फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रोजेक्ट दीदी ने आठ जोडों को खुशियां लौटा दीं। सदस्यों द्वारा की गयी कवायद के बाद सभी दंपती खुशी खुशी अपने अपने घरों को लौट गए। सलामती के लिए दीदी के सदस्य समय-समय पर खैर खबर लेंगे। इसके साथ ही अन्य मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की है।
रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक राहुल यादुवेन्द्र के निर्देशन में 43 मामलों से संबंधित दोनों पक्षों को तलब किया था। 12 मामलों में एक पक्ष के लोग उपस्थित हुए, जबकि 17 मामलों से संबंधित दोनों पक्ष आए। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सदस्यों द्वारा दोनों पक्ष के सभी जोडों के मामलों की सुनवाई करने के बाद आठ जोडों का सुलहनामा कराया गया। जिनमें श्रीमती रिहाना पत्नी कासिम शिव नगर टूण्डला, श्रीमती ममता देवी पत्नी लखमीचन्द्र सरजीवन नगर रामगढ, श्रीमती रेशमा पत्नी असगर मैमरान दक्षिण, श्रीमती अंजली पत्नी विश्नू इन्द्रा नगर उत्तर, श्रीमती राधा पत्नी राकेश जाफराबाद नई दिल्ली, श्रीमती वेवी पत्नी राजेश टापा पीली बिल्डिंग उत्तर, श्रीमती सोनी पत्नी हरिकेश बलरामपुर नसीरपुर, श्रीमती रिन्की पत्नी रोहित श्याम नगर लाइनपार है।
JAN SAAMNA DESK
व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र पैमेश्वरगेट के समीप रेलवे लाइन से कटकर एक व्यक्ति ने आत्म हत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड लग गयी। परिजन भी मौके पर पहुच गये। सूचना पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र पैमेश्वर नाथ महादेव मन्दिर साॅई मन्दिर के पीछे निवासी 50 वर्षीय जीयालाल पुत्र रामचरन ने ट्रेन के सामने कूद कर आज सुबह आत्म हत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड लग गयी। उसी दौरान सूचना पर पहुचे परिजनों ने शव को देख रूधन करना शुरू कर दिया। इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
दो सगे भाई जहरखुरानी का हुए शिकार एक घर लौटा दूसरा लापता
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र सन्तनगर से हरियाण पलवल किसी रिस्तेदार के शौकाकुल परिवार से मिलने गये दो भाईयों में से एक भाई अर्ध अचेत हालत में लोटा दूसरे का नही चल रहा पता। परिजन थाना दक्षिण पहुच कर पुलिस को घटना से अवगत कराने के बाद पलबल युवक की तलाश में गये ।
बताते चले कि थाना लाइनपार क्षेत्र के राजू पुत्र छैदीलपाल अपने बडे भाई का कालीचरन के साथ विगत दो दिन पूर्व हरियाण के पलवल क्षेत्र रिस्तेदार सौराज सिंह की मौत की जानकारी होने पर मिलने गये हुए थे। जहां से अन्तिम यात्रा में उपस्थित होने के बाद दोनो भाई फिरोजाबाद आने के लिए पलबल चैक पर खडे थे। उसी दौरान एक कार चालक ने दोनो भाईयों को गाडी में बिठाकर फिरोजाबाद के लिए चल दिये। कुछ समय बाद दोनो भाईयों को जहरखुरानी का शिकार बनाते हुए लूट कर अचेत हालत में फैक दिया। राजू किसी तरह अर्ध अचेत हालत में फिरोजाबाद घर पर पहुच गया।
सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग -अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के लालई निवासी 25 वर्षीय राकेश पुत्र रामप्रकाश अपने भाई सावनसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहा था। सैलई के समीप ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनो भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया। राकेश की हालत चिन्ताजनक बतायी गयी। क्यो कि उसने ताडी का सेवन कर रखा था। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के चन्द्रवार गेट गंगामन्दिर के समीप बाइक सवार युवक ने लाइनपार क्षेत्र के सन्तनगर निवासी राजेश कुमार के नाबालिक पुत्र प्रान्शू को टककर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया।
राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति ने किया का वितरण भोजन
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अनीस अग्रवाल की अध्यक्षता में आज नगर के सिटी प्लाजा के समीप साधू सन्तो के साथ असाहय दीनदुखियों को भोजन वितरण किया गया।
इस मौके पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि हमारी सेवा समिति प्रत्येक रविवार को सेवा कार्य करता ही। विगत मई के माह में भीषण गर्र्मी में लोगो को ठण्डा मीटा जल का वितरण किया था। आज भूखे लोगो को भोजन वितरण कार्यक्रम किया गया है। उसके बाद छः जून को गौशाला आर्य नगर में गायों की सेवा का कार्य किया जायेगा। समाज में रहने के बाद जो समाजिक कार्य न करे। यह अच्छी बात नही है, प्रत्येक प्राणी को इस दुनिया में आकर किसी ने किसी तरह से सेवा करनी चाहिये। जिससे अपना व दूसरा का सहयोग भी लेना चाहिये।
शहर में निकाली गयी भव्य लोकमाता अहिल्याबाइ होल्कर शोभायात्रा
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पूर्व जिला जल बृजेन्द्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में आज नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मातेश्वरी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने यात्रा का हरी झण्डी दिखाकर आगे बढ़ाया।
यात्रा से पूर्व नगर के पालीवाल होल में समाज के साथ अतिथियों को सम्मान कार्यक्रम किया गया। विधायक मनीष असीजा, नूतन राठौर डा. मुकेश वर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रतापसिंह बघेल, हनुमन्त सिंह बघेल के साथ-साथ काफी अतिथियों समाज के सम्मानित लोगो का साफा बाॅध कर मच से सम्मान किया गया। उसके बाद यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर सिनेमा चैराहा जलेसर रोड शिवाजी मार्ग, पुराना बड़ा डाकघर, कोटला रोड करन सिंह का नगला होते हुए प्रतिमा स्थल मौहल्ला दखल पर जाकर सम्पन्न हुई। जगह-जगह लोगो द्वारा यात्रा का स्वागत किया यात्रा में भगवान शिव, राधा कृष्ण के साथ बृज की होली खेलते हुए स्वरूप यात्रा मे चल रहे थे।
शरबत वितरण कर बुझाई राहगीरों की प्यास
कानपुरः जन सामना संवाददाता। भीषण चल रही गर्मी के कारण क्षेत्रीय लोगों ने कानपुर साउथ के सफेद कालोनी में विशाल शरबत वितरण का आयोजन किया गया। शरबत वितरण के दौरान हजारों राहगीरों ने शरबत का आनन्द लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से लोक बन्धु तिवारी, पीयूष मिश्रा, आकाश, अनूप, शिवम, आनन्द, श्रीश, मोनू, सूरज, केतन, प्रदीप, दीपू , रजत तिवारी, मयंक सैनी आदि बहुत से लोग मौजूद रहे ।
Read More »कांग्रेस कार्यकर्ता मंच ने किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन
कानपुरः विजय निगम। आज रिजर्व बैंक के सामने सन्तोषी माॅ मन्दिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ता मंच उ0प्र0 के जानिब से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन ब्रज मोहन लाल के सहयोग से किया गया। गंगा-जमुनी तहजीब के अनुसार, मुसलमान भाइयों का रोजा खुलवाया गया और नवाज अदा करवाई गई। इस मुबारक घड़ी में मुख्य रुप से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री श्री प्रकाश जायसवाल, पवन गुप्ता, मुशीर खान, जितेन्द्र कुमार, निर्मला सिंह यादव, शकुन्तला तिवारी, मुशीर खान, मोहम्मद जुबैर, अयान अहमद, इफरान, हाफिज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
सम्पादक के भाई की मौत, हत्या या हादसा
⇒बिधनू पुलिस की भूमिका पर मृतक के परिजनों ने उठाये सवाल
⇒मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं?
कानपुरः जन सामना संवाददाता। बिधनू थाना क्षेत्र में नौबस्ता निवासी दैनिक नगर संवाद समाचार पत्र के सम्पादक राघवेन्द्र सिंह चौहान के भाई की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा है लेकिन मृतक के परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जो दृश्य देखा उससे उन्होंने इसे सड़क हादसा होने से साफ इन्कार कर दिया और आरोप लगाया कि मृतक के दोस्तों ने उसकी हत्याकर सड़क हादसा का षडयन्त्र रच दिया। वहीं मृतक के भाई राघवेन्द्र सिंह चैहान चौहान के मुताबिक करमेन्द्र के दोस्तों ने उसे घर से ले जाकर कठारा स्थित करिया झाल मोड़ के पास उसकी हत्या कर सड़क हादसा का रूप दे दिया क्योंकि घायलावस्था में करमेन्द्र ने खुद अपने दोस्तों पर ही उसे मारने की बात कही और इसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई राघवेन्द्र ने मोहित वर्मा, आलोक पाण्डेय, विकास दीक्षित और गौरी शंकर को नाम जद करते हुए साजिश के तहत घर से ले जाकर हत्या करने की तहरीर दी जिसके बाद तमाम आना करने के बाद आखिरकार बिधनू थाने में मुअसं 0289/2018 धारा 302 के तहत दिनांक 29 मई को दर्ज किया गया जबकि घटना 27 मई की है। परिजनों ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने में थानाध्यक्ष ने बहुत टरकाने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों तक जब मामला पहुचा और स्थानीय पत्रकारों थाने पर प्रदर्शन किया तब मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक ना होना पुलिस की भूमिका पर संदेह पैदा करता है।
पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए करें आनलाइन आवेदन
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के अनुपालन में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन करने, जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं हेतु) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें (यथा-पाठयक्रम, शुल्क) भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से लाॅक किये जाने की कार्यवाही पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में 01 जून से 15 जुलाई तक एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में 01 जून से 30 जुलाई तक पूर्ण की जानी है।
Read More »
Jansaamna