Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वि़द्युत करंट से व्यक्ति की मौत

वि़द्युत करंट से व्यक्ति की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव हैरआ हिम्मद में एक व्यक्ति की विद्युत करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक के शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव हैरआ हिम्मद निवासी 40 वर्षीय दरमन सिंह पुत्र जमुना प्रसाद विगत दिन अपने घर के समीप पानी भरने के लिए पाईप लगा रहा था। उसी दौरान विद्युत करंट लगने से वह अचेत हो गया। जिसको परिजन आनन -फानन में उसका उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।