Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1086)

JAN SAAMNA DESK

तीन चरणों में चलाया जाएगा मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियानः जिलाधिकारी

कानपुर नगर। टीकाकरण से छूटे हुए ऐसे बच्चे जिनका जन्म 20 फरवरी 2020 के बाद हुआ है जिनकी आयु 2 वर्ष से कम है व ऐसी गर्भवती महिलाएं जो टीकाकरण से छूट गई है उनका आशा, एएनएम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करने के बाद उनकी सूची तैयार कर टीकाकरण कराया जाएगा’।
जिसकी माइक्रो प्लानिंग तैयार करते हुए छूटे हुए बच्चे व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराया जाएगा, मॉनिटरिंग के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समिति को एक्टिव किया गया है । आशा, एएनएम की मॉनिटरिंग के लिए सुपरवाइजर की टीमें भी गठित की गईं है जिसके द्वारा टीकाकरण कार्य की निगरानी रखी जाएगी। ब्लॉकवार टीकाकरण कार्य की निगरानी हेतु ए सीएमओ को भी जिम्मेदारी दी गई है। एमओआईसी ड्यू लिस्ट की मॉनिटरिंग करते हुए छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराएंगे।
उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कार्यक्रम विभाग, जिला पंचायत राज विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के द्वारा यह अभियान चलाया जायेगा, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करेंगी और उनका अभियान के दौरान टीकाकरण कराया जायेगा।

Read More »

जिम्मेदार नागरिक बनों

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहाँ पर लोग अच्छी बातों को अपनाते कम है, हर घटना का प्रचार करने में माहिर बनते जा रहे है। कुछ वीडियो को देखकर मन में कई सवाल उठते है की क्या हम कायर है, या विडियो बनाने के शौक़ीन है, या समाज में जो अवैधानिक घटनाएं होती है उनको नज़र अंदाज़ करने में माहिर है? हम सच में डरपोक होते जा रहे है। कुछ दिन पहले गुजरात के सूरत शहर में एक पागल आशिक लड़के ने ग्रीष्मा नाम की लड़की का सरेआम कत्ल कर दिया। उस वक्त वहाँ पर बहुत सारे लोग मौजूद थे और आराम से उस घिनौनी घटना का विडियो बनाने में व्यस्त थे। पर किसीको भी ये खयाल नहीं आया की पीछे से जाकर उस लड़के को पकड़ ले और कम से कम उस लड़की को बचाने की कोशिश तो करें। माना उसके पास चाकू था पर अगर सारे लोगों ने मिलकर हिम्मत की होती तो शायद वो लड़की आज ज़िंदा होती। खैर अब उन सारी बातों का कोई मतलब नहीं रहा। शायद उस किस्से को देखकर ये सोचा होता की आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए, तो वापस ऐसा ही हादसा न हुआ होता। पर लोगों ने ग्रीष्मा वाली विडियो को इतना वायरल किया की इस विडियो ने ऐसी घटिया मानसिकता वाले लड़कों को उकसाने का काम किया और सौराष्ट्र के वेरावल शहर में ऐसी ही एक ओर घटना ने जन्म लिया। खैर इसमें तो लड़की बच गई। कहने का मतलब ये है की हम किसी भी गलत घटना से सीख नहीं लेते, बल्कि उसे बढ़ावा देने का काम करते है। ऐसी विडियो बनाकर फेसबुक वाट्सएप पर धड़ाधड़ अपलोड कर देने से लोगों पर अच्छा-बुरा हर तरह का प्रभाव पड़ता है। घटिया मानसिकता वाले लोगों को ऐसी विडियो से किसीके साथ गलत करने की प्रेरणा मिलती है। पर हम तो ऐसी विडियो बनाकर खुद को महान समझ लेते है। सोचो विडियो बनाने से ज्यादा जरूरी उस वक्त क्या होता है? काश की वही उर्जा हम उस हादसे को रोकने में खर्च करते। माना की सब डर की वजह से ऐसी बातों में पड़ना नहीं चाहते, पर सोचिए इस लड़की की जगह आपका अपना कोई होता तब भी क्या आप विडियो बनाने पर ज़्यादा ज़ोर देते, उसे बचाने की कोशिश तक नहीं करते?

Read More »

कलेक्ट्रेट कार्यालय व शौचालय में गंदगी देख जिलाधिकारी ने नाजिर का वेतन रोका

कानपुर। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट में काफी गंदगी मिली। सार्वजनिक शौचालय में भी काफी गंदगी व्याप्त थी। यह देख जिलाधिकारी ने उक्त व्यवस्थाओं के जिम्मेदार नाजिर को बुलाया जो कार्यालय में उपस्थित नहीं थे इस पर उन्होंने नाजिर का वेतन रोकने के निर्देश दिए तथा कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नाजिर अपनी उपस्थिति में प्रतिदिन सफाई कराए।

Read More »

रायबरेली की पांच विधानसभा सीटों पर चल रहा चौथे चरण का मतदान, डीएम व एसपी ने भी डाला वोट

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण के लिए जनपद की 5 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है।चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन पिछले कई महीनों से योजनाएं बनाने में लगा हुआ था।
बताते चलें कि रायबरेली जनपद के विधानसभा क्षेत्र बछरावां, सदर, ऊंचाहार, हरचंदपुर, सरेनी में आज सुबह 7 बजे से ही मतदान हो रहा है। इसके लिए प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए है। शांतिपूर्वक चुनाव को कराया जाए इसके लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन नजर बनाए हुए है। मतदान प्रक्रिया में किसी तरह से बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामों का जायजा ले लिया था।

Read More »

मतदान करना अधिकार ही नहीं कर्तव्य भीः डॉ. एम.के. शर्मा

ऊंचाहार, रायबरेली । उप्र विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण का मतदान जनपद में आज सुबह 7 बजे से ही प्रारंभ हो गया। मतदान केंद्रों पर इस विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं का एक नया उत्साह देखने को रहा।
गौरतलब है कि देश और समाज में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले जिन्हें आम जनमानस डॉक्टर नहीं भगवान भी कहता है ऐसे डॉक्टरों ने भी देश और समाज की जिम्मेदारी को निभाते हुए आज अपने मत का प्रयोग किया।
बताते चलें कि पूर्व में ऊंचाहार सीएचसी के अधीक्षक रह चुके डॉक्टर एम. के. शर्मा जिन्हें किन्ही कारणों वश एक लंबे कार्यकाल के बाद स्थानांतरण कर दिया गया था, जिसके बाद वर्तमान में वह रोहनियां सीएचसी के प्रभारी है।
डॉक्टर एम. के. शर्मा ने आज विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में ऊंचाहार क्षेत्र की एनटीपीसी आवासीय परिसर के अंदर डीएवी पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। मतदान करने के पश्चात जन सामना समाचार के माध्यम से उन्होंने अपने सहयोगी डॉक्टर्स, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों आदि से अपील की है कि वह भी अपने घर से बाहर निकल कर देश और समाज हित में शत प्रतिशत मतदान करें। जिससे कि जिले के साथ-साथ ऊंचाहार विधानसभा का भी मतदान प्रतिशत गौरव पूर्ण हो।

Read More »

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कृष्णा के परिजनों को बंधाया ढाढ़स

सिकंदराराऊ, हाथरस। मंगलवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु दत्त द्विवेदी एवं ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने कृष्णा यादव के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए ढाढ़स बंधाया तथा कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कृष्णा यादव के चाचा रामेश्वर यादव एवं भाई अनुज कुमार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन से लगातार बात चल रही है। मामले की सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस शीघ्र ही इस मामले का खुलासा करेगी। यह एक दुखद घटना है ।घटना को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता बहुत दुखी हैं। इस अवसर पर मौजूद लोगों द्वारा गौसगंज का नाम कृष्णा नगर करने एवं कृष्णा यादव की प्रतिमा लगाए जाने की मांग उठाए जाने पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा ।

Read More »

कृष्णा यादव के मामले में भाई ने कराई अज्ञात लोगों के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट

सिकंदराराऊ, हाथरस। भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। कई लोगों से पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर पूछताछ की जा चुकी है।
कृष्णा यादव के बड़े भाई अनुज कुमार पुत्र रामभरोसे निवासी मोहल्ला गौसगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मकान के झीने का रास्ता बाहर से है। उसका छोटा भाई कृष्णा यादव वोट डालकर कमरे में चला गया। जहां लोगों का आना जाना लगा रहा ।कुछ समय बाद जब वह ऊपर कमरे में गया तो उसका भाई खून से लथपथ पड़ा था। अज्ञात लोगों द्वारा उसके भाई कृष्णा यादव के सिर में गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उपचार के लिए परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए।

Read More »

कृष्णा यादव की मौत पर जताया शोक

सिकंदराराऊः हाथरस। प्रबुद्ध जनों की एक शोक सभा पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर भाई कामता प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गौ रक्षक शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा के संस्थापक कृष्णा यादव की अकाल ह्रदय विदारक मौत पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की परमपिता परमात्मा के श्री चरणों में प्रार्थना की गई।
वक्ताओं ने कहा हम सबको मिलकर कृष्णा यादव के मिशन को आगे बढ़ाना है। उनकी टीम के होनहार नव युवकों को आगे लाकर गौ रक्षा, धर्म रक्षा, शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक निकालकर उसके मिशन को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, सुभाष चन्द्र शर्मा, चक्रवर्ती पाठक, बबलू सिसोदिया, पंडित चेतन शर्मा ,प्रेम सिंह यादव एडवोकेट ,देवेंद्र दीक्षित एडवोकेट, लक्ष्मण स्वरूप , मोहित कुमार , प्रकाश कश्यप, बृज बिहारी कौशिक, धर्मेंद्र शर्मा, अरुण दीक्षित , आकाश दीक्षित, रिंकू शर्मा, प्रतीकवर्ती पाठक, आशीष महाजन, अशोक उपाध्याय, सनी भारद्वाज ,रूपकिशोर भारद्वाज, गौरव भारद्वाज ,मयंक उपाध्याय, दुर्वेश पचौरी ,तरुण पंडित, पारस शर्मा, दीपांशु पंडित, धीरज सेठ, दीपक सक्सेना ,रूद्र पंडित ,मुरारी लाल कश्यप आदि प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More »

भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने सपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर चुनाव में मतदाताओं व चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल उनके भ्रमण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने आरोप लगाया है कि 183 ऊंचाहार विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए भारी मात्रा में अवैध रूप से रुपए बांटे जा रहे हैं जिसमें सपा प्रत्याशी स्वयं व उनके समर्थक मतदाताओं को रुपए बांटते हैं और साथ ही मतदाताओं को धमकाते हैं। अगर मेरे पक्ष में मतदान नहीं किया तो इसका अंजाम भुगतना होगा। इसके साथ ही उन्होंने जिक्र किया है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे 183 विधानसभा में अराजकता का माहौल फैला रखा है तथा वह और उनके समर्थक प्रतिदिन गाड़ियों का काफिला लेकर किसी भी गांव में पहुंच जाते हैं और मतदाताओं को डराते धमकाते हैं और भारतीय जनता पार्टी या अन्य किसी पार्टी के समर्थकों को मारते पीटते है।

Read More »

कर्नाटक में जिहादियों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

इटावा। कर्नाटक में जिहादियों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा हिन्दू की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल इटावा ने विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में दोषी हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई है तथा उचित कार्यवाही न किये जाने पर आन्दोलन का रास्ता अपनाने की बात कही। विश्व हिन्दू परिषद इटावा के जिला कार्यालय बाबा अतर दास की बगिया पुरबिया टोला पर हर्षा हिन्दू के चित्र पर पुष्पमाला पहना कर श्रद्धान्जली अर्पित की गयी तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया।

Read More »