर नुमा आर ई वॉल रैंप तैयार किया गया है, जो कि पूरे एनटीपीसी में पहली बार हुआ है। इस रैंप की सहायता से चूना पत्थर को परियोजना में लाकर उपयोग किया जाएगा। यह उल्लेखनीय है कि भारत में पहली बार है कि किसी विद्युत ग्रह में फ्लाई ओवरनुमा आर ई वॉल रैंप को एफजीडी प्लांट की सेवा के लिए तैयार किया गया है।

Read More »

मंडलायुक्त ने जे के कैंसर की चिकित्सा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुरः प्रभात गुप्ता। नगर का जेके कैंसर संस्थान सरकार द्वारा संचालित एक विशेष चिकित्सा संस्थान है और कैंसर के चिकित्सा उपचार की आवश्यकता को पूरा करता है।
बताते चलें कि इस भवन का निर्माण जेके समूह द्वारा वर्ष 1955 से 61 बीच किया गया था और वर्ष 1964 में यूपी सरकार को संचालन हेतु सौंप दिया गया था। पिछले 58 वर्षों से, इस संस्थान ने आसपास के 10 से 12 जिलों में लाखों लोगों के कैंसर के निदान और इलाज के लिए काम किया है।

मंडलायुक्त ने जेके कैंसर संस्थान के आईसीयू व वार्ड का औचक दौरा किया और निदेशक, डॉक्टरों, नर्सों, रोगियों और उनके परिचारकों के साथ बातचीत की।
बताया गया कि अब तक प्रतिदिन लगभग 200 लोग ओपीडी में अपनी कैंसर की जांच करवाने के लिए आते हैं। इन 200 में से, लगभग 50 से 60 कैंसर के लिए पॉज़िटिव पाए जाते हैं और उन्हें आगे के निदान और उपचार के लिए भर्ती कराया जाता है। संस्थान की कुल बिस्तर क्षमता 106 है। बिस्तर अधिभोग अनुपात लगभग 80 प्रतिशत है। अस्पताल में सभी नियमित जाँच और उपचार निःशुल्क हैं।
निरीक्षण के दौरान रोगियों और परिचारकों ने बताया कि उन्हें अच्छा इलाज, दवाएं और डॉक्टरों की सलाह मिल रही है। इस संस्थान की मुख्य समस्या नर्सिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की बहुत कम संख्या है। संस्थान को लगभग 50 नर्सों की आवश्यकता है, लेकिन स्वीकृत संख्या केवल 20 है और 20 में से केवल 11 कार्यरत हैं (बाकी सेवानिवृत्त हैं)।

Read More »

विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसरों द्वारा दिया गया निर्वाचन का प्रमाण पत्र

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना गोरा बाजार स्थित आईटीआई हाल में 177-बछरावां (अ.जा.) प्रेक्षक मधुष्मिता साहू, 179-हरचन्दपुर प्रेक्षक वीना एन माधवन, 180-रायबरेली कांतिलाल डांडे, 181-सरेनी प्रेक्षक आर।एच.ठाकरे, 182-सलोन (अ.जा.) प्रेक्षक डा0 नितिन जावले, आई.ए.एस. एवं 183-ऊँचाहार प्रेक्षक विशाल गुप्ता, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की उपस्थिति में शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना प्रारम्भ होने से लेकर मतगणना समाप्ति तक मा. प्रेक्षकगणों, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापक निगरानी रखकर मतगणना कार्य सम्पन्न कराया गया।

Read More »

कानपुर जिले की सभी विधान सभाओं का आया परिणाम

कानपुरः जन सामना टीम। उप्र विधान सभा निर्वाचन-2022 में कानपुर जिले में भाजपा को 6, भाजपा समर्थित अपना दल को 1, सपा को 3 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
जिले की गोविन्द नगर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी को पुनः विजयश्री मिली। यहां कुल 6 प्रत्याशी थे। यहां भाजपा व सपा के बीच मुकाबला रहा। वहीं कांग्रेस को इस लिये किनारे होना पड़ा क्योंकि बागियों ने अचानक अपना पाला बदल लिया था। सपा प्रत्याशी विकास यादव को 36605 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को 26267, बसपा के अशोक कालिया को 8333, आप प्रत्याशी कंवरदीप सिंह को 2141 जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र मैथानी को 117501 वोट मिले।

Read More »

महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

कानपुर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता में आगामी 12 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा बताया गया। यह भी बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के वाद जो सुलह योग्य हैं का निस्तारण किया जाएगा एवं पीएलवी, पैनल लॉयर, आशा बहूओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Read More »

समस्याओं के समाधान हेतु कानपुर मण्डल की चतुर्थ पेंशन अदालत का आयोजन चौथे सप्ताह में

कानपुर। अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन कानपुर मण्डल अजय जौहरी ने बताया है कि उप्र सरकार के सेवानिवृत्त, मृत राजकीय सेवकों के सेवानवृत्तिक लाभों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2021-22 में कानपुर मण्डल की चतुर्थ पेंशन अदालत का आयोजन माह मार्च, 2022 के चतुर्थ सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है। अतः कानपुर मण्डल के जनपदों से ऐसे सेवानिवृत्त अथवा मृत राजकीय सेवकों के आश्रितों से अपेक्षित है कि वह निम्नवत प्रारूप पर अपना वाद पत्र तीन प्रतियों में पंजीकत डाक से अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड, कानपुर मण्डल, कानपुर को ऐसे भेजें कि वह दिनांक 12 मार्च, 2022 तक प्राप्त हो जाये। उक्त तिथि के पश्चात प्राप्त वाद पत्रों को पेंशन अदालत में नहीं रखा जायेगा।
उन्होंने बताया है कि वादी से यह भी अपेक्षित है कि अपने वाद पत्र की एक प्रति अपने संबंधित कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष जहां अन्तिम तैनाती के समय कार्यरत थे, को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। पेंशन अदालत में किसी न्यायालय/शासन द्वारा निर्णीत मामले तथा किसी माननीय न्यायालय, शासन स्तर पर विचाराधीन एवं नीतिगत मामलों से संबंधित वाद पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा। पेंशन अदालत में केवल पूर्णतः राजकीय कार्मिकों के प्रकरण ही स्वीकार किये जायेंगे।

Read More »

गंगा को स्वच्छ बनाये रखनेे का दिलाया संकल्प

हरिद्वार, उत्तराखंड। बहादराबाद आर्य इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा शिविर के चौथे दिन जटवाड़ा पुल रविदास गंगा घाट पर सेवा कार्य कर लोगों को गंगा के प्रति स्वच्छता बनाये रखने को लेकर जागरूक भी किया गया। एन एस एस के जिला समन्वयक डॉ एस पी सिंह द्वारा सभी स्वयंसेवियों को गंगा को हमेशा स्वच्छ रखने हेतु संकल्प भी दिलवाया गया।

Read More »