पहले भी बडे बेटे की बहू की कर चुका है हत्या
सिरसागंज, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर के मैन रोड स्थित एक मकान में एक वृद्ध पति ने अपनी पत्नी को नृशंसनीय तरीके से मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद व्यक्ति कपडे बदलकर फरार हो गया। परिजनों को शक तब हुआ जब सुबह से वृद्धा का फोंन बंद आ रहा था और घर में ताला पडा था और दम्पत्ति का कहीं कोई पता न था। पति पहले भी एक हत्या कर चुका है इसलिए परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और ताला तोडकर अंदर दाखिल हुए तो जीने में वृद्धा का शव बोरी में भरा हुआ मिला। जिस पर उनमें हडकम्प मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
नगर के मैन रोड पर शिवदत्त पुत्र शिवराम गुप्ता रहते है। उनके चार लडके है जिनको उन्होंने अपने घर से अलग कर दिया था और स्वयं पत्नी पुष्पा के साथ रहता था। पुष्पा प्रतिदिन अपने दो नातियों से फोंन पर बात करती थी और पास ही रहने वाले बेटे घनश्याम के पास भी चली जाया करती थी। परन्तु सोमवार को जब दादी पुष्पा का फोंन नहीं आया तो नाती सैफल और शुभम ने फोंन लगाया तो नहीं लगा। दोनों लोग मकान पर पहुंचे देखा कि शटर खुला है और चैनल में ताले लटके हुए है। पडोसियों ने बताया कि घर से लडाई की आवाज आई और कुछ देर बाद शिवदत्त कुछ सामान लेकर घर से चला गया परन्तु दादी को बाहर निकलते नहीं देखा। हमेशा सडक की ओर खुली रहने वाली खिडकी भी बंद नजर आई तो परिजनों को शक हुआ। तुरन्त ही सूचना पुलिस को दी और वृद्धा के साथ मकान के अंदर अनहोनी होने की आशंका जताते हुए ताले तुडवाये। रात्रि में पुलिस और ताले टूटते देख लोगों की भीड जमा हो गई। अंदर जाकर देखा तो दूसरी मंजिल पर जीने के गेट के अंदर वृद्धा का बोरी में बंद खून से लथपथ शव रखा हुआ है। जिससे परिजन पूरी तरह दहल गये। बीच बाजार घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रकार घटना घटित होने से लोग भी सन्न रह गये।
JAN SAAMNA DESK
महिला सशक्तिकरण व बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें: सीएमओ
कानपुर देहात: जन सामना ब्यूरो। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र रावत ने कहा कि महिला सशक्तीकरण तथा महिला सशक्तीकरण कल्याण योजना तथा बाल मजदूरों की प्रारंभिक शिक्षा पर आयोजित संगोष्ठी में कहा कि महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए हमकों रूढियों, पाखण्डों, अन्धविश्वास पर कड़ा प्रहार कर संवेदनशील होकर महिला व बाल कल्याण व सशक्तीकरण के लिए बढ़ चढकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि खाली कन्याओं को मात्र देवी कहकर उनकी पूजा अर्चना कर काम नही चलेगा बल्कि उसकी शिक्षा दीक्षा स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देकर उसको आगे बढाना होगा। बेटी और बेटा एक समान है उसको समान समझकर ही आगे बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि आज कल बेटियां हर क्षेत्र में आगे है अतः उन्हें किसी भी दशा मंे कम न आके। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी, लाभपरक योजनायें संचालित है जिनका उनको लाभ दिलाये।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेन्द्र रावत ने ये उद्गार शिवली क्षेत्र में एपेक्स ह्यूमेन रिसोर्सेज एण्ड डवलपमेन्ट सोसाइटी के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण, महिला समाज कल्याण योजना बाल मजदूर एवं बाल मजदूर की प्रारम्भिक शिक्षा पर एक दिन का आयोजित कार्यशाला तथा पवन तनय अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर का शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर गरीबों की मदद में हमेंशा आगे रहेगा तथा पीपीएनटी एक्ट का कड़ाई से अनुपालन भी सुनिश्चित करेगा तथा लोगों को जागरूक करेंगा। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक जनपद में विशेष पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वेक्टर जनित रोगों व उनके बचाव जेई आदि के संबंध में जागरूकता, स्वच्छता संबंधी कार्यो पर भी जोर दिया जायेगा संस्था बढ़ चढकर भाग लेगी। नववाज शिशु को टीकाकरण की व्यवस्था, 6 माह तक मां हो स्तनपान कराने, कुपोषण के इलाज आदि के बारे मे ंजागरूकता पैदा करेंगे।
अगले माह हो जायेगा ओवरब्रिज का शिलान्यास
हाथरसः जन सामना संवाददाता। तालाब चैराहा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए पैमाइश का कार्य शुरू हो गया है। डेढ माह में कार्य शुरू हो जायेगा। जनता को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह पुल कोतवाली से लेकर अलीगढ रोड एनसीसी कैंप परिसर के निकट तक बनेगा।
उक्त बातें अलीगढ रोड पर भाजपा नेता व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ललित शर्मा लब्बू पंडित के प्रतिष्ठान पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहीं। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने प्रमुख वादे किये थे जिन्हें पूरा कर दिया है। पहला पूर्व में नगर पालिका परिषद द्वारा शहर की जनता पर मनमाने ढंग से थोपे गये गृह व जल कर को समाप्त कराने व दूसरा तालाब चैराहा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कराये जाने का वादा किया था। निकाय चुनाव की पहली बोर्ड बैठक में ही गृह व जल कर को समाप्त कराया है। जनता फिलहाल इस थोपे गये टैक्स को जमा नहीं कराये। जितना बढाया गया था वह माफ किया जायेगा और नये सिरे से सर्वे कराकर जो जायज कर होगा या हमेशा लगता हुआ आया है वही लगेगा। हमारी प्रदेश में सरकार बनी तो ओवरब्रिज का रास्ता भी खुल गया। योगी सरकार ने ओवरब्रिज के लिए पैसा जारी कर दिया है।
मार्च माह में सरकार ने बजट में ओवरब्रिज के लिए इसलिए पैसा जारी किया है जिससे अगले साल और अधिक पैसा मिल सके। ओवरब्रिज मोहनगंज कोतवाली के निकट तिराहे से लेकर अलीगढ रोड एनसीसी कैंप परिसर के निकट तक बनेगा। पैमाइश के बाद थोडा बहुत अंतर आ सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण का कार्य डेढ माह में शुरू हो जायेगा और लोकसभा चुनाव से पूर्व लगभग 80 फीसदी ओवरब्रिज का कार्य पूर्ण हो जायेगा। ओवरब्रिज के प्रोजेक्ट मैनेजर सतेन्द्र कुमार ने कहा कि ओवरब्रिज के लिए धनराशि जारी हो गई है। रेलवे, पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम तीनों मिलकर ओवरब्रिज बनायेंगे। फिलहाल नक्शा बन गया है जिसे अंतिम रूप दिया जाना है। पैमाइश का कार्य शुरू हो रहा है। पैमाइश और नक्शा को अंतिम रूप देने में लगभग डेढ माह का समय लग जायेगा। ओवरब्रिज निर्माण में डेढ से दो साल लग जाते हैं लेकिन हम इसे कम समय में तैयार करने का प्रयास करेंगे।
न्यूनतम समर्थन मूल्य में गेहूं क्रय केन्द्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान पंजीकरण करायें
हाथरसः जन सामना संवाददाता। प्रभारी जिलाधिकारी रेखा एस0 चैहान ने आज सायं 3ः00 बजें गेहू क्रय केन्द्रों की तैयारियो की समीक्षा बैठक की। उन्होनें कहा कि जनपद के स्थापित गेहॅू क्रय केन्द्र निर्धारित स्थान पर ही लगाये जायें। साथ ही गेहूॅ क्रय केन्द्र का प्रचार प्रसार बैनर लगाकर तथा अन्य माध्यमों से किया जायें। जिससे किसान लाभान्वित हो। उन्होने कहा कि गेहॅू क्रय केन्द्र के सभी अधिकारी केन्द्रों पर क्रय रजिस्ट्रर, बोरे रजिस्ट्रर तथा शिकायत पंजिका अवश्य रख ले। औचक निरीक्षण के दौरान यदि आवश्यक प्रपत्र या उपकरण नही पायें जायेगें तो निश्चित रूप से कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा गेहॅू खरीद प्रारम्भ होने में अधिक समय नही बचा हैं सभी केन्द्र प्रभारी अपनी तैयारियों पूरी कर ले। इसके अलावा सभी केन्द्र प्रभारी अपने केन्द्र का लक्ष्य अवश्य पूरा करें।
बैठक के दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में गेहू खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक की जायेगी। इस अवधि के दौरान गेहूॅ खरीद प्रतिदिन प्रातः 9ः00 से सांय 6ः00 बजें तक किया जायेगा। गेहॅू क्रय केन्द्र रविवार तथा राजपत्रित अवकाशों पर बंद रहेंगें। सरकारी गेहॅू क्रय केन्द्रों पर केवल पंजीकृत किसानों के गेहॅू खरीदें जायेगें। अतः ऐसे किसान जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है। वे विभाग की वेवसाइट पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। गेहॅू क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रूपयें प्रति कुन्तल रखा गया है। साथ ही 10 रूपयें उतराई तथा छनाई अलग से रखा गया है। किसान गेहूॅ क्रय केन्द्र से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए शिकायत टोल फ्री नम्बर 18001800150 पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं। किसान अपना गेहॅू पूरे प्रदेश में किसी भी क्रय केन्द्र पर बेंच सकता हैं किसान का भुगतान 72 घण्टें के अन्दर वदसपदमण्त्ज्ळै के माध्यम से अनिर्वाय रूप से किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता कर बताई समस्याएं
कानपुरः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष कमल अग्रवाल की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कमल अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय सरकारी राज कर्मचारी महासंघ जो विभिन्न राज्यों में कार्यरत 8लाख से अधिक कर्मचारियों एवं शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करता है उसके द्वारा लिए गए निर्णय के आवाहन पर केंद्रीय एवं राज्य सरकार के महासंघो एवं असंघठित क्षेत्र के मजदूरों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर एकता बनाने के लिए आर के गुप्ता सुभाष चंद्र मिश्रा शरद अग्रवाल महासचिव अन्य पदाधिकारियों के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया जिससे मुख्य रुप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने, न्यूनतम मजदूरी तय करने, बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने ठेका श्रमिकों की सेवाओं को नियमित करने तथा श्रम को किस सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वर्तमान में मजदूर कानूनों को कारपोरेट घराने के इशारे पर संशोधित कर मजदूरों को उन के हितों से वंचित करने की नीति का विरोध किया।
Read More »लगन, दायित्व और कर्मशीलता का प्रतीक हैं कल्पेश विजयवर्गीय
इंदौरः जन सामना ब्यूरो। किसी व्यक्ति की सहजता, समझ और गंभीरता क्या होती है इसे परखना हो तो कल्पेश विजयवर्गीय सबसे सही व्यक्ति हैं। उनकी सौम्यता, सरलता और समाजसेवा के प्रति उनकी गंभीर लगन अद्भुत है। उनके सहज व्यवहार में उनके वे संस्कार और उनसे मिली सीख झलकती हैं, वो सीख जो उन्हें परिवार से मिली हैं। विदेश से उच्च शिक्षित होने के बाद भी उनमें ऐसा कोई भाव नहीं कि वे यहाँ की शिक्षा कमतर आंकते हों! अपनी जमीन, अपने शहर और अपने परिवेश के प्रति उनका स्नेह और प्रतिबद्धता अक्षुण्ण है। अपने सामाजिक दायित्व के अलावा कल्पेश विजयवर्गीय अपने काम के प्रति भी लगनशील हैं और उनकी लगन स्पष्ट दिखती भी है।
देश और समाज के प्रति उनकी लगन, तत्परता और आसान उपलब्धता की वे सभी प्रशंसा करते हैं, जो उन्हें नजदीक से समझते हैं। नए जमाने के युवा होते हुए भी उनकी व्यावहारिकता, गर्मजोशी से मिलने का ढंग और मित्रों का बड़ा दायरा उनके व्यक्तित्व का खुला आईना है। आज के इस दौर में जब युवा अपने संस्कारों के प्रति बिल्कुल गंभीर दिखाई नहीं देते और न समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हैं, कल्पेश विजयवर्गीय को इस सबसे ओतप्रोत माना जा सकता है। उनके साथ परिवार की जो समाजसेवी वाली पहचान जुडी है, उसका वे पूरा ध्यान रखते हैं और कोशिश करते हैं, बरसों से बनी उस पहचान को नई ऊंचाइयां मिले!
समाजसेवा के प्रति अपने दायित्व को निभाने के साथ-साथ कल्पेश विजयवर्गीय विदेश में ली शिक्षा से मिले ज्ञान का भी पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने पारिवारिक समृद्धता को कभी अपनी प्रगति का आधार बनाना नहीं चाहा। यही कारण है कि वे खुद अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।
पकड़े गये शातिर वाहन चोर, आठ बाईके बरामद
कानपुरः अर्पण कश्यप। नौबस्ता थाना के अतंर्गत मुखबिर की सटीक सूचना पर नौबस्ता पुलिस ने सैनिक चैराहे से दो संदिग्ध लोगों को दो बाईक समेत पकड़ा। जांच करने पर पता चला कि गाड़ी के पेपर नहीं है। पता चला कि बाईके चोरी की थी। कड़ाई से पूछतांछ में दोनों युवकों से आठ वाहन चोरी के बरामद हुये। प्रेस वार्ता में एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गये युवक जय प्रकाश गुप्ता पुत्र रामनाथ गुप्ता निवासी शुक्लागंज व यूसुफ खान उर्फ टाईगर निवासी शुक्लागंज के पास से आठ मोटरसाईकिलें बरामद की गयी। यह भी बताया कि दोनों शातिर भीड़भाड़ वाले इलाके मे खड़ी बाईकों में मास्टर चाभी लगा कर मौका पा कर बाईक लेकर चंपत हो जाते थे। इसके बाद गांव क्षेत्र में सस्ते दामों में बेच देते थे।
पार्टी के कार्यकर्ता हनुमान, सुरक्षित रहेगा उनका सम्मानः उपमुख्यमंत्री
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या छावनी विधानसभा के श्यामनगर स्थित एक गेस्ट हाऊस में भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर दक्षिण जिला द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक वर्ष, नई मिसाल कार्यक्रम में भाग लेने पधारे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम की शुरूआत जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 वीना आर्या, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक अभिजीत सिंह साँगा, अरुण पाठक और भगवती सागर, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने किया। मंच पर प्रदेशमंत्री प्रकाश पाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, पार्षद अशोक पाल ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपने उद्बोधन में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा हमारी सरकारें सदैव गरीबों, किसानों, युवाओं, बालिकाओं और मजदूरों के उत्थान के लिये ही योजना लाती हैं और विकास से बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्रीय सरकार से जब 1रुपये चलता है तब वह नीचे जनता तक आते ,आते 10 पैसे ही रह जाता है। मतलब साफ है कि कांग्रेस सरकारों में बेईमानी का राज्य रहता था, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों में भी बंदर बाँट होता था, जनता त्रस्त रहती थी आज हमारी सरकार में डिजिटल इंडिया के कारण सरकार से चलने वाला 100 रुपये बिना किसी भी बिचैलिए के सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जाता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी का हनुमान बताते हुये कहा आपकी ही मेहनत और दम पर पार्टी ने देश और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया है। गाँव तहसील कार्यालय और जिला मुख्यालय को 18, 20 और 24 घण्टे बिजली पूरे प्रदेश को हमारी सरकार दे रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था एकदम चाक चौबंद है आज अपराधी जेल में रहना पसंद करता है, पुलिस का भय अपराधियों को हैं, प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को सरकार ने पहली बार जूते, मोजे बैग और स्कूल ड्रेस मुफ्त देने का काम किया एक लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कर दिया गया है।
भगवान महावीर का 2617 वां जनकल्याणक महोत्सव 29 से
तीन दिवसीय मेले का आयोजन 29 से 31 मार्च तक
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। 1008 भगवान महावीर जयन्ती महोत्सव समिति द्वारा एक वार्ता का आयोजन नगर के चन्द्रा प्रभू मन्दिर खिडकिया में किया गया। जिसमें जयन्ती अध्यक्ष ने 29 मार्च से 31 मार्च 2018 तक होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समाज के बन्धुओं से कार्यक्रम सफल बनाने का अनुरोध भी किया।
हर वर्ष की भाॅति भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्यता का स्वरूप् प्रदान करने के लिए समाज का सहयोग रहा है। इस वर्ष भी 1008 भगवान महावीर का 2617 वां जन्मकल्याणक महोत्सव 29 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रथम दिन 29 मार्च को दिगम्बरजैन पाठशाला सुहाग नगर से छदामीलाल जैन मन्दिर तक प्रभात फेरी निकाली जायेगी। 11 बजे भव्य रथयात्रा रसूलपुर स्थित जैन मन्दिर से मेला प्रांगण तक निकाली जायेगी, सांय पांच बजे 108 कलशों में श्रीजी का अभिषेक, रात्रि में बाल तीर्थकर 1008 भगवान महावीर का पालना, रात्रि में संास्कृतिक कार्यक्रम, 30 मार्च को 108 कलशों का अभिषेक महावीर विधान, महिला सम्मेलन सगोष्टी महिला जैन मिलन, 2617 दीपकों से महा आरती, समाज के वृद्धजनों का सम्मान, युवा संघर्ष समिति द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 31 मार्च 2018 की सुबह से कलशों द्वारा अभिषेक शान्तिनाथ विधान, रथ यात्रा की वापसी, कार्यकर्ता सम्मान एव आभार, रात्रि में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
क्षत्रिय होली मिलन समारोह में मेधावियों का किया गया सम्मान
कानपुर, जन सामना संवाददाता। क्षत्रिय जागरण समिति, उप्र के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन बर्रा 8 स्थित आजाद पार्क में आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में मेधावी छात्र एवम छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल व इंटर मीडिएट में सबसे अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को एक एक साइकिल सम्मान के रूप में प्रदान की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से क्षत्रिय जागरण समित के संरक्षक के पी सिंह कछवाह, अध्यक्ष रणविजय सिंह सेंगर, महामंत्री संतोष सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सेंगर उर्फ बबलू ठाकुर, अमरजीत सिंह जनसेवक, रघुनन्दन सिंह भदौरिया, श्याम सिंह पंवार, जितेंद्र सिंह कछवाह, जंगबहादुर सिंह चंदेल, पी के सिंह परिहार, सुधीर सिंह सेंगर, जय कुमार सिंह परमार, कुलदीप सिंह चौहान, ओपी सिंह विसेन, राजेन्द्र सिंह कछवाह, संजय भदौरिया, भूपेंद्र सिंह, लल्लन सिंह सेंगर, डाॅ यूएस सिंह, भीम सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jansaamna