Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1112)

JAN SAAMNA DESK

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी नगर में एक विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पारुल (25) पत्नी गौरव उर्फ विशाल निवासी स्वामी नगर ने देर रात संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।

Read More »

सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएचटू हाईवे रोड पर आरोंज पुलिया के समीप बीती देर रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे एक की मौत हो गई। जब कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया वहीं घायलों को भर्ती कराया।
सुनील (42) पुत्र विशम्भर सिंह अपने दो साथियों दो करन सिंह पुत्र नरसी और एक अन्य बाइक पर सवार होकर देर रात आगरा की ओर जा रहे थे। वह आरोंज की पुलिया के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रैफर कर दिया।

Read More »

कुष्ठ उन्मूलन के लिये स्वयं सहायता समूह को किया गया प्रशिक्षित

⇒सेल्फ केयर किट का किया गया वितरण
कानपुरः स्व्प्निल तिवारी। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अंतर्गत एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को नो लेप्रोसी रिमेंस इंडिया फॉउंडेशन (एनआरएल) द्वारा कुष्ठ रोग को मुक्त करने हेतु काम कर रहे स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
नो लेप्रोसी रिमेंस इंडिया फॉउंडेशन, लखनऊ (एनआरएल) आये प्रशिक्षक संतोष कुमार महरा ने प्रशिक्षण में सभी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को समूह की जानकारी मीटिंग प्रक्रिया एवं मासिक बचत करने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम 2016 जानकारी दी। उन्होंने बताया अधिनियम में निर्धारित विकलांगता की 7 शर्तों के स्थान पर यह विधेयक 21 शर्तों को कवर करता है। साथ ही इस विधेयक के तहत विकलांगता माने जानी वाली 21 शर्तें इस प्रकार हैंदृ दृष्टिहीनता, कमजोरदृ दृटि, कुष्ठ रोग से मुक्त हो चुके व्यक्ति, बधिर (बहरे और मुश्किल से सुन सकने वाले), चलने में अक्षम, बौनापन, बौद्धिक विकलांगता, मानसिक बीमारी, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पाल्सी, मांसपेशी दुर्विकास, स्थानीय स्नायविक परिस्थितियां, विशिष्ट प्रज्ञता अक्षमताएं, मल्टीपल स्केलेरोसिस, भाषण और भाषा संबंधी विकलांगता, थैलेसीमिया, होमोफिलिया, सिकल सेल बीमारी, एसिड अटैक के पीड़ित और पार्किंसंस बीमारी।

Read More »

लापरवाही के चलते बढ़ा संक्रमण

कोरोना वायरस (कोविड-19) से उपजी महामारी से मौत का आंकड़ा भले ही कुछ कम दिख रहा हो, लेकिन फिलहाल ऐसे संकेत नहीं दिख रहे कि उस पर लगाम कब तक लग जायेगी? जब अभी कोई ऐसे संकेत नहीं दिख रहे कि कोरोना का संक्रमण थम रहा हो तो किसी भी स्तर पर ढिलाई करना कतई उचित नहीं है। केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर जो भी कदम उठा रहीं वो उनकी कोशिश है लेकिन आम आम हो खास सभी को अपने स्तर से सतर्कता रखने की आवश्यकता है।
यह कतई ठीक नहीं है कि लाॅकडाउन से छूट मिलने के साथ ही लोगों की लापरवाही भी बढ़ती दिख रही है। शायद इसी का नतीजा कह सकते हैं कि अब हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। सावर्जनिक स्थलों पर एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाने और मास्क का सही ढंग से उपयोग करने में लापरवाही का ही नतीजा है और यह लापरवाही उन प्रयासों पर पानी फेरने का ही काम कर रही है, जिसके तहत सरकारें अधिक से अधिक लोगों का कोरोना परीक्षण कर रही हैं। वहीं प्रतिदिन संक्रमित होने वालों की संख्या में भले ही कुछ कमी आती दिख रही है और संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इसका यह मतलब नहीं कि छूट का नाजायज फायदा उठाया जाये और किसी की जानमाल से खिलवाड़ करने दिया जाये।

Read More »

बोलेरो गाड़ी में अचानक उठने लगीं आग की लपटें

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के गुजैनी पुलिस चौकी के बगल में खड़ी बोलेरो गाड़ी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बोलेरो के ड्राइवर व कंडक्टर ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। गाड़ी में घर का सामान रखा हुआ था। घटनास्थल के ठीक बगल में पेट्रोल पंप था। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप तक आग नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर के सामान से लदी बोलेरो गाड़ी में अचानक धुआं उठा उसके बाद धू-धू कर गाड़ी में रखा सामान जलने लगा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।

Read More »

कबरई काण्ड के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग

मौदहा/हमीरपुरः अंशुल साहू। । कबरई में हुई क्रेशर व्यापारी की मौत को लेकर अब राजनीति गर्माने लगी है। कल सपा नेताओं के मृतक व्यापारी के घर सांत्वना देने जाने के कारण दोनों जनपदों की परेशान रही थी। तो आज बुंदेलखण्ड नवनिर्माण सेना ने आज तहसील में अपने कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम मौदहा को सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि क्रेशर व्यापारी की हत्या में शामिल तत्कालीन पुलिस अधीक्षक महोबा मणिलाल पाटीदार सहित दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर उक्त मामले की सीबीआई जांच कराई जाये। साथ ही कहा कि कबरई के विस्फोटक व्यापारी स्व. इंद्र कांत त्रिपाठी से छः लाख रुपये की माहवार रंगदारी तत्कालीन एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार द्वारा वसूली गई। रंगदारी नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने सहित जान से मरवाने की धमकी देने का वीडियो स्वयं अपने जीवित रहते हुए सोशल मीडिया में वायरल किया था।जिसके अगले दिन उन्हें गोली मार दी गई थी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद भी व्यापारी की हत्या होना सरकार की कमी को उजागर करता है। उसी मामले में तत्कालीन एसपी सहित जिन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More »

स्टूडेंट्स फेडरेशन ने सौंपा ग्यारह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

मौदहा/हमीरपुर। आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के यूथ फेडरेशन व स्टूडेंट्स फेडरेशन के युवाओं ने पार्टी के जिला सह सचिव जमाल मंसूरी के नेतृत्व में ग्यारह सूत्रीय मांगों का राजपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मौदहा को सौंपा। जिस में कहा गया कि कोरोना के नाम पर चैपट अर्थ व्यास्था से बेरोजगार हुए लाखों युवक, श्रमिकों को रोजगार के नाम पर छले जाने का आज जम कर विरोध किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मांग की गई है कि हाल ही में जो यूपी सरकार ने पचास साल के कर्मचारियों के रिटायर्ड करने का फरमान सुनाया है उसे वापस लिया जाये। केंद्र सरकार के साल में दो करोड़ रोजगार देने के वादे को पूरा किया जाये। गरीबों, पिछडों, दलितों, आदिवासियों और किसानों, के साथ भूमिहीन श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा से वंचित कयने वाली शिक्षा नीति वापस ली जाये। साथ ही कोरोना काल में सभी विद्यार्थियों की फीस माफ की जाये। पांच साल की संविदा भर्ती का फरमान सरकार द्वारा वापस लिया जाये। सभी के खातों में दस हजार रुपये अगले छः महीनों तक डाले जाये।सभी प्राईवेट अस्पताल का राष्ट्रीय करण किया जाये। साथ ही वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ छात्रों को दिया जाये।नौजवानों को स्वरोजगार के लिए सस्ती ब्याज दरों पर कर्ज दिया जाये।

Read More »

मृतक मजदूर के परिजनों को बंधाया ढांढस

सुमेरपुर/हमीरपुर। गुरुवार को कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्षा नीलम निषाद ने इमिलिया सुमेरपूर के मृतक मजदूर के घर जाकर परिजनो को हिम्मत दिलाते हुए शासन-प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि 14 सितंबर को कस्बा सुमेरपूर के इमिलिया थोक निवासी अरविंद वर्मा पुत्र बाबू बर्मा की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई थी। परिजनों का कहना था कि ईंट भट्ठे में वह मजदूरी करता था काम न मिलने से वह परेशान रहता था। मजदूर के मरने की खबर पाकर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता, आशीष शिवहरे जिला सचिव, प्रदीप निषाद, सेवकराम, सिकंदर खान, करन अनुरागी, लाखन सिंह व रवि अनुरागी आदि मृतक के परिजनो से मिलकर उन्हे धैर्य बंधाया और शासन प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Read More »

कुपोषण के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करें आंगनबाड़ी

⇒पोषण माह के तहत कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा में आयोजित हुई कार्यशाला
⇒डीपीओ और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स
हमीरपुरः अंशुल साहू। । पोषण माह के तहत गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की समस्त परियोजनाओं की पांच-पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सीडीपीओ और सुपरवाइजर की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें कुपोषण को हराने से पहले एनीमिया से पार पाने पर चर्चा की गई और पोषण वाटिका के टिप्स दिए गए। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि कुपोषण से निपटना चुनौती है, लेकिन इससे पूर्व हमें एनीमिया को हराना है। एनीमिया को अगर हरा देते हैं तो कुपोषण के विरुद्ध आधी जंग जीत ली जाएगी। उन्होंने कहा कि एनीमिया कोई बीमारी नहीं बल्कि खानपान में हीलाहवाली से उत्पन्न होने वाली अवस्था है। अक्सर गर्भावस्था के समय महिलाएं खानपान छोड़ देती हैं। जिससे वह एनीमिया की शिकार हो जाती है और उससे उत्पन्न होने वाली संतान कुपोषण की चपेट में आ जाती है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कुपोषण के विरुद्ध जनांदोलन छेड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पोषण वाटिका के प्रति जागरूक करें ताकि घर में पैदा होने वाली हरी सब्जियों से कुपोषण और एनीमिया को दूर किया जा सके।

Read More »

आग लगने से गृहस्थी खाक

मौदहा/हमीरपुर। खाना बनाते समय हुए गैस रिसाव से लगी आग से गरीब महिला की गृहस्थी सहित तमाम सामान जलकर खाक हो गया। किसी तरह पडोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी रानी बानो पत्नी स्व. छिददू शाह कल शाम के समय घर में खाना बना रही थी।लेकिन गैस सिलेंडर मे लगे रेग्युलेटर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। जिससे महिला का खाने पीने सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

Read More »