लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने पूर्वान्ह करीब 10ः15 बजे लोक भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि सभी का यह दायित्व है कि कार्यालय एवं परिसर को स्वच्छ रखें। उन्होंने औद्योगिक विकास अनुभाग-4 के अभिलेख कक्ष में रखे अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखे जाने के निर्देश भी दिये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजनैतिक पेंशन अनुभाग एवं एमएसएमई अनुभाग-2 में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों की स्वयं उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित दर्ज करते हुए निर्देश दिये कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित हों। विद्युत अनुरक्षण खण्ड-1, पी0डब्ल्यू0डी0 में कक्ष के बाहर नाम पट्टिका पर नाम व पदनाम अंकित न होने पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्ष के बाहर लगी नाम पट्टिका पर नाम व पदनाम अवश्य अंकित होना चाहिये। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
JAN SAAMNA DESK
समाधान दिवस में आयी 79 शिकायतों में 4 का हुआ मौके पर निस्तारण
कानपुर देहात। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने तहसील मैथा के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुये कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक किया जाये, इसमेें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
जिलाधिकारी ने जमीन से सम्बन्धित अधिक शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने राजस्व व पुलिस टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिये तथा जमीन से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों को गंभीरता के साथ व समय से निस्तारण करे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सबंधित अधिकारियों को पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित करने व सरकारी व निजी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के भी निर्देश प्रदान किये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 79 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
महिला पखवारा के संबंध में लोक अदालत का आयोजन 3 मार्च से
कानपुर देहात। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त पत्र 01 मार्च 2021 के अनुपालन मे महिला पखवारा के संबंध में लोक अदालत का आयोजन 3 मार्च से 6 मार्च तक समस्त परिवार न्यायालयों द्वारा किया जायेगा। जिसमें पारिवारिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बाताय कि पक्षकारों के मध्य कई बार छोटी छोटी बातों पर मतभेद हो जाता है तथा ये छोटी बातें बढी बन जाती हैं और मामला न्यायालय तक पहुँच जाता है। जिन मामलों में सुलह समझौते के तत्व विद्यमान हों उन मामलों में न्यायलयों के न्यायाधीशगण जिस बिन्दु पर दोनों पक्षकारों में मुख्य रूप से मतभेद हों उस बिन्दु पर दोनों पक्षों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए मामले का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर कराने के लिये प्रेरित करते हैं। वादों के निस्तारण से परिवार टूटने से बच जाते हैं। लोक अदालत मामलों के निपटारे के लिये ऐसे विकल्प हैं जिनके माध्यम से वादकारियों सुलभ, सस्ता व शीघ्र न्याय उपलब्ध कराया जाता है ।
Read More »मरीजों के अधिकारों का हो रहा खुला उल्लंघन
चन्दौलीः दीप नारायण यादव। शहाबगंज ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम के संयुक्त तत्वावधान में मरीजों के अधिकार को लेकर आज PHC शहाबगंज में आशा, आशा संगिनी, एएनएम, एच ई ओ स्टाफनर्स के साथ संयुक्त बैठक की गई। जिसमें संस्थान की कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मरीजों का अधिकार कानून बनाया गया है परन्तु सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में उसका पालन नही हो रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है एवं मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों के कुछ अधिकार दिए गए हैं जिसका पालन नहीं हो रहा है जो मरीजों के अधिकार का खुला उल्लंघन है। आगे ग्राम्या संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेन्द्र ने बताया कि इस विषय पर गांव में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं स्टाफ के साथ भी बैठकें की जा रही हैं ताकि मरीजों के अधिकार सुनिश्चित हो सके एवं उनको बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके।
लूट व हत्या के इनामिया दो आरोपी गिरफ्तार
-आरोपियों के पास से मृतक का ड्राइविंग लाइसेंस व मोबाइल बरामद
-संगठित गिरोह का मुखिया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
कानपुरः जन सामना संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में लूट व हत्या के इनामिया दो आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
बताते चलें कि पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह की टीम ने लूट व हत्या के दोनों इनामिया आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विदित हो किबिगत 20 फरवरी 2021 को थाना कल्यानपुर क्षेत्र में अमित यादव की हत्या हो गई थी। मृतक अमित यादव की पत्नी रेखा यादव ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। बताया गया था कि 19 फरवरी को बिठूर तिराहे से दो व्यक्ति उसके पति की ओमनी कार को बुक करवा के रसूलाबाद ले गये थे। वापस नहीं आये तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल व अन्य माध्यमों प्रयास करने पर पता चल गया कि औरैया हाइवे पर ओमनी कार लावारिस हालत में मिल गई। इसके बाद पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर रसूलाबाद के चट मजरा भवानीपुर सुनासी निवासी प्रदुम्न गुप्ता उर्फ गोविन्द पुत्र नंदराम को पकड़ लिया। प्रदुम्न के अनुसार उसने आर्थिक तंगी के कारण रसूलाबाद के भवानीपुर सुनासी निवासी अपने दोस्त धर्मेन्द्र कुमार उर्फ छोटे लल्ला पुत्र लल्लू बाथम के साथ यह अपराधिक कृत्य किया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल को बरामद कर लिया और आरोपियों को जेल भेज दिया।
विधवा ने दुकान मालिक पर लगाये गंभीर आरोप
⇒कांग्रेसी नेताओं के हस्तक्षेप के चलते आरोपी को बचाने का हो रहा प्रयासइतिहास की दास्तानों को बयां करता ‘इंडिया फर्स्ट’
इंडिया फर्स्ट के 100 एपिसोड्स का प्रसारण आस्था चैनल पर हो चुका है और इंडिया फर्स्ट की लोकप्रियता को देखते हुए इसका प्रसारण दूसरे चैनल आस्था भजन पर भी शुरू कर दिया गया है।
बताते चलें कि अजय सूद द्वारा निर्देशित इस सीरियल में आजादी की लड़ाई में स्वाधीनता के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस एवं आजाद हिन्द फौज के योगदान को बहुत ही बारीकी से बताया गया है।
वहीं 100वें एपिसोड में मेजर जनरल जी. डी. बक्शी ने बताया कि किस तरह आजाद हिन्द फौज और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी तब कहीं देश आजाद हुआ। ऐसे ही नहीं देश आजाद हुआ है। उन्होंने बताया कि आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों के साथ तब तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने जो बर्ताव किया था उसके बारे में भी धारावाहिक में जानकारी दी गई है।
चीन का नकली चंद्रमा मुश्किलें खड़ी करेगा
चीन को कभी भी हल्के मेें लेने की जरूरत नहीं है। चीन दीवार के उस पार क्या करता है, इसका दुनिया को तब पता चलता है, जब विश्व सुखद अथवा दुःखद आश्चर्य को पाता है। चीन वायरस पैदा कर सकता है। मौसम का रुख बदल सकता है। पड़ोसी देशों में पानी की प्रचंड बाढ़ ला सकता है और अकाल भी डाल सकता है। चीन अपने दुश्मन देशों के साथ मौसम का युद्ध लड़ने के लिए अपनी वैज्ञानिक सुदृढ़ता हासिल कर रहा है।
बाकी एक जमाना था, जब रूस ने स्पुतनिक नाम का उपग्रह बना कर अमेरिका सहित पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था। उसके बाद तो अमेरिका मैदान में आ गया था। अमेरिका ने अपोलो अंतरिक्ष यान छोंड़ कर मानव को चंद्रमा पर पहुंचा कर दुनिया को दंग कर दिया। उसके बाद मंगल पर चढ़ाई की प्रतियोगिता शुरू हुई। चीन ने ओलम्पिक खेल के समय शहर में बरसात न हो, इसके लिए बादलोें को दूसरे स्थान पर खींच ले जाने की टेक्नोलाॅजी ला कर विश्व को स्तब्ध कर दिया था।
बर्रा पुलिस ने पकड़े दो चोर, चोरी का सामान बरामद
कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र स्थित पूर्णचन्द स्कूल के सामने से देर रात बर्रा पुलिस ने दो युवकों को चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़े गये आरोपियों के पास से छीने गयेे मोबाइल बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गये युवकों की पहचान मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी नवनीत श्रीवास्तव पुत्र नेतालाल व सुमित पाण्डेय पुत्र सुनील बताया गया। दोनों युवकों के पास से पल्सर मोटरसाईकिल भी बरामद होना बताया गया है। यह भी बताया गया कि नवनीत श्रीवास्तव के पिता सेल टेक्स विभाग में कार्यरत हैं।
शर्मसार होता दिखा गणतंत्र दिवस
भारत देश अपने गणतंत्र होने की 72वीं वर्षगांठ मना रहा है तो इसी मौके पर भारत का किसान अपने हक की लड़ाई लड़ता दिख रहा है। यह सदैव स्मरणीय रहना चाहिये कि भारत के संविधान निर्माताओं, ब्रिटिश हुकूमत से मोर्चा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व अनेकानेक क्रांतिकारियों ने देश के लिए जो सपने देखे थे उनकी पूर्ति करने का कार्य फलीभूत इसी दिन हुआ था, जिसमें देश के सभी वर्गो के लोगों की सुख-सुविधाओं और भावनाओं को संरक्षित करने की नीति-नियमावली बनाई गई थी। भारत को कल्याणकारी लोकतांत्रिक व्यवस्था वाला देश घोषित किया गया था। नतीजा यह हुआ कि इस अवधि में आम आदमी का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है, सुख-सुविधा के साधन बढ़े, जीवन दर में सुधार हुआ, आम देशवासियों का जीवन स्तर सुधरा है लेकिन हमारे लिए जितनी यह गौरव की बात है उतनी ही इन दिनों चिंता की बात भी दिख रही है। क्योंकि देश का किसान इन दिनों आन्दोलनरत है और उसे इस हद तक मजबूर किया गया जिससे कि हमारा गणतंत्र दिवस इस बार शर्मसार होता दिखा है।
रातनीति के खिलाड़ियों ने देश में ऐसे हालात पनपा दिये जिसने यह सवाल करने पर मजबूर कर दिया कि इस लोकतांत्रिक प्रणाली में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाल देश के किसान क्या संतुष्ट नहीं हैं? अगर संतुष्ट नहीं हैं तो इसका कारण क्या रहा है, और इसका मुख्य कारण क्या है?
Jansaamna