Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1186)

JAN SAAMNA DESK

डांस कानपुर डांस में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना हुनर

⇒कई मीडिया प्रतिनिधियों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
⇒मुख्य अतिथि का अध्यक्ष व महामन्त्री ने किया भव्य स्वागत
कानपुरः जन सामना संवाददाता। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर सीजन-3 प्रतियोगिता का सेमी-फिनाले माल रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर सीजन-3 में तमाम प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं उनमें एक नया जोश दिखाई दिया। सेमी-फिनाले में प्री-फिनाले से चुने हुये 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें से सोलो जूनियर 10, सोलो सीनियर 10, ड्यूट डान्स प्रतिभागी 10 एवं 10 ग्रुप डान्स चयनित किये जायेंगे। इस प्रकार कुल 40 प्रतिभागियों को ग्राण्ड फिनाले के लिए चयनित किया जायेगा जो कि 2 नवम्बर 2019 दिन शनिवार को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आयोजित किया जायेगा। जजमेण्ट के लिये मुम्बई से आयी सुप्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति झंगियानी एवं अशोक डी.स्टार व कानपुर के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर गौरी संजय पाठक, जीतू सिंह (बाॅलीवुड कोरियोग्राफ), अभिषेक तिवारी, डा0 आरती बाजपेयी, अमित गुप्ता, कृष्णा सिंह, दिवाकर पाठक, विपिन निगम, सोनिका सिंह, सौम्या गुप्ता एवं पूजा यादव ने जज के रूप में अहम भूमिका निभाई सुप्रसिद्ध एंकर अमित शर्मा, सागर जी, शिवम पण्डित व दीपिका यादव ने एंकरिंग में अपना जलवा बिखेरा।

Read More »

KANPUR: बार कमेटी ने बैठक में लिये महत्वपूर्ण निर्णय

घाटमपुर बार अध्यक्ष रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में हुई बैठक।
घाटमपुर। स्थानीय बार एसोसिएशन हाल में बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सर्व सहमति से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा के बाद 19 अक्टूबर की दोपहर जनरल हाउस मीटिंग की घोषणा की गई। जिसमें सभी अधिवक्ताओं को सूचना भेजकर दोपहर 2रू00 बजे बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। कोषाध्यक्ष राजेंद्र धमाका ने बताया कि आज कार्यकारिणी के समक्ष कई प्रस्ताव पेश किये गये। कि कोष में धन की भारी कमी है। जिसके लिए अध्यक्ष रमाकांत तिवारी की सहमति के बाद वकालतनामा ₹120 का तय कर दिया गया।अब बार एसोसिएशन का वकालतनामा ही प्रयोग में लाया जाएगा। अब कोई भी अधिवक्ता बाहर का वकालतनामा नहीं लगा सकेगा। साइकिल स्टैंड की व्यवस्था की जाएगी जिसमें वादियों की साइकिल, मोटरसाइकिल को खड़ी करने की व्यवस्था होगी। जिससे आए दिन होने वाली चोरियों पर लगाम कसी जा सके, जल्द ही अधिवक्ता हाल की मरम्मत शुरू करवाई जाएगी, पुरानी कार्यकारिणी से चार्ज भी ग्रहण किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से बार एसोसिएशन घाटमपुर अध्यक्ष रमाकांत तिवारी महामंत्री रामगोपाल कुरील, कोषाध्यक्ष राजेंद्र धमाका सत्यनारायण मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर सिंह चैहान मंत्री पंकज कुमार संयुक्त मंत्री प्रशासन मनोज कुमार द्विवेदी संयुक्त मंत्री सुशासन प्रशान्त पांडे संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सूर्य प्रताप भान सिंह वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ओम नारायण अवस्थी कमल कुशवाहा संतोष कुमार पाल अरुण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

KANPUR: चारा लेने जा रहा ग्रामीण विद्युत लाइन की चपेट में आकर घायल

घाटमपुर। भीतरगांव पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम सतरौली में बुधवार सुबह जानवरों के लिए चारा लेने खेतों की ओर जा रहा कल्लू कुरील विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कल्लू खेतों में जानवरों के लिए चारा देने जा रहा था। जहां खेत में टूटी पड़ी एचटी विद्युत लाइन को डंडे से हटाने के दौरान विद्युत की चपेट में आने से कल्लू हादसे का शिकार हो गया। बुरी तरह से झुलसे कल्लू को आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने कल्लू को लादकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भीतरगांव पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर घायल कल्लू कुरील को इलाज के लिए जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है।

Read More »

बीओबी द्वारा किसान दिवस का किया गया आयोजन

जरूरतमन्दों को वितरित किये गये ऋण
कानपुर देहात। विश्व खाद्य दिवस पर बैंक आफ बडौदा द्वारा किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईको पार्क के सामुदायिक केन्द्र में क्षेत्रीय प्रबन्धक बलदेवराज धीमान द्वारा दीप प्रज्जवलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सहायक प्रबन्धक श्रीमती रीता बाजपेयी, सहायक महाप्रबन्धक सुमन शुक्ला द्वारा बैंक द्वारा ऋण संबंधी जानकारी देते हुए उपस्थित किसानों को लिये गये ऋण को समय पर वापस किये जाने संबंधी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। विभिन्न कृषि योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, ट्रक ऋण, अन्य मशीनरी ऋण तथा अन्य सरकारी लाभ कारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। गांव को एमपीए मुक्त घोषित किये जाने की सरकार की मंशा के अनुसार जरूरत मन्दों को ऋण उपलब्ध कराते हुए स्वयं सहायता समूहों का बैंक द्वारा सहयोग पूर्ण कार्य किये जाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 443 किसानों को कुल 7.92 लाख के ऋण स्वीकृत किये गये।

Read More »

जनपद नोडल अधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने उपस्थित जनों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को गुणवत्तापरक निस्तारण के दिये निर्देश
कानपुर देहात। जनपद के मलासा विकास खण्ड के ग्राम छतेनी में संचालित प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय का जनपद के नोडल अधिकारी एवं शासन के ऊर्जा स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार प्रथम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस मौके पर कक्षा चार की छात्रा से नोडल सचिव ने फ्रेंड्स की स्पेलिंग पूछी जिस पर छात्रा आरती द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। वही प्रमुख सचिव ने छात्रों की उपस्थिति का जायजा लिया जिसमें सीपू, महक की उपस्थिति काफी रही जिस पर प्रमुख सचिव ने इस मामले में जागरूकता बरतने एवं अभिभावकों को अवगत कराने की बात कही। वहीं शिक्षिका आरती से उनकी योग्यता के बारीकी मे जानकारी ली। इसके उपरांत नोडल सचिव ने चैपाल लगाकर विभाग बार व बिंदुवार जानकारी ली जिस पर ग्रामीण निजी नलकूपों की संख्या नही बता सके। वहीं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेशन योजनाओं के आनलाइन आवेदन के बावजूद सत्यापन के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है जिस पर नोडल अधिकारी ने एडीओ पंचायत समाज कल्याण से सत्यापन के कार्य का शिथिलता का कारण पूछा तो अवगत कराया गया कि हार्ड कापी मिलने में देरी के चलते सत्यापन का कार्य धीमा है जिस पर समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक पाण्डेय को आनलाइन आवेदन पर ही सत्यापन कराने के निर्देश दिये। वही गांव मे बिजली आने बिल जमा करने मे लापरवाही पर उपखण्ड अधिकारी व जेई से नोडल अधिकारी ने सुधार के निर्देश दिये वही गांव मे स्वास्थ्य सेवाओं के मामले टीकाकरण को लेकर खामी मिली चिकित्सक विभाग के नोडल अधिकारी व एमओआईसी के जवाब मे अंतर मिला। ऊर्जा स्रोत के प्रमुख सचिव आलोक कुमार प्रथम द्वारा आवास निर्माण के मामले में लाभार्थियों से जानकारी ली इसमें कुछ लाभार्थियों के आवास की छत नहीं पड़ी है जिससे दिवाली से पहले छत डलवाने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह के संचालन के बारे में भी जानकारी ली और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को भी जाना।

Read More »

कमीशनखोरी से पशुपालक हुए बेहाल!

कामधेनु योजना ने किसानों से अधिक दलालों को पहुंचाया लाभ, आंखे मूंदे रहा विभाग
उन्नाव। दुग्ध उत्पादन बढाने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किये जाते हों लेकिन दलालों के चंगुल में फंसे विभाग सरकारी योजनाओं को पात्रों से दूर किए हैं। पशुपालन विभाग में दलालों का वर्चस्व इस कदर है कि दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए चलाई गई कामधेनु योजना कमीशनखोरी की भेंट चढ गई।
ज्ञात हो कि शासन स्तर से संचालित की जा रही कामधेनु योजना के तहत सौ दुधारु पशुओं की कामधेनु और 50 दुधारु पशुओं की मिनी कामधेनु योजना संचालित की जा रही थी। इससे शासन को उम्मीद थी कि डेयरी उद्योग में रुचि रखने वाले किसानों को लाभ पहुंचेगा लेकिन हुआ इसके बिलकुल विपरीत। इस योजना का लाभ किसानों की बजाए विभाग और दलालों को मिलने लगा जिसके चलते योजना पूरी तरह असफल हो गई। जानकारों की मानें तो इस योजना के तहत किसानों को पंजाब व हरियाणा से भैंसे खरीदनी थी लेकिन जो भैंस 70 हजार की मिल सकती थी वह किसानों को एक लाख रुपए की पडी जिसके चलते किसान अतिरिक्त बोझ तले दब गए। हरियाणा पंजाब से भैंस इसलिए खरीदनी थी क्योंकि वहां की भैंस साल भर में ज्यादा से ज्यादा दूध देती हैं। वास्तव में किसानों के लिए कामधेनु योजना गलें की फांस बनकर रह गई। लाभ की जगह नुकसान होने से किसान रो रहे हैं। यह कमीशनखोरी और दलाली का ही परिणाम था कि यह योजना सफल न हो सकी। सभी किसान जिन्होंने योजना के लिए आवेदन किया था घाटे में हैं।

Read More »

आवासीय परिसरों में व्यवसायिक निर्माण पर केडीए ने सील की इमारतें

कानपुरः जन सामना संवाददाता। थाना स्वरूप नगर के अंतर्गत केडीए ने कई इमारतों को सील किया। आवासीय परिसर में व्यवसायिक निर्माण की जानकारी मिलने पर केडीए उपाध्यक्ष के निर्देशन में केडीए के अधिकारियों ने कार्यवाही करवाते हुए निर्माण कार्य को सील करवा दिया। बताया गया कि विशेष कार्याधिकारी आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना स्वरूप नगर के अन्तर्गत परिसर सं.7/145 (पार्ट), 7/171 सी, 29 डी-पार्ट, 7/179, 112/328 तथा गुटइया के परिसर सं.52,बी- ब्लाक में हो रहे आवासीय परिसर पर व्यवसायिक निर्माण के चलते परिसरों को सील किया गया।
इस कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता आर आर पी सिंह,अवर अभि. जेएन पाण्डे सहित प्रवर्तन दल तथा क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रही।

Read More »

रावण पुतला में सरकारी किताबें लगाने की जांच व कार्यवाही की मांग

हाथरस। विजयादशमी के अवसर पर कल रावण दहन करने को रावण के बनाये गये पुतले में सरकारी किताबों के लगाये जाने को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आदित्य शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दोषियों व भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में आदित्य शर्मा ने कहा है कि कल एमजी पाॅलीटैक्निक कालेज के मैदान में पुतला दहन के लिये किये गये रावण के पुतले को बनाने में बेसिक शिक्षा विभाग की निःशुल्क किताबों के पन्नों का प्रयोग किया गया था। जिस पर लिखा हुआ था निःशुल्क बेसिक शिक्षा विभाग वर्ष 2019-20 जो की गरीब बच्चों के हकों को खाकर सरकारी किताबों को रद्दी के भाव बेचकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शासन की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। जब जनता को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने जिले के शासन और प्रशासन से इसकी शिकायत की। उन्होंने मांग की है कि इसकी कमेटी बनाकर मजिस्टेªटी जांच करायें और इसमें जो भी दोषी हों उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये।

Read More »

विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए अपने दाव-पेंच

फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में बुधवार को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पहलवानों ने अपने दाव-पेंच दिखायें।बुधवार को रामलीला मेला महोत्सव समिति अध्यक्ष डा. दिलीप यादव एवं दंगल संयोजक मनोज यादव ने कहा कि विशाल कुश्ती दंगल में ओल्मपिंक विजेता धर्मेन्द्र यादव जो कि अंर्तराष्ट्रीय कुश्ती के कोच, पन्नेलाल यादव अंतराष्ट्रीय पदक विजेता यश भारती व लक्ष्मन पुरस्कार से सम्मानित एवं महाबली राम आसरे यादव हिंद केसरी, एशियन चैम्पियन ने शिरक्त की। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पहलवानों ने भी कुश्ती दंगल में अपने दाव-पेंच दिखायें। समिति सचिव आरपी सिंह यादव व मेला संयोजक श्याम सिंह यादव ने कहा कि कुश्ती दंगल में दिल्ली, गोरखपुर, भरतपुर, आगरा, मथुरा व अन्य जिलों के पहलवान ने भी शिरक्त की।

Read More »

विजय दश्मी पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया शस्त्र पूजन

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में विजय दश्मी के उपलक्ष्य में ब्रजराज सिंह इंटर काॅलेज के प्रागण में हवन पूजन के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. चन्द्रसेन जादौन, अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम व क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम डा. चन्द्रसेन जादौन ने कहा कि आज हमें संगठित होने की आवश्यकता है। जिससे हम अपने समाज का उत्थान कर सकें। कार्यक्रम अध्यक्ष ठा. विश्वदीप सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ही एक मात्र समाज इस दुनिया में ऐसा है जो हमेशा ही सदैवे दलित, शोषित एवं कमजोर वर्गाो की रक्षा करता है और आगे भी करता रहेगा। इस दौरान संगठन मंत्री योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, रीमेश सिंह वैश, विजय सिंह गौर, राजधाकरे, राघव, विक्रम, ललित जादौन, ठा. राष्ट्रदीप सिंह, पवन जादौन, उदय प्रताप सिंह, बलबंत सिंह धाकरे, विमला सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। महासभा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने समस्त आगुंतकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन यादव कुमार तोमर एवं पुष्पेन्द्र पाल सिंह ने किया।

Read More »