कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा क्षेत्र के बर्रा-8 व वरूण बिहार के बीच हाई टेंशन लाइन के नीचे बसी अवैध बस्ती में एक कच्ची मडैया की दीवार ढह गई, दीवार के मलवे में दबकर एक दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की नानी गम्भीर रूप से घायल हो गई जबकि मृतक बच्चे की बहन व मां भी घायल हो गईं।
यह जानकारी के अनुसार, कच्ची बस्ती में राहुल ड्राईवरी कर अपने परिवार को भरण पोषण करता है। राहुल के साथ उसकी पत्नी गुंजा, बेटा जानसू (23माह) व सास पिन्की देवी रहते थे। कल से हो रही रिमझिम बरसात के कारण झोपड़ी की दीवारें नम हो गई नतीजन आज लगभग 4 बजे एक दीवार ढह गई। इस दौरान जानसू दीवार के मलवे में दब गया, उसकी मौत हो गई और गुंजा, पिन्की भी चपेट में आ गई जिससे गुंजा मामूली रूप से घायल हो गई जबकि पिन्की देवी गंभीररूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुची बर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अमर सिंह व क्षेत्रीय लेखपाल स्नेहहंस शुक्ला भी मौके पर पहुंचे।
JAN SAAMNA DESK
कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करवाना एसोसिएशन का उद्देश्यः प्रदीप पाण्डेय
कानपुर, धमेन्द्र रावत। आज कानपुर विकास प्राघिकरण में कर्मचारियों की समस्याओं का तीव्र गति से निस्तारण हेतु कानपुर विकास प्राधिकरण कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन का गठन किया गया। कानपुर विकास प्राधिकरण भवन के तृतीय तल पर यूनियन कार्यालय का उद्घाटन केडीए उपाध्यक्ष सौम्या अग्रवाल के कमलों द्वारा किया गया। नव गठित संगठन के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण के लिए उपाध्यक्ष से वार्ता की है। वहीं उपाध्यक्ष ने कहा कर्मचारियों के बकाया भुगतान, सेवा सम्बन्घी प्रकरण, पदोन्नतियों एरियर का भुगतान सहित अन्य मामलों का निस्तारण अतिशीघ्र किया जायेगा।
Read More »मौसम विभाग से प्राप्त चेतावनी पर अपर जिलाधिकारी ने जारी किया अलर्ट
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) ने बताया कि जनपद में अचानक आए आंधी, तूफान, वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। मौसम विभाग ने चार से पांच जुलाई तक पुनः वर्षा, तूफान, आंधी आने का अलर्ट जारी किया हैं। उक्त के परिप्रेक्ष्य में व्यापक जनहित में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आगामी दिनों में से किसी भी संभावित वर्षा, आंधी, तूफान से बचाव हेतु जनसामान्य को आगाह किया जाना आवश्यक है। उन्होने जनसामान्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक जनहित में आगामी दिनो हेतु निम्नलिखित सुझाव जारी किए हैं। तूफान के समय वाहन ना चलाएं, वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा करें। किसी पेड़ विद्युत खंभे हार्डिंग स्वयं अथवा अपने पड़ोसी के कच्चे-जर्जर मकान इमारत दीवार से तत्काल दूर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यदि भवन की हालत अच्छी हो तो, घर के बाहर ना निकले सामान्य जरूरत की वस्तुएं घर पर रखें।
Read More »मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए साक्षात्कार सात से
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्राप्त ऋण आवेदनपत्रों पर 7, 10, 11 एवं 12 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र्र में टास्क फोर्स समिति द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिये जायेंगे। क्रमांक 01 से 150 तक सात जुलाई, 151 से 300 तक दस को, 301 से 450 तक 11, 451 से 525 तक 12 जुलाई तक साक्षात्कार लिये जाने है। सभी अभ्यर्थियों अपने क्रमानुसार सम्बन्धित तिथियों में मूल प्रमाण पत्रों सहित टास्क फोर्स समिति के सम्मुख साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने का कष्ट करें।
Read More »सजना है मुझे सजना के लिए
एक लड़की के लिए दुल्हन बनना उसका सबसे खास सपना और उसके लिए सबसे खास दिन होता है जिसका वो बचपन से ही इन्तजार कर रही होती है और यह लड़की शादी वाले दिन चाहती है कि उस दिन सब कुछ उसके लिए अच्छा हो जैसे की दुल्हन का मेकअप और एक दुल्हन का शादी के दिन अच्छा दिखना या लगना उसके मेकअप के ऊपर निर्भर करता है। इसीलिये जन सामना की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रिटी मेकओवर एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता बता रहीं हैं टिप्स
अपनी त्वचा को तैयार करेंः किसी भी तरह के मेकअप को लगाने से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि आप की त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो। अपनी त्वचा को मेकअप के लिए तैयार करने के लिए आपको चाहिए कि आप सबसे पहले अपनी त्वचा को नमी प्रदान करें। अपने चेहरे को नमी देने के लिए आप चेहरा धो लें और उसके बाद हल्का माॅस्चराइजर का उपयोग कर सकती है
प्राइमर लगाना न भूलेः अगर आप अपनी शादी में लंबे समय तक मेकअप को रखना चाहती है तो प्राइमर को लगाना न भूले। प्राइमर शादी वाले दिन आपके मेकअप को आपके चेहरे पर देर तक रखने में आपकी मदद करता है। इसके लिए आपको चाहिए कि आप मेकअप से पहले अपनी स्किन पर प्राइमर को लगा ले, और मेकअप कि चिंता से मुक्त हो जाए क्योकि न सिर्फ प्राइमर मेकअप देर तक चलने में मदद करता है बल्कि ये आपके चेहरे से झुर्रिया, लाइनें भी हटा देता है।
माॅस्चराइजर लगाने के बाद और फाउंडेशन लगाने से पहले आप प्राइमर का उपयोग कर सकती है।
फाउंडेशन लगाए: प्राइमर लगाने के तक बाद एक दुल्हन को चाहिए कि वो फाउंडेशन का उपयोग करे, क्योकि कई बार ये कंफ्यूजन हो जाता है कि पहले फाउंडेशन लगाए या प्राइमर। लेकिन मेरी बात माने तो प्राइमर के बाद हमेशा फाउंडेशन को ही यूज में ले, क्योकि इसे सूखने में थोड़ा समय लगता है।
एक गलती जो हम आम तौर पर करते है कि हम मेकअप को हर स्टेप पर सूखने नहीं देते है इसीलिए ऐसा करने से बचे।
गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा चलाए जा रहे स्वावलंबन शिविर का हुआ समापन
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा चलाए जा रहे एक मासीय निश्शुल्क स्वावलंबन शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
गांव चुल्हावली स्थित शिव मंदिर पर चल रहे स्वावलंबन शिविर के समापन कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी होना चाहिए। महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से आए आंवलखेडा जोनल प्रभारी रामकेवल यादव ने कहा कि समय की मांग है कि प्रत्येक नारी स्वावलंबी बनकर अपने पैरों पर खडी हों और पुरूषों के कंधे से कंधा मिलकर काम करें। उन्होंने गायत्री साधना के लाभ गिनाते हुए कहा कि गायत्री साधना से जीवन महान बनता है। इससे आतंरिक क्षमताओं का विकास होता है। उन्होंने युवतियों को संकल्प दिलाया कि स्वावलंबन से जो कुछ सीखा है वह जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
एसडीएम के स्टेनो ने काम करने के लिए मांगी रिश्वत, बातचीत हुई कैमरे में कैद
शिकोहाबाद एसडीएम के स्टेनो की करतूत, वीडियो हुआ वायरल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सरकारी तंत्र में रिश्वतखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एंटी करप्शन लागू होने के बाद भी सरकारी विभागों में बाबू व अन्य कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। रिश्वत लेने के मामले में अब तक कई लोगों के विरूद्ध कार्रवाई हो चुकी है। टीम ने रिश्वत लेते हुए कई लोगों को पकडा है। इसके बाद भी रिश्वत खोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है।
शिकोहाबाद एसडीएम के कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात राम आसरे के पास एक व्यक्ति अपना काम कराने के लिए आया था। आरोप है कि स्टेनो ने काम करने के एवज में एक हजार रूपए की मांग की। काम कराने के लिए पीडित द्वारा 900 रूपए दे दिए गए और स्टेनो ने 100 रूपए और देने की बात कही। दोनों के बीच में हुई पूरी बात मोबाइल में रिकार्ड हो गई। स्टेनो ने नौ नोट गिनकर रखे और 100 रूपए और दिने जाने की बात कही। जब पीड़ित ने 100 रूपए देने से मना किया तो स्टेनो 100 रूपए देने के लिए और दबाव बनाने लगा। बाद में पीड़ित ने अपने दिए गए रूपए वापस करने की बात कही। वीडियो में स्पष्ट सुनाई दे रहा है कि पीड़ित अधिक रूपए न दे पाने की बात कह रहा है। सरकारी विभागों में एंटी करप्शन का शिंकजा है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
एसोसिएशन आॅफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स आॅफ इण्डिया के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सुनीं समस्याएं
-केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों द्वारा अपनाई जा रहीं नीतियों पर हुई चर्चा
-राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया
-प्रेस काउंसिल के सदस्यों को किया गया सम्मानित
बेलतोला, गुवाहाटीः जन सामना संवाददाता। एसोसिएशन आॅफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स आॅफ इण्डिया के राष्ट्रीय परिषद की बैठक बिगत 24 जून 2018 को होटल टोक्यो टावर बेलतोला, गुवाहाटी में सम्पन्न हुई। बैठक में यूपी, उत्तराखण्ड, असम, मणिपुर, दिल्ली, म. प्र. राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक से शुरु होने से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशवदत्त चन्दोला ने राष्ट्रीय मंत्री श्री अजित म्हात्रे का 20 जून को निधन होने की जानकारी दी तथा दो मिनट के मौन रखने का प्रस्ताव किया किया। दो मिनट के मौन के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक पुनः शुरु की गई।
राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्यों ने क्रम से राष्ट्रीय मंत्री श्री अजित म्हात्रे के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उनके चित्र पर श्रध्दा पुष्प अर्पित कर अश्रुधारा से श्रध्दांजली दी तथा उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
असम के प्रदेशमंत्री श्री प्रकाश बोरा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा असम राज्य ईकाई के अध्यक्ष श्री गिरिन्द्र कार्जी, प्रदेश मंत्री श्री शंकर गोहेंन व किरि रोंहेंग द्वारा गमछा व झापी पहना कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशवदत्त चन्दोला को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। प्रेस काउॅसिल आॅफ इण्डिया में एसोसिएशन के दो सदस्य चुने जाने पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा श्री केशवदत्त चन्दोला व श्याम सिंह पंवार (जो उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं) को सम्मानित किया। संगठन मंत्री श्री लांगसिंह टेरन ने बिगत 12 मार्च 2018 को दिल्ली में सम्पन्न पिछली राष्ट्रीय परिषद की बैठक कर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
छत्रपति शाहू जी महाराज जयन्ती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
कानपुरः जन सामना संवाददाता। बुधवार को अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा कानपुर की जिला कार्यकारिणी की कोर कमेटी की बैठक बर्रा निवासी जयनारायण कटियार के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 29 जुलाई दिन रविवार को अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज जी की जयंती के अवसर पर एक भव्य विशाल शोभायात्रा निकालने की तैयारियों पर चर्चा की गई। शोभायात्रा के संयोजक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुर्मिक्षत्रिय महासभा संजय कटियार ने सभी जिलापदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शोभायात्रा का मार्ग निर्धारित किया जाये। अधिक से अधिक संख्या में वाहनों के साथ लोगों की सहभागिता रहे इसके लिये मुहल्ले वार टोलियां बनाकर घर घर संपर्क किया जायेगा। शोभायात्रा में वाहनों की व्यवस्था और संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिये टीम बनाई जायेगी मार्ग में जगह जगह पीने के पानी की व्यवस्था भी रखी जानी होगी। शोभायात्रा के प्रचार प्रसार हेतु शहर के सभी प्रमुख चौराहे होल्डिंग बैनरों से सजाने की योजना पर भी विचार किया गया। बताते चलें कि शोभायात्रा को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिये संयोजक संजय कटियार की अध्यक्षता में 17 सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया है अगली बैठक में सभी को शोभायात्रा से सम्बंधित जिम्मेदारी दी जायेगी।
सर्व धर्म सम्भाव के साथ मनाया जाएगा योग दिवसः डाॅ. आर सी पटेल

कानपुर, जन सामना संवाददाता। मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटिड एवं सरदार पटेल योग व नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टिट्यूट के पदाधिकारियों ने बर्रा शास्त्री चौक पर स्थित मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के आॅफिस में प्रेस वार्ता कर बताया कि 21 जून को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में मिडास मल्टीट्रेड प्राइवेट लिमिटेड एवं सरदार पटेल योग व नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूड के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग में विश्व कीर्तिमान बनाने वाले का सम्मान एवं संस्था की छात्र – छात्राओं को प्रेरित करने का कार्यक्रम होने जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक, मिडास मल्टीट्रेड के सीएमडी उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शाम तक प्रायोजित है, कार्यक्रम में सरदार पटेल योग एवं नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक, 3 घंटे 33 मिनट 33 सेकेंड का विश्व कीर्तिमान बनाने वाले डाॅ. आर.सी. पटेल के सानिध्य में संस्था के छात्र – छात्राओं को योग में इसी तरह कीर्तिमान बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
लगभग 70 विशेष अतिथि मंच शोभा बढ़ाएंगे, सभी का स्वागत – सम्मान किया जाएगा। साथ ही पुरष्कार वितरण एवं लकी ड्राॅ भी होगा, उन्होंने बताया कि मिडास इसी तरह समाज के हर अच्छे कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रहेगी।
सरदार पटेल योग एवं नेचुरोपैथी मेडिकल इंस्टीट्यूड के प्रबंधक डाॅ. आर.सी. पटेल ने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम चला रही है, जिसमें कई छात्र – छात्राएं प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं। संस्था का लक्ष्य देश का नाम रोशन करना है, जिसे वह पूरा कर रहे है, उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम कई चरणों मे होगा और सभी धर्मों के योग गुरु एवं सर्व धर्म के गुरु जनो व बु(जीवियो के सानिध्य में सर्व धर्म का आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता (धूम्रपान, नशाखोरी, तम्बाकू निषेध) प्रोत्साहन के साथ ही सर्व धर्म एकीकरण सम्भाव का प्रचार – प्रसार किया जाएगा।
Jansaamna