Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1183)

JAN SAAMNA DESK

गंगा यात्रा के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

27 जनवरी को जनपद के प्रभारी मंत्री बलुआ घाट पर करेंगे गंगा आरती का शुभारम्भ
चन्दौली। आगामी 27 से 31 जनवरी 2020 तक प्रस्तावित गंगा यात्रा के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने  कलेक्ट्रेट सभागार में  तैयारियों की समीक्षा की इस दौरान अधिकारियों को  गंगा स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई और कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर अवगत कराने का निर्देश दिए। कहा कि 27 जनवरी को बलुआ घाट पर जनपद के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा गंगा आरती का शुभारंभ किया जाएगा। उसके लिए पर्यटन विभाग सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ले। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ आयोजित कराया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास विभाग, वन विभाग सहित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभाग अपना स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। गंगा के किनारे गांव में प्रत्येक विभाग की योजनाओं को विशेष रूप से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    श्री चहल ने सभी संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि 27 जनवरी को कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित करने का कार्य किया जायेगा इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा प्रत्येक गंगा के किनारे ग्रामों में बृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करा लिया जाए। जगह-जगह नारे एवं स्लोगन लिखने का कार्य, वॉल पेंटिंग का कार्य पूरा करा ले।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ० एके श्रीवास्तव, प्रभागीय वनधिकारी आशुतोष जायसवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक सुशील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ०एस पी पांडेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More »

मीक इन्श्योरेन्स ब्रोकर्स का उद्घाटन हुआ

कानपुरः जन सामना संवाददाता। मीक इन्श्योरेन्स ब्रोकर्स प्रा.लि. का उद्घाटन अशोक नगर में गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कम्पनी का उद्घाटन उद्योगपति तरूण खन्ना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन करते हुये श्री गणेश वंदना के साथ किया गया जिसमें शहर की कई जानी-मानी हस्तियों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों ने भाग लिया। कम्पनी के निदेशक कमल सिंह ने बताया कि मीक इन्श्योरेन्स ब्रोकर्स प्रा.लि. में एक छत के नीचे विभिन्न जनरल इन्श्योरेन्स, कम्पनियों की पाॅलिसीज, स्वास्थ्य, अग्नि, टूरिस्ट इन्श्योरेन्स, मोटरकार, दुपहिया वाहनों, मशीनरी, घरेलू सामान, व्यवसायिक जोखिम इत्यादि से सम्बन्धित है कि इन्श्योरेन्स की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि कम्पनी आम जनमानस के साथ-साथ कारपोरेट कम्पनियों को इन्श्योरेन्स की सुविधायें त्वरित रूप से प्रदान करेगी। कमल सिंह को इंश्योरेंस इंडस्ट्री का 40 वर्ष का अनुभव है वह देश की बड़ी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। कंपनी के निदेशक पीडी अग्रवाल ऋषभ जैन, साक्षी अग्रवाल इंश्योरेंस के क्षेत्र में इंडस्ट्री एवं फाइनेंशियल मार्केट का पर्याप्त अनुभव रखते हैं। उन्होंने बताया कि आज के युग में जोखिम से बचने के लिए इंश्योरेंस का बहुत बड़ा महत्व है ।

Read More »

दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर हेतु आवश्यक भूमि के अर्जन की कार्यवाही 30 जून तक पूरी की जायेः राजेन्द्र कुमार तिवारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने ट्रांस गंगा सिटी-उन्नाव एवं सरस्वती हाईटेक सिटी-प्रयागराज को फेज में बांटकर मासिक भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य निर्धारित कर अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि आवंटियों को औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने तथा आवासीय क्षेत्र में निर्माण कराने हेतु सभी मूलभूत आवश्यकतायें-सड़क, विद्युत, जलापूर्ति, सीवरेज इत्यादि की सुविधायें शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सिटी में सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना स्थापित किये जाने हेतु आवश्यक भूमि चिन्हित कराकर थाना स्थापित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही भी प्रारम्भ करायी जाये।

Read More »

कर्नलगंज गारमेंट्स मैन्यूफैक्चरर फेयर 2020 का आयोजन 15 जनवरी से

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। कर्नलगंज गारमेंट मैन्यूफैक्चर फेयर 2020 के अध्यक्ष द्वारा कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मोहम्मद असद ने वार्ता के दौरान बताया कि कर्नलगंज गारमेंट्स मैन्यूफैक्चरर फेयर 2020, 15-16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक दो दिवसीय फेयर लगाया जायेगा जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में उप्र के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमिताभ बाजपेई, हाजी इरफान सोलंकी पधारेंगे जिसका उद्धघाटन 15 जनवरी को होटल लैंडमार्क में किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्णरूप से बच्चों के कपड़ों से सम्बन्धित है जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को व्यापार से राजस्व को बढ़ावा मिलेगा। इसमें 53 व्यापारी निर्माता उपस्थित होंगे जिसमें नई-नई क्वालिटी एवं डिजाइन के कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बताते चलें सन 1957 से कर्नलगंज गारमेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के यह प्रयास से सरकार को राजस्व प्राप्त होगा और हमारी ही ट्रेड के तमाम छोटे-छोटे दुकानदारों के काम करने से हजारों परिवारों का पालन-पोषण होता रहे व व्यापारी के प्रति हौसला बढ़ता रहे इसलिए फेयर का आयोजन किया गया।

Read More »

नागरिकता संसोधन अधिनियम किसी भी भारतीय को प्रभावित नहीं करेगा-उप मुख्यमंत्री

चकिया चन्दौलीः दीप नारायण यादव। स्थानीय आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज पर सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन का आगमन हुआ। उन्होंने उपस्थित जनता का मंच से अभिवादन करते हुये बताया कि ओमान के सुल्तान के निधन पर भारत में नागरिक आज एक दिन के राजकीय शोक मना रहा है।
उन्होनें नागरिकता संसोधन अधिनियम-2019 के बारे में लोगों को बताया कहा यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नही है। भारत के अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों का सीएए से कोई अहित नही है। सीएए से देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नही करेगा। इस अधिनियम के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिन्दू,ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। जो 31 दिसम्बर, 2014 से पूर्व ही भारत में रह रहें हों तथा जो केवल इन तीन देशों से धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए हो। अभी तक भारतीय नागरिकता लेने के लिए 11 साल भारत में रहना अनिवार्य था। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होनें वर्षो से बाहर उत्पीड़न का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा और कोई जगह नही है। गरीब, किसान के घर में बिजली नही पहॅुची थी कहा हमारी सरकार का लक्ष्य है उसके घर में बिजली पहॅुचाने का कार्य तेजी से कर रही है। कहा हमारी सरकार गरीब पीड़ित परिवार को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत पांच लाख तक का स्वास्थ्य कार्ड देने का कार्य किया जिससे गरीब लोग पाॅच लाख रूपये तक अपने परिवार का इलाज करा सकता है इसे लागू होने से गरीबों के चेहरे पर खुशियाॅ एवं उनके जीवन में परिवर्तन लाया गया है।

Read More »

प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को जिला न्यायालयों में पूर्ण अवकाश की मांग

कानपुर। आज अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की एक बैठक दि लायर्स एसोसिएशन गेट पर जिला न्यायालयों में प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को पूर्ण अवकाश घोषित करने के संबंध में हुई। इस मौके पर अविनाश बाजपेई (पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन) ने बताया कि प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को केवल न्यायिक अधिकारियों के लिए होने वाले अवकाश से भ्रांतियां उत्पन्न होगी उनसे बचने के लिए पूर्ण अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के संयोजक पं0 रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में लागू नई व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को सभी जिला न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है किन्तु न्यायालय कर्मचारी आम दिनों की तरह न्यायालयों में काम करेंगे। इस तरह के अवकाश से असमानता एवम् विभिन्न तरह की भ्रांतियां उत्पन्न होंगी। इसको दूर करने के लिए जिस तरह प्रत्येक द्वितीय शनिवार को सभी जिला न्यायालयों में पूर्ण अवकाश रहता है उसी की तरह चतुर्थ शनिवार को भी न्यायालयों में पूर्ण अवकाश होना चाहिए।
अंत में सर्वसम्मति से हुए निर्णय के अनुसार तत्काल एक पत्र प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को सभी जिला न्यायालयों में पूर्ण अवकाश घोषित किए जाने हेतु माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद को भेजा गया।

Read More »

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के खिलाफ विपक्षी साजिश सफल नहीं होने देंगे- वीना आर्या

कानपुर। सी ए ए के समर्थन में भाजपा दक्षिण के 13 मंडलों के 62 वार्डो में विचार गोष्ठियां हुई व आम जनमानस से समर्थन पत्र भी भरवाया गया। बताया गया कि तकरीबन सात हजार लोगों ने समर्थन पत्र भरा। निराला नगर स्थित अनुपम धाम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण डाॅ वीना आर्य पटेल ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार ने 2014 तक पाकिस्तान, बंग्लादेश, अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम किया है लेकिन इसके विरु( विपक्षी दलों द्वारा उन्माद और अराजकता फैलाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा से कभी समझौता नहीं करेगी। भाजपा सरकार सभी को न्याय, सबका उत्थान, करने का काम करती है। सरकार 1 इंच भी पीछे नहीं हटेगी यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी दल देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के झूठ को बेनकाब कर देगी। देश की जनता मोदी जी व भारतीय जनता पार्टी के साथ है। ओम पुरवा मंडल के तहत वार्ड 24 में पार्षद शिव गोपाल गुप्ता, वार्ड 29 में पवन राजपूत, विनोद राय के संरक्षण में गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता के रूप में कैलाश शुक्ला रहे।

Read More »

बाँदा में नदी की पूजा, पौधों का प्रसाद 

नए साल पर बुंदेलखण्ड से एक बड़ा संदेश आया है। प्यास और भुखमरी का पर्याय बन गए बुंदेलखण्ड की धरती पर एक अनूठा संकल्प साकार हुआ। कुओं की पूजा और तालाबों के उद्धार की मुहिम छेड़ने वाले बांदा के जिलाधिकारी हीरालाल ने युवाओं के समूह के साथ आधी रात को केन नदी के तट पर नए साल का स्वागत किया। नदी संरक्षण का समवेत संकल्प लिया गया। एक नई उम्मीद के साथ, एक नई ऊर्जा के साथ। औरों से अलग, अनूठे रूप में जल संरक्षण का जो पाठ जिलाधिकारी ने बाँदा में शुरू कराया है, वह एक बेहतर भविष्य की तरफ इशारा करता है। केन नदी की पूजा के साथ ही उसके तट वाले 22 गांवों में एक साथ  चौपाल लगवाई गई और वहाँ जलवायु परिवरतन के खतरे बताये गए। ग्रामीणों से पूछा कि नदी का दुश्मन कौन? जवाब मिला कि नदी में हुआ भारी खनन और खत्म हुए जंगलात के कारण नदी की दुर्दशा हुई है। राज और समाज का संकल्प हुआ कि सब मिलकर केन को बचायेंगे। उसका जंगल वापस लाएंगे। उसको पानी देने ताल-तलैया और कुओं को फिर भरेंगे। कैसे होगा यह सब? इन चौपालों में तय हुआ कि बारिश का पानी खेत में, तालाब में, कुओं में रोककर भूजल भंडार बढ़ाएंगे और पौधे लगाएंगे। जिले में तालाबों और कुओं को ठीक करने का काम पहले से भी चल रहा था, मगर नए साल से इसे जनांदोलन की शक्ल देने का रास्ता तय हो गया है। जिलाधिकारी ने राज और समाज को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया। नए साल के पहले हफ्ते में ही एक और अनूठी मुहिम शुरू हुई। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पौधे दिये। गुरुद्वारा कमेटी ने अब हर रोज प्रसाद में पौधे देने का कर्म शुरू कर दिया है। यह काम मंदिरों में भी शुरू हुआ है। जन मानस में यह बात बैठी है कि प्रसाद में मिले पौधों का अनादर न हो। ऐसे में प्रसाद में मिले पौधे का रोपा जाना और उसकी देखभाल तय है। रोपने वाला परिवार समेत इसकी देखरेख भी करता रहेगा; इसी विश्वास के साथ बुंदेलखण्ड की धरती में एक नई मुहिम शुरू हुई है। यह सिर्फ तुलसी के पौधों तक सीमित नहीं। प्रसाद में नीम, बेर, नींबू, मीठी नीम से लेकर फूल और छायादार पौधे दिये जा रहे हैं। बुंदेलखण्ड की हालत किसी से छिपी नहीं है। वीरों की यह भूमि दशकों से जल संकट से जूझ रही है।

Read More »

….और जब गंगा बैराज की सीढ़ियों पर चढ़ते समय फिसले मोदी जी।

कानपुरः ब्यूरो। अटल घाट पर गंगा नदी में यात्रा के बाद सीढ़ियां चढ़कर ऊपर घाट की ओर जाते समय बीच सीढ़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर फिसल और वह गिर पड़े। इस दौरान पीछे चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला तो वह खुद ही उठ गए। इसके बाद सावधानी पूर्वक सीढियां चढ़कर घाट पर पहुंचे।
बताते चलें कि जिस सीढ़ी पर पैर फंसने की वजह से प्रधानमंत्री फिसल गए। पता चला कि इसी सीढ़ी पर पिछले दिनों निरीक्षण के लिए आने वाले करीब आधा दर्जन अधिकारी भी गिर चुके हैं। इस सीढ़ी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार रात चर्चा की थी। इस बारे में कमिश्नर सुधीर एम बोबडे ने बताया कि शुक्रवार रात ही एसपीजी को बता दिया गया था कि अटल घाट पर एक सीढ़ी ज्यादा ऊंची है। एसपीजी ने प्रधानमंत्री को भी सीढ़ी की स्थिति से अवगत करा दिया था। लेकिन सुधार नहीं किया गया। जिम्मेदार अधिकारी यह चर्चा करते रहे कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इसके लिए निर्माण एजेंसी से बात करके जांच कराई जाएगी और सीढ़ियों को तोड़ा जाएगा।

Read More »

पीएम साहब आ रहे हैं…

शहर की वीआईपी रोड के दोनों तरफ खड़े हरे वृक्षों की टहनियों को काट-छांट दिया गया। रात्रिकालीन प्रकाश के लिये रोड के दोनों ओर लगी लाइटों को आननफानन में ठीक करने में रात-दिन एक कर दिया गया। दीवारों पर मन मोहक पेंटिंग बना दी गईं। सड़क को अवरोधक मुक्त करने का फरमान भी जारी हो गया। रोड को गड्ढामुक्त करके चमाचम कर दिया गया। सड़क के आस-पास जहां कूड़े-कचरे का अम्बार दिखता था उसे छिपाने की जुगाड़ ढूंड़ ली गई। वीआईपी रोड पर पड़ने वाले सभी चैराहों के यातायात संकेतों को भी ठीक कर दिया गया। रोड के दोनों तरफ जमे अतिक्रमण को साफ कर दिया गया।

Read More »