फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने बार-बार मना करने पर आपात कालीन में दुकान खोलने पर दो लोगो को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा।
देष में कोरोना जैसी भंयकर बीमारी को लेकर लाॅकडाउन किया गया है। दुकानों को बंद करा दिया गया। लेकिन लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 23 वर्षीय आमिर पुत्र पप्पू खाॅ द्वारा देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश का पालन न करने पर गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। वही दतौजी कला निवासी 28 वर्षीय इन्द्रवीर पुत्र लटूरी सिंह को भी उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी डाक्टरी परीक्षण को लाये पुलिसकर्मी द्वारा दी गयी।
JAN SAAMNA DESK
सड़क पर मैच खेलने को लेकर दो पक्ष आये आमने-सामने
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र टीला मोहल्ला में लाॅकडाउन के दौरान सूनसान सड़क पर मैच खेलने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के पहंुचते ही विवाद करने वाले लोग गायब हो गये।
थाना दक्षिण क्षेत्र टीला मौहल्ला में सुनसान सड़क पर कुछ लोग मैच खेल रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष ने सड़क पर खेलने के लिए मना किया। जिसको लेकर दो पक्ष आपस में आमने-सामने आ गये। सूत्रों की माने तो पथराव भी हुआ, घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण प्रमोद कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहंुचे। पुलिस को देख दोनो पक्ष घरों को भाग लिये। पुलिस ने बताया के बच्चे मैच खेल रहे थे आपस में भीड गये। कुछ लोगो ने पत्थर फैंका लेकिन लोगो ने समझाते हुए उनको भागा दिया। फिलहाल मामला कोई बढ़ा नही था।
परदेश से अपने घर के लिए पैदल निकले लोग
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा देश में 21 दिनों का लाॅकडाउन का आदेश करने क बाद आने-जाने के लिए रेल-बस सेवाये पूरी तरह बंद कर दी हैं। जिसके कारण जनता को काफी परेशानी का सामना करना पडा है। वही लोग पैदल कौंसो दूर अपने घर के लिए निकल पडे है।
बताते चले कि जनपद मैनपुरी के गांव करहल निवासी अंकुश पुत्र हीराला, औरेया के देवराना निवासी विकास पुत्र रामसिंह, मैनपुरी के औछा क्षेत्र चेतई निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र गैंदालाल, हरियाण प्रांत के गुडगांव सोनीपत में वाहन चालक रेडी चालक के रूप में कार्य करते थे। देश में लाॅकडाउन होने के कारण वाहन की व्यवस्था न मिलने पर दो दिन पूर्व अपने घर के लिए पैदल ही निकल लिये। आज वह लगभग सैकडों किलो मीटर चलकर दोपहर को फिरोजाबाद के सुभाष चैराहा पर पहुचे, जहाॅ से पुलिस से बचते हुए पैदल ही मैनपुरी के लिए निकल पडे।
मस्जिद में नहीं पढ़ी जायेगी जुमे की नमाज-मुश्ताक अहमद खां
चकिया चन्दौलीः दीप नारायण यादव। कोरोना वायरस को देखते हुए गुरुवार को शासन के निर्देश पर नगर स्थित जामा मस्जिद चकिया में जमात से नमाज बंद कर दी गई। नमाजे असिर के बाद जामा मस्जिद के सदर मुश्ताक अहमद खां ने जामा मस्जिद चकिया में नमाजियों से अपील किया कि आप लोग कोरोना वायरस को देखते हुए अपने-अपने घरों में ही नमाज पढ़ लें। मस्जिद में आज से अग्रिम आदेश तक जमात से नमाज नहीं पढ़ी जायेगी और जुमे की भी नमाज मस्जिद में नहीं होगी। लोगों से अपील किया कि अपने घरों में रहकर इस महामारी से बचे और उन्होने बताया कि कोरोना वायरस की बीमारी इंसान पर एक गहरी संकट है। अल्लाह इस अजाब से बचाएं। और इंसानों पर रहम करें। यह एक अजाब है जो हमारे कुकर्मो का नतीजा है। इसके लिए हमें दुआ भी करनी चाहिए की अल्लाह ताला इस वबाई मर्ज से पूरी इंसानियत की हिफाजत फरमाएं। साथ ही साथ विशेषज्ञों की तरफ से जो हिफाजती तदवीर बतलाई जा रही है। उसपर भी अमल किया जाए। क्यों कि एहतियाती तदबीर अपनाने की ताकीद खुद हदीस से साबित है।
डॉ0 राज गुप्ता ने कोरोना से बचाव हेतु बताई सावधानियां
कानपुरः स्वप्निल तिवारी। कोरोना (नोवेल कोविड-19) के संक्रमण के कारण जहां लगभग पूरे विश्व में हो हल्ला मचा हुआ है। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिये कई तरह की सावधानियाँ जैसे-बार बार साबुन से हांथ धोना, सेनेटाइजर का प्रयोग करना, माॅस्क का उपयोग करना, छीकते-खांसते समय मुंह ढकना आदि। इस बारे में डॉ0 राज गुप्ता ने बताया कि इक्कीस दिनों का लॉक डाउन कोरोना वायरस को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है और इसकासभी को अच्छी तरह से पालन करना चाहिए यह कहना है। उन्होंने बताया कि यह वायरस हवा से नहीं फैलता बल्कि एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है इस लिए यह जरूरी है कि भीड़ इकट्ठा न हो एक मीटर की दूरी बना कर रहे और हाथों को हर दो घंटे में साफ करे बाजार कम से कम जाएं।
Read More »कोरोना कालः राशन वितरण प्रणाली में बायोमैट्रिक मशीन का प्रयोग क्यों ?
कानपुर नगर। कोरोना (नोवेल कोविड-19) के संक्रमण के कारण जहां लगभग पूरे विश्व में हो हल्ला मचा हुआ है। इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिये कई तरह की सावधानियाँ जैसे-बार बार साबुन से हांथ धोना, सेनेटाइजर का प्रयोग करना, माॅस्क का उपयोग करना, छीकते-खांसते समय मुंह ढकना आदि। इसके साथ ही सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक मशीनों से कर्मचारियों की हाजिरी लेना तक बन्द कर दिया गया है। लेकिन राशन वितरण की सरकारी दुकानों में अब भी वितरण प्रक्रिया बायोमैट्रिक मशीन के द्वारा जारी है। नाम ना छापने की शर्त पर कई दुकानदारों यानि कि कोटेदारों ने बताया कि अभीतक कोई नया आदेश नहीं प्राप्त हुआ है इस लिये राशन सामग्री का वितरण बायोमैट्रिक मशीन के द्वारा ही कर रहा हूं।
इस बावत जब एडीएम आपूर्ति से फोन पर सम्पर्क किया तो उन्होंने हैलो बोलकर काॅल को होल्डिंग मोड में कर लिया…. जब दुबारा फोन मिलाया तो उन्होंने फोन को रिसीब करना मुनासिब नहीं समझा।वहीं डीएसओ ने बताया कि उप्र के मुख्यमन्त्री जी का आदेश है कि बायोमैंट्रिक मशीन से वितरण करवाया जायेगा। कोटेदार इस दौरान सेनेटाइजर का प्रयोग करेंगे और राशन सामग्री का वितरण करेंगे क्योंकि कालाबाजारी रोकना भी जरूरी है।
पुलिस की सख्ती से जनता को कोरोना के कहर से बचने में मिलेगी राहत
कानपुर। सडकों पर बिना कारण उचित कारण निकलने वालो के किये 3024 चालान और वाहन किये 72 सीज। गलती का अहसास भी कराया मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ कें कड़े रुख कें वाद डी आई जी अनन्त देव कें निर्देशन में एस पी सिटी एस पी एल आई यू सी ओ एल आई यू सर्किल कें सी ओ थानो के इंस्पेक्टर चैकी इंचार्ज मय फोर्स के प्रशासन द्वारा आवश्यक सामान खरीदने की छूट के वाद कड़ाई से लोगों को घरों में जाने को कहा हम आपके लिये है सड़कों पर आप रहे अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिये घरों मे प्रशासन के लोग सख्ती कें साथ कडी धूप में टाटमिल चैराहा घंटा घर चैराहा नरोना चैराहा बड़ा चैराहा पर चेकिंग करते दिखे।
गरीबों और जरुरतमंद को किया खाद्य सामग्री का वितरण
कानपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में जॉजमऊ स्थित गरीब बस्ती में जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि देश जहां एक तरफ कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक जनता के हित में लॉक डाउन के आदेश किए हैं। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है ऐसी स्थिति में हम सभी को एक साथ खड़े होकर देश की सेवा कभी चाहिए इस प्रकार की स्थिति में राजनीति नहीं होनी चाहिए। गरीब बस्ती में जाकर जरुरतमंद को खाद्य सामग्री आटा, चावल, दाल, दूध, ब्रेड का वितरण किया गया। गरीबों को इसलिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया कि यह बेचारे रोज कमाकर अपने परिवार को खाना खिलाते हैं इसलिए गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। और इसी प्रकार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर रोज जरुरतमंद को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।
Read More »कोरोना से लड़ाई में सभी देशवासी पीएम के साथ-राकेश रौशन
चन्दौली चहनियां। विश्व के कई देशों को अपनी चपेट में लेने के बाद नोबल कोरोना आज भारत में भी अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना भारत में अपना विस्तार न कर पाए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात एक किये हुए हैं। कोरोना से पीएम की लड़ाई में पूरा भारत पीएम के साथ है। यह कहना है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीन बार सम्मानित और जिले के दिव्यांग स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन के।
श्री रौशन ने आगे कहा कि यह दुनिया की पहली ऐसी लड़ाई है, जिसे हम युद्ध के मैदान में जाकर नहीं, बल्कि घर में रहकर जीत पाएंगे। अपने सामाजिक रिश्तों को कुछ दिनों के लिए भूलकर अपने परिवार में रहें, उन्हें समय दें। किसी से मिलने जुलने, शादी, विवाह, उत्सव या ऐसे कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम, जिसमें 50 लोगों से अधिक इकठ्ठा हों, उसमें शामिल होने से बचें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाएं, हाथ कत्तई न मिलाएं, मुंह पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और हाथ सेनेटाइज करते रहें। अपरिचितों से बातचीत करने से बचें और ऐसा करना यदि बेहद जरूरी हो तो बातचीत के दौरान कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। घर के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ख्याल रखें, बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति से न हाथ मिलाएं न नजदीक जाकर बात करें, भले ही वह परिवार का सदस्य ही क्यों न हो। साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें और बाहर से आई वस्तुओं के सेवन से परहेज करें। एकांत में रहें, टीवी देखें, पुस्तकें पढ़े और कुछ दिन के लिए घर में ही रहें। प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। यह ध्यान रखें कि प्रशासन का हर नियम कानून इस महामारी में आपके जीवन की रक्षा के लिए लागू किया जा रहा है। पुलिसवालों से बहानेबाजी कर घर से अनावश्यक निकलना आपके जीवन को खतरे में डाल सकता है। चन्दौली जनपद में धारा 144 लागू है और पूरे देश को 15 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।
डाकघरों में स्पीड पोस्ट बुकिंग व बचत सेवाओं के लिए खुले रहेंगे काउंटर, आधार व इंटरनेशनल मेल बुकिंग का कार्य हुआ स्थगित
⇒वित्तीय वर्ष के समापन में टैक्स सेविंग योजनाओं में निवेश के लिए डाकघरों ने उपलब्ध कराई सुविधा
लखनऊ। कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई आपात स्थिति एवं लॉकडाउन के बीच भी राजधानी लखनऊ में आवश्यक सेवा के रूप में डाकघर कार्यरत हैं। भारत सरकार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आवश्यक एवं आपातकालीन सेवाओं में डाक सेवाओं को रखा है। इसी क्रम में हजरतगंज स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के साथ-साथ पोस्टमास्टर जनरल, लखनऊ परिक्षेत्र, महाप्रबंधक (वित्त), प्रवर डाकघर अधीक्षक, चीफ पोस्टमास्टर जीपीओ कार्यालय भी आवश्यक स्टाफ के साथ खुले रहे। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि राजधानी में जीपीओ और चैक प्रधान डाकघर सहित 16 बड़े डाकघर लोगों की सुविधा के लिए कार्य कर रहे हैं। इन डाकघरों में लोगों की सुरक्षा के लिए न्यूनतम स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है, और मास्क व हैण्ड सेनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।
Jansaamna