फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव हैरआ हिम्मद में एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव हैरआ हिम्मद निवासी 40 वर्षीय दरमन सिंह पुत्र जमुना प्रसाद विगत दिन अपने घर के समीप पानी भरने के लिए पाईप लगा रहा था। उसी दौरान विद्युत करंट लगने से वह अचेत हो गया। जिसको परिजन आनन -फानन में उसका उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
JAN SAAMNA DESK
छात्रवृति की समस्या को लेकर बीएड की छात्राओं ने मेयर को घेरा
फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार की दोपहर राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के नेतृत्व में दर्जनों बीएड की छात्राओं ने मेयर के कैम्प कार्यालय पहुच कर अपनी समस्या को अवगत कराया। वही मेयर द्वारा तत्काल विद्यालय प्रशासन से छात्राओं की समस्या को सुनने के लिए फोन द्वारा वार्ता की है।
बताते चले कि विगत काफी दिनों से दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की बीएड की छात्रायें अपनी छात्रवृति समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए जन प्रतिनिधियों से समस्या से निजात पाने के लिए गुहार लगा रही है। विगत कुछ समय पूर्व गाॅधी पार्क में धरना प्रदर्शन भी किया था। वही नगर विधायक मनीष असीजा से मिली। लेकिन कही न्याय नही मिला तो शुक्रवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी मच के जिला संगठन मंत्री मुकेश विद्यार्थी जिलाध्यक्ष हिमान्शू शर्मा, अनिकेत जैन के साथ दर्जनों छात्रायें अपनी समस्या को लेकर नेयर नूतन राठौर के निवास कैम्प कार्यालय पर पहुंची। जहां अपनी समस्या से मेयर का अवगत कराया। मेयर नूतन राठौर द्वारा बताया गया कि बहनों की समस्यों को लेकर तत्काल फोन से विद्यालय प्रशासन के साथ अध्यक्ष सचिव से वार्ता की गयी है।
वृद्धा का गला रेतकर कत्ल, कोहराम
एसएसपी , स्वाट टीम सहित डॉग स्कवायड टीम ने किया मौका मुआयना
लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई, चार बेटियां ही हैं मृतका के
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खत्राना में घर में अकेली वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद शव को आंगन में छोड़ कर हत्यारोपी फरार हो गए। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे पुलिस संपत्ति विवाद मान कर विवेचना कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। जानकारी मिलने पर एसएसपी , स्वाट टीम सहित डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम ने मौका मुआयना किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहुल यादवेन्द्र के अनुसार घटना में किसी नजदीकी व्यक्ति पर संदेह है।
बताते चलें कि शिकोहाबाद शहर के मोहल्ला खत्राना निवासी 70 वर्षीय वृद्धा राजेश्वरी देवी बंसल पत्नी स्व. किशन बंसल का शव उनके ही मकान के आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी सुबह दस बजे हुई , जब दूधिया दूध देने घर पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आवाज लगाने पर भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दूथिया ने दरवाजा खोला तो सामने आंगन में खून से लथपथ शव को देख उसकी चीख निकल गई। हत्या की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी । सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंच कर बारीकी से घटना की जांच की और नमूने लिए। इसके बाद एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। एसपी ग्रामीण महेन्द्र सिंह व सीओ डॉ अभिषेक कुमार राहुल ने भी मौके पर जाकर पूरी पड़ताल की है । वही एसएसपी ने भी पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा अधीनस्थो व परिवारीजनों से पूरी जानकारी हासिल की। हत्या की खबर लगते ही उनकी बेटियां चीख पुकार करती हुई घर पर पहुंच गई। किशन बंसल की मौत 7 साल पहले हो चुकी है । राजेश्वरी बंसल के कोई बेटा नहीं है । 4 बेटियां ज्योति, प्रीतिमा, अल्पना तथा मुक्ता जैन हैं । प्रीतिमा व मुक्ता की शादी शिकोहाबाद में ही हुई है । राजेश्वरी बंसल के शव के पास काफी खून पड़ा था। उनके गले को चाकू के कसता गया था तथा हाथ व चेहरे पर भी कटे के नुशन थे । वहीँ कनरे के गेट व फर्श पर भी खून के निशान पुलिस को मिले हैं ।
प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में हुई। संचालन अविनाश पचैरी ने किया। बैठक में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, विद्युत कटौती का विरोध किया गया। अमृत सिंह पूनिया, नारायण प्रसाद पिप्पल, अवधेश बख्शी, प्रभाशंकर शर्मा, अनुज संत, ललितेश गुप्ता, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज प्रदेश व केंद्र की सरकार पूरी तरह नकारा साबित हुई है प्रत्येक कार्य में विफल है और जो वायदे केंद्र व प्रदेश सरकार ने किए थे वह पूरे नहीं हुये।
Read More »पत्रकारों पर आये दिन हो रहे हैं हमले
जिला प्रशासन से लेकर राजनेता तक है मौन
गाॅधी पार्क चैराहा पर एक चैनल के पत्रकार पर जानलेवा हमला
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। विगत काफी समय से चैथा स्तम्भ कहे जाने वाले मिडिया के लोगो पर हमले हो रहे है। लेकिन जिला प्रशासन के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार गहरी नीद सो रही है। वही भाजपा के नेता जिला प्रशासन से मिडिया के बारे में कोई बात तक नही कर रहे है।
बताते चले कि प्रदेश सरकार में अपराधी बैखोफ है क्यो कि इन को सरकार का सरक्षंण मिल रहा है। इसी के कारण चैथा स्थम्भ कहे जाने वाला मिडिया पर हमले किये जा रहे है। विगत कुुछ दिन पूर्व एआरटीओ कार्यालय पर एक लोकल चैनल के पत्रकार पर हमला किया गया। उस में भी अधिकारी से लेकर पुलिस प्रशासन जिला का राजनेता वर्ग शान्त बैठा हुआ है। वही शुक्रवार की दोपहर गाॅधी पार्क चैराहा पर एक राष्ट्रीय स्तर के चैनल के पत्रकार पर जान लेबा हमला किया जा रहा है। सुहाग नगर में कुछ दबंग लोगो द्वारा जान से मार देनेे की नीयत से हमला बोला उस पर भी कोई कार्यवाही शान्ति पूर्व नही हो सकी है। थाना उत्तर प्रभारी प्रवेश कुमार ने अपराधियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। दो दिन में अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। आये दिन मिडिया पर हो रहे हमलों को लेकर मिडिया जगत में काफी रोष है।
संदिग्ध हालत में विवाहिता की गोली मार कर हत्या
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र के गांव जाजुमई में एक महिला को गोलीमार कर हत्या कर दी। महिला की मौत होने से परिजन मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या की आशंका परिजनों पर कर रही है।
थाना जसराना के गांव जाजुमई निवासी उदयवीरसिंह की पुत्री 26 वर्षीय रेनू की शादी विगत तीन वर्ष पूर्व उसके परिजनों के हिन्दू रीत रिवाज के साथ कर दी थी। शादी के एक माह बाद रेनू अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। कुछ माह पूर्व वह घर वापस लौट आयी। तो उसके पति ने अपने पास रखने से मना कर दिया। रेनू अपने पिता के घर रह रही थी। जहां कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी। विगत रात्रि में अचानक गोलियां चलने की आवाज गांव के लोगो ने सुनी उसकी दौरान हडकम्प मंच गया। मौके पर जाकर देखा कि रेनू मृत हालत में जमीन पर पड़ी है। परिजन घर से गायब है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र मोनीपुरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र मौहम्मदपुर कोटला निवासी 50 वर्षीय मार्गश्री पत्नी विदेश कुमार अपने बेटे संग थाना जसराना के नगला मानसिंह कुशियारी बहन की लड़की की शादी में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान थाना जसराना क्षेत्र मोनीपुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन फानन में जिला जसराना के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है। ये जानकारी मृतका के बेटे जितेंद्र ने दी है।
सेवानिवृत्ति आयु में संशोधन करने की मांग की
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजय प्रताप सिंह ने उप्र के मुख्यमन्त्री से मांग की है कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में संशोधन किया जाये।
श्री सिंह ने केन्द्रीय मन्त्री संतोष गंगवार के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 16 लाख कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में दो वर्ष बढाने जा रही है। इस बावत श्री सिंह ने कहा कि समय देश में लगभग 60 प्रतिशत युवा हैं और पिछली सरकार की गल्तियों की वजह से बेरोजगारी अपनी चरम सीमा है। वहीं कई वर्षो से सरकारी विभागों में भर्तियां ना के बराबर हुई हैं। इसका खामियाजा युवाओं को भरना पड़ रहा है। तमाम युवाओं की उम्र कानूनी रूकावटों की वजह से निकल गई ऐसे में 60 वर्ष से 62 वर्ष की सेवानिवृत्ति की उम्र्र करने से युवाओं पर कुठाराघात हो रहा है और इसका खामियाजा 2019 के चुनाव में उठाना पड़ेगा। इस बावत श्री सिंह ने सुझाव दिया है कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष कर दी जाये और ओवर एज होने वाले युवाओं को आयु में 2 वर्ष की छूट दी जाये। इससे लाखों युवाओं को फायदा मिलेगा। इस बावत पत्र केन्द्रीय व राज्य सरकार के कई मंत्रियों को भेजा गया है।
फॉर्बिडेन अमेरिका में ऑनर किलिंग की बदसूरत सच्चाई का खुलासा करती है
⇒न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2018 में प्रीमियर में अमेरिकी दर्शकों को किया सन्न, वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है फॉर्बिडेन
मुंबईः जन सामना ब्यूरो। अभिनेत्री सलोनी लूथरा की आने वाली थ्रिलर श्फॉर्बिडेनश् अंतरराष्ट्रीय फिल्म सर्किट में एक आंख खोलने वाली फिल्म है। ये फिल्म पश्चिमी दुनिया में ऑनर किलिंग की सच्चाई उजागर करती है.। अभिनेत्री सलोनी लूथरा ने लगातार अपने आकर्षक और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और आलोचकों का मन जीता है। सलोनी ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया हैं।
फॉर्बिडेन जसलिन नाम की एक लड़की की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो न्यूयॉर्क में पैदा हुई और पेशे से एक डॉक्टर थी। उसने 25 साल की उम्र में अपना जीवन खो दिया था।
सलोनी लूथरा कहती हैं, फॉर्बिडेन न्यूयॉर्क शहर में पैदा हुई एक बहुत ही साहसी लड़की की एक सच्ची जिंदगी की प्रेम कहानी है । उसे अपने दिल की आवाज सुनने की कीमत चुकानी पडी थी। ऑनर किलिंग का मुद्दा सिर्फ तीसरी दुनिया की समस्या नहीं है. यह सीमाओं, धर्मों और समाज के हर वर्ग में मौजूद है। इस फिल्म के साथ, मैं आशा करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि मैं इस साहसी लड़की की जीवन की कहानी के साथ न्याय कर सकूं। इस फिल्म का मिशन अपने मूल देशों के बाहर रहने वाली महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को समाप्त करना है। इसके अलावा, यह एक सामाजिक परिवर्तन को भी प्रेरित करना चाहता, जिससे कि कानून ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाए, जो सम्मान के नाम पर महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध करते हैं।
वीमेन एडवोकेसी ग्रुप के निष्कर्ष के अनुसार, ऑनर किलिंग के कारण हर साल 20,000 महिलाएं और लड़कियां मारी जाती हैं। यूनाइटेड नेशंस कमिशन ऑन ह्यूमन राइट्स को प्रस्तुत रिपोर्ट से पता चलता है कि कम से कम 26 देशों में ये क्रूर प्रथा जारी है। 26 में से 9 पश्चिमी देश हैं। इसमें अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी भी शामिल हैं, जहां आप्रवासी समुदाय की संख्या बहुत अधिक है।
शानदार स्टेज म्यूजिकल के साथ छोटा भीम जीवंत हो उठा
मुंबईः जन सामना ब्यूरो। बच्चों का सुपरहीरो छोटा भीम और ढोलकपुर के उसके दोस्तों पर आधारित शानदार नया स्टेज म्यूजिकल, छोटा भीम द म्यूजिकल अब एक लाइव एक्शन बनने जा रहा है।
स्टेज शो को ब्रॉडवे स्टाइल में अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाले प्रोड्क्शन के जरिए बनाया जा रहा है और इसे पूरे देश में भारतीय दर्शकों को दिखाया जाएगा।
ग्रीन गोल्ड एनीमेशन, छोटा भीम का क्रिएटर ने वेंचर वन इनोवेशन (वेंचर वन), जो इस विशेष प्रोजेक्ट को क्रिएट और प्रोड्यूस कर रहा है, के साथ हाथ मिलाया है। वेंचर वन ने एक वैश्विक रचनात्मक टीम के सहयोग से इस म्यूजिकल को शानदार बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ इस शो की डिजाइनिंग और तकनीकी प्रोड्क्शन में सहयोग करेंगे। ये एक ऐसा अनुभव होगा जिसे भारतीय दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है।
ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलका ने कहा यहम इस लाइवमुऊजिकल के जरिए एक शानदार मनोरंजन का वादा करते हैं। हम वेंचर वन के साथ सहयोग को ले कर खुश और उत्साहित हैं। यह म्यूजिकल हाई एनर्जी पर्फोर्मेंस से पैक्ड है. ये बच्चों और परिवार के लिए एक आदर्श मनोरंजन होगा।
शो का स्क्रिप्ट उल्का और मयूर पुरी (ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू इयर फेम) ने लिखा है। इसके लिए नया म्यूजिक ट्रैक सचिन-जिगर (एबीसीडी=एनीबॉडी कैन डांस, के सुपरहिट म्यूजिक डायरेक्टर, तैयार कर रहे हैं। साउंड डिजाइनिंग ऑस्कर पुरस्कार विजेता रेसुल पुकुट्टी द्वारा दिया गया है. कोरियोग्राफी लॉन्गिनस फर्नांडीस (स्लमडॉग मिलियनेयर जय हो फेम के) ने की है और पुषन कृपलानी (फायरफेस, मैकबेथ के निदेशक) शो डायरेक्शन करेंगे। फेमस डिजाइनर और टोनी अवॉर्ड विजेता डेरेक मक्लेन ने शानदार डिजाइनिंग की है। साथ ही अनुभवी गिलेम डुफ्लॉट (द हाउस ऑफ डांसिंग वॉटर, मकाऊ एंड सॉंग्स ऑफ द सी, सेंटोसा आईलैंड सिंगापुर से जुड़े) सुपरवाइजिंफ डायरेक्शन का काम किया है।
Jansaamna