Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1275)

JAN SAAMNA DESK

14 अप्रैल को होगा लाभार्थी सम्मेलन

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर विगत 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक एक साल नई मिसाल लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन सभी ब्लाकों में किया जा रहा है। मलासा, मैथा, रसूलाबाद, अकबरपुर, डेरापुर, संदलपुर, सरवन खेडा, राजपुर, झींझक में लाभार्थी सम्मेलन / मेला सकुशल सम्पन्न हो गया तथा आज 14 अप्रैल को अमरौधा विकास खण्ड में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न होगा। सरवन खेडा, राजपुर, झींझक में विकास खण्डों में सम्पन्न हुए लाभार्थी सम्मेलन में बडी संख्याओं में लोगों ने भाग लिया। विभिन्न सरकार की योजनाओं उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य शाली योजना, विभिन्न प्रकार की पेंशन, शौचालय योजना, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, )ण मोचन योजना, मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि मेले में शामिल हुए लाभांवित हुए लाभान्वित लाभार्थियों ने योजना का कैसे लाभ मिला अपने अनुभव बताकर प्रदेश व देश की सरकार को धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ से आयी एलईडी वैन के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और कहा कि एलईडी के माध्यम से सरकार की योजनायें लाभ परक कल्याणकारी कार्यक्रमों को सजीव प्रसारण दूर दराज के क्षेत्रों में होता है इससे भी हमने योजनाओं को जाना तथा लाभ लेने में आगे आये। 14 अप्रैल को अमरौधा विकास खण्ड में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन निर्धारित समय से किया जायेगा।
आयोजित एक साल नई मिसाल, सबका साथ सबका विकास लाभार्थी सम्मेलन/मेले कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को तथा जनपद में एक वर्श में हुए लाभपरक कार्यक्रम कल्याणकारी योजनाओं विकास कार्यो को जहां बताया वहीं लाभार्थी सम्मेलन में आये दर्जनों लाभार्थियों ने जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, स्वास्थ्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, उज्जवला योजना सौभाग्य योजना आदि के तहत आवास, गैस कनेक्शन, विभिन्न प्रकार की पेंशन, जननी सुरक्षा योजना के लाभ, )ण मोचन योजना के लाभ आदि लाभ प्राप्त किये है। लाभार्थियों ने लाभ परक योजनाओं को कैसे जाना और उसका कैसे लाभ लिया आदि अनुभवों को विस्तार से बताया। लाभार्थियों ने बताया कि उनके पास आवास नही था छप्पर के नीचे पन्नी लगाकर सोते थे जिससे दिक्कत होती थी अब हमको आवास मिल गया है अब कोई दिक्कत नही है वर्तमान मोदी व योगी सरकार के षुकगुजार है। जिन्होंने गरीबों की सुध ली और हमको लाभ मिला। उज्जवला योजना के लाभार्थी ने बताया कि लकडी की दिक्कत थी चूल्हे में धुआ आता था गैस चूल्हा हमको मिला है। लाभार्थी सम्मेलन मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये विकास संबंधी स्टालों का अधिकारियों मेले में आये लाभार्थियों ने देखा तथा निःशुल्क बट रही पुस्तक एक साल नई मिसाल, सबका साथ सबका विकास प्राप्त की।

Read More »

भाजपाइयों ने किया सामूहिक उपवास

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। गुरुवार को भाजपाइयों ने लोकसभा में विपक्षी पार्टियों द्वारा गतिरोध डालने और सदन न चलने देने के विरोध में एक दिनी उपवास कार्यक्रम अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह ‘भोले’ के नेतृत्व में चेतना चैराहे पर किया। इस मौके पर भाजपा के लगभग सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित था। विधायक नीलिमा कटियार ने अपने उद्बोधन में कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं के पास हमारी सरकारों के विरुद्ध कोई मुद्दे नहीं हैं तो हताशा में लोकतंत्र की हत्या करते हुए सदन नहीं चलने दे रहे हैं जिससे जनकल्याण के कामों का निष्पादन नहीं हो सका। जनता के टैक्स के पैसे से चलने वाले सदन के विधायी कार्य नहीं हुए जिससे करोड़ों रुपये के जनधन की हानि हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को विपक्षी पार्टियों के असली चेहरे को दिखाने के लिये ही हमसभी जनता के बीच आये हैं। वहीं सांसद भोले सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी सांसदों ने लोकसभा में काम नहीं होने पर अपने मिलने वाले वेतन को छोड़ दिया है। भारतीय जनता पार्टी ही देश की एक मात्र पार्टी है जो सदैव जनता के लिये राष्ट्रीय हितों के लिये तत्परता से कार्य करती है।

Read More »

14 अप्रैल से 5 मई के मध्य चलेगा ग्राम स्वराज अभियानः मुख्य सचिव

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी 14 अप्रैल से 05 मई के मध्य प्रदेश में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों के सफल आयोजन कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक ग्राम में 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैलय को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, 02 माई को किसान कल्याण दिवस एवं 05 मई, 2018 को आजीविका दिवसों का आयोजन कराकर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों से लाभान्वित कराया जाये।
मुख्य सचिव आज योजना भवन में वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड के सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति आबादी वाले ग्रामों एवं प्रत्येक नगर निगमध्नगर पालिका परिषद्ध्नगर पंचायत के सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति बाहुल्य आबादी वाले वार्डों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की लाभार्थीपरक् योजनाओं से संतृप्त कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिलाधिकारी अपने जनपदों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के 16 महत्वपूर्ण योजनायें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इन्द्रधनुष, स्टार्ट अप इण्डिया, स्टैण्ड अप इण्डिया, पेन्शन योजना (पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि), प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल (हैण्डपम्पों का अधिष्ठापन एवं रिबोर), राशन कार्ड, अनुसूचित जातिध्जनजाति हेतु शादी अनुदान योजना, अनुसूचित जातिध्जनजाति हेतु निःशुल्क बोरिंग योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना द्वारा सर्वाधिक अनुसूचित जातिध्अनुसूचित जनजाति आबादी वाले ग्रामों एवं वार्डों को संतृप्त कराये।

Read More »

सुहागनगरी में विशाल स्कूल चलो रैली निकली

नगर विधायक मनीष असीजा ने किया फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ
समाजसेविका कल्पना राजौरिया ने भी बढ़ाया छात्र छात्राओं का उत्साह’
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आज नगर शिक्षा अधिकारी श्रीकान्त सिंह पटेल के निर्देशन में शहर फिरोजाबाद में विशाल स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सच्चिदानन्द यादव व नगर शिक्षा अधिकारी श्रीकान्त पटेल ने छात्रों के साथ सम्पूर्ण रैली में प्रतिभाग करते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया। नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र यूनिफार्म में सजे धजे हाथों में स्कूल चलो अभियान के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए ,नारे लगाते हुए पूरे जोश के साथ चल रहे थे स रैली में सम्मिलित समाजसेवी व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर संयोजक श्रीमती कल्पना राजौरिया छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए रैली में आगे ही चल रही थीं  साथ ही संघ के पूर्व जिला मंत्री श्री मुनीश कुमार शर्मा , मूवी शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, शीबा, हाशिम, मंजू, शमशुल कमर, सोनल शर्मा, दीक्षा, ताजवर, भावना जैन , सुधीर भारद्वाज, दौलतपाल, दुष्यंत आदि शिक्षकों ने भी सहयोग किया।

Read More »

प्रोफेसर ई वी गिरीश ने बताया बच्चों को पालने का सटीक तरीका

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गांधी पार्क में आयोजित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पांच दिवसीय शिविर के तीसरे दिन मुंबई से पधारे प्रोफेसर ई वी गिरीश भाई ने बच्चों को पालने की कला पर सटीक भाषा और उदाहरण देकर बताया कि मानव प्यार से सामने वाले को अपना बना सकता है। मानव जीवन सभी चीजों में कंफर्टेबल चाहता है। जब कंफर्टेबल नहीं रहता है तो खुशी छिन जाती है ।अगर व्यक्ति को इच्छित बस्तु सुलभ नहीं हो पाए तो भी खुशी काफूर हो जाती है ऐसा क्यों। खुशी तो अर्जित करने की चीज है । खुशी बांटने की चीज है इसे छीनता कौन है हम खुद हैं । उन्होंने कहा कि जीवन का सिद्धांत यह कहता है कि हमें हमेशा अच्छा रहना है ।अच्छा सोचना है। अच्छा सोचना ही मानो खुशी को उत्पन्न करना है। अपनी बात एक आतंकवादी भी मनवाता है, महात्मा गांधी ने भी अपनी बात मनवाई, श्रीकृष्ण ने भी अपनी बात मनवाई लेंकिन कर्तव्य और तरीका अलग था। मां भी अपनी बात अपने बेटे से मनवाना चाहती है किन्तु गुस्सा करके । यह गलत है समझाने का तरीका भी होता है। आप प्यार से समझाइए ,सलीके से समझाइए तो वह बात मान जाएगा।
उन्होंने कहा कि मैं पहले भी बता चुका हूं कि क्रोध एक अग्नि है,जो आपको बर्बाद कर देगी आप खुद को बर्बाद क्यों कर रहे हैं। जब मनुष्य गुस्सा करता है तो शरीर में एक अलग तरीके का रसायनिक चेंज होता है। मेटाबोलिक परिवर्तन होता है। गुस्सा करोगे तो बीमारी होने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। हृदयघात की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। प्रोफेसर गिरीश ने कहा कि बच्चे को प्यार से समझाइए। प्यार की भाषा बोलिए तो उसके अंतर्मन में सुरक्षा की भावना पैदा होगी और आपके बताए अनुसार आपका बच्चा काम करेगा। आप क्रोध करके आप बच्चे को क्रोध का संस्कार दे रहे हैं। मन की शक्ति से उसके मन को जगाएं। लेकिन हम क्या करते हैं अगर आपका बच्चा मंदिर में जलते हुए दीपक की तरफ हाथ बढ़ाता है तो आप उसे डांट कर खींच लेते हैं उसे समझांने कोशिश नही करते अगर आप बहुत प्यार से उसका हाथ पकड़कर उस जलती हुई लौ के थोड़ा दूर ले कर जाएं तो उसे गर्माहट का एहसास होगा अगली बार उस जलते हुए दीपक को छूने का प्रयास नहीं करेगा।

Read More »

स्कूल चलो प्रेरित विचार गोष्ठी में 40 स्कूली बच्चों को किये बैग वितरण

घर-घर में शिक्षा का दिया जलाना है-बेसिक शिक्षा अधिकारी
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा स्कूल चलो विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक मनीष असीजा जी, एडीएम उदय सिंह एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सच्चिदानंद ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर स्व. श्रीमती रामवती देवी की स्मृति में 40 बच्चों को स्कूली बैग उनके पुत्र किशोर अग्रवाल बन्टी द्वारा वितरण किये गये। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने शिक्षा को बढावा देने कि बात कही और कहा बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है हमें घर-घर में शिक्षा का दीया जलाना होगा।
अन्य अतिथियों में डा. सुकेश यादव, डा. गीता यादव, मधु सिंह, राजीव अग्रवाल, नन्दनी यादव, कल्पना राजौरिया, गुंजन दीक्षित, सरिता मित्तल आदि ने शिक्षा की बात कही। सभी अतिथियों का स्वागत किशोर अग्रवाल बन्टी अमित गुप्ता, दीपक शर्मा एण्डवोकेट व असलम भोला ने किया कार्यक्रम में समोहिक नृत्य प्रतियोग्तिा का आयोजन किया गया जिसमें ओम साई पब्लिक स्कुल ने प्रथम स्थान और एसआर ज्ञानेश्वरी इण्टर कालेज ने द्वितीय स्थान एवं स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को व सभी प्रतिभागियों को स्व. श्रीमती रामवती देवी की स्मृति में स्मृती चिन्ह व प्रमाण पत्र एवं उपहार किशोर अग्रवाल बन्टी द्वारा प्रदत्त किये गये। सभी प्रतिभागियों को नगर विधायक मनीष असीजा ने पुस्कार प्रदत्त किये।

Read More »

आधुनिकता के दौर में देशी लाभों से हैं बहुत से लोग अनभिज्ञः प्रवीण शास़्त्री

फिरोजाबादःएस0 के0 चित्तौड़ी। जसराना के पटीकरा रोड स्थित गौ सेवा धाम आश्रम पर दर्जनों गायें पालने वाले गौसेवक आचार्य प्रवीण शास्त्री महाराज ने मीडिया से रूबरू होते हुये कहा कि गौ सेवा के लिये वे संकल्पित हैं। आने वाले समय में वे लोगों को गौ मूत्र, गोबर आदि से बनने वाली दवाइयां व उनके लाभ के बारे में बतायेंगे।
आगे कहा आधुनिकता के दौर में हर आदमी किसी न किसी रोग से ग्रसित रहता है, जिसका कारण वह अपने खान-पान पर नियंत्रण न कर पाना, व्यस्त जिंदगी में सुकूनपूर्वक भोजन न करना के अलावा छोटी छोटी परेशानियों में अंग्रेजी दवाओं का सेवन आदि करने का आदी हो गया है। यही कारण है जो प्रकृति की देन देशी चीजों से मिलने वाले लाभों से अनभिज्ञ रहते है। गांव या शहर कई स्थानों पर बहुत से लोग अनजान होंगे कि गौ माता का गोबर व मूत्र कितना लाभप्रद होता है। इससे बनी दवाओं को लोग तरसते हैं, आने वाले दिनों में इसी के बारे में आश्रम में शिविर लगाकर लोगों को बतायेंगे,

Read More »

सांप्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति हेतु कांग्रेस का देशव्यापी उपवास

⇒जिला एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी पार्क में हुआ आयोजन
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में जिला एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम गांधी पार्क में शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष हरिशंकर तिवारी एवं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने संयुक्त रूप से कहा यह उपवास पूरे देश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आहवाहन पर चल रहा है। देश में भय और अराजकता का माहौल है, जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। आने वाले समय में जनता इसका जबाब देगी। साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति हेतु यह देशव्यापी धरना शुरू किया गया है।

Read More »

मीरजापुरःअज्ञात ट्रक ड्राइवर की हत्या काण्ड का खुलासा

मीरजापुरः संदीप श्रीवास्तव। कछवा थाना क्षेत्र के सरदार ढाबा के पास गत 1 अप्रैल को अज्ञात ट्रक ड्राइवर की हत्या कर रु. 30000 नगद वह मोबाइल लूट के खुलासा खुलासा रविवार को पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों के समक्ष खुलासा किया है जिसमें 4000 नगद वह मोबाइल तथा लुटे हुए रुपए के खरीदे हुए मोबाइल को भी बरामद किया है। इस सनसनीखेज खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने रु. 3000 का पुरस्कार देने का घोषणा किया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश प्रांत के चंबा जिला थाना चैबारी ग्राम री हारी गुरी सिंह के पुत्र ओंकार सिंह के पहचान के रूप में हुई। इस प्रकरण पर पंजाब प्रांत के लुधियाना जनपद समराला थाना बावरला के अजायब सिंह के पुत्र सुखदेव सिंह ने अज्ञात के खिलाफ कछवा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस अज्ञात मुकदमा को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया और संबंधित थाने को दिशा निर्देश दिया जिसमें संबंधित थाने को सफलता प्राप्त हुई। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक चालक ओंकार 2 माह पहले अपने ट्रक पर उसको रखा था। इस बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ बात विवाद हुआ था जिसे उसने मन में ठान रखा था और गत 1 अप्रैल को ढाबा में जब हुआ सो गया तो मारकर खत्म कर दिया और उसके पास से 30000 व मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

Read More »

वृक्ष मानव-जीवन के संरक्षक हैं- विधायक

मीरजापुरः जन सामना संवाददाता। दीप-प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण जैसी औपचारिकताओं से हटकर ‘गङ्गा हरीतिमा कार्यक्रम’ के दूसरे अभियान का शुभारम्भ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने पर्यावरण-संतुलन के अति सहयोगी पीपल, आम और नीम आदि के आरोपण से किया तथा दूर-दूर से आए ग्राम प्रधानों तथा स्वयंसेवियों से कहा कि वे अब इसके लिए कुछ कहने के बजाय कुछ करने में लग जाएं। श्री सिंह का उदबोद्धन यह था कि दिनोंदिन वृक्षों की घटती संख्या के लिए सिर्फ मानव ही जिम्मेदार है जबकि जीवन के लिए सर्वाधिक आवश्यकता प्रथमतः मनुष्य को ही है।
शनिवार को सिटी ब्लाक के पिपराडाड़ ग्राम में स्थित कृषि फार्म में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए गङ्गा के एक किमी दायरे को हरा-भरा करने के साथ गङ्गा की सफाई, प्लास्टिक रोधी अभियान को प्रभावी बनाने की प्लानिंग बनी। विधायक रमाशंकर सिंह का कहना था कि यह सिर्फ सरकार की योजना नहीं बल्कि जन-जन की योजना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हर वक्त तैयार हैं।
प्रारम्भ में मुख्य वन संरक्षक डॉ प्रभाकर दुबे ने स्वागत-उदबोद्धन में सरकार की मंशा से लोगों को अवगत कराया तथा इस अभियान में होने वाले विविध कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जबकि लखनऊ से आए मुख्य वन संरक्षक एवं योजना के मिर्जापुर एवं भदोही के नोडल आफिसर यू डी प्रसाद ने कहा कि हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सलिल पांडेय ने वैदिक एवं पौराणिक ऋषियों द्वारा गङ्गा सहित अन्य नदियों एवं वृक्षों की महत्ता पर व्यक्त किए गए चिंतन को पूर्ण वैज्ञानिक बताया। अन्य वक्ताओं में श्रीमती शमीम तथा साकेत पांडेय ने मानव जीवन तथा प्रकृति को एक दूसरे का पूरक बताया।

Read More »