Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1477)

JAN SAAMNA DESK

गुरूनानक प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

गुरूद्वारों में सैकडों लोगो ने पाया लंगर प्रसाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा, स्टेशन रोड, आर्यनगर गुरूद्वारा आदि स्थानों पर आज गुरूनानक जयन्ती के उपलब्क्ष में प्रकाश उत्सव का आयोजन किया गया। दोहपर को भव्य भण्डारा प्रसाद, क्रीर्तन आदि कार्यक्रम किये गये।
हर वर्ष की भाॅति गुरूनानक देवी का 546 वाॅ प्रकाश उत्सप बडी धूमधाम से मनाया गया। जिसकी शुरूआत 26 अक्टूबर 2017 को प्रभात फेरी निकालकर कर प्रारम्भ की गया था। प्रभात फेरी की सेवा गुरचरनसिंह , गुरूमीत सिंह द्वारा की गयी। 27. 28.29 को आर्यनगर की साध संगत सिंधी समाज , पंजाब समाज, सिक्ख समाज ने मिलकर आर्यनगर के गुरूद्वासरे में की गयी। 30 अक्टूबर को 31 को गुजन कालौनी के समाज द्वारा सेवा की गयी। एक नबम्बर को सुरजीत एन्क्लेव की संगत द्वारा जानी प्रभात फेरी समाप्त हुई। दो को अखण्ड पाठ का सुभारम्भ किया गया। जिसकी सेवा हरमिन्दर सिंह मल्होत्रा के परिवार द्वारा की गयी। सााि ही चोला साहब चढ़ाया गया। तीन की रात्रि में कानपुर से आये रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया। आज चार तारीख को गुरूद्वारों में कीर्तन के साथ दोपहर को लंगर का आयोजन, रात्रि में बच्चो द्वारा कविता, शब्द कीर्तन आदि प्रोगं्राम किये गये। वही दूसरी ओर आर्यनगर स्थित गुरूद्वारा में भी गुरूनानक प्रकाश उत्सव भी बडी धूमधाम के साथ दिल्ली आलम सिंह कीर्तन मण्डल द्वारा गुरूवाणी की गयी, आगरा की पार्टी द्वारा भी सुबह से सांय तक कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला पुरूषों , बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इस मौके पर रिवोद कृपलानी, गिरधारी,लाल, खुशाल लालवनी, अनिल लालवनी, पूजा लालवनी, तुसूर सोनी, हेमा लालवान, गुरूमीत सिंह मन्जीते, निहाल सिंह , हरंवंश सिंह मल्होत्रा राजेन्द्र सिंह मल्होला, आदि सिख समाज की महिलाये मौजूद रहीं।

Read More »

किन्नर के पास छुपकर रह रहे हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

⇒अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा माद्यक पदार्थ भी बरामद
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ पुलिस ने विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर दिल्ली निवासी एक शातिर किस्म के अपराधी को माद्यक पदार्थ , तमचा करतूस सहित दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त को एक किन्नर द्वारा संरक्षण दिया जा रहा था।
शुक्रवार की दोपहर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर डा. अरूण कुमार द्वारा वार्ता के दौरान बताया कि विगत रात्रि में थाना प्रभारी निरीक्षण रामगढ़ प्रवीन्द्र कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि बीपीएल ग्राउण्ड के समीप ट्रान्सफार्मर के समीप एक युवक माद्यक पदार्थ की बिक्री कर रहा है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुच कर युवक को दबोच लिया। जिसके पास जामा तलाश् लेने पर 250 ग्राम चरस, एक तमंचा कारतूस बरामद किये गये। पकडे गये अभियुक्त ने अपना नाम दिल्ली प्रान्त के पुर्वोत्तर थाना वेल्कम के जी-3/50 निवासी फरमान उर्फ शहजाद उर्फ नन्ने पुत्र मौ0 शकील बताया। जो कि रामगढ़ के आकाशवाणी क्षेत्र निवासी शारदा किन्नर के पास रहता था। पुछताछ पर पता चला कि फरमान एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके उपर लगभग आधा दर्जन अभियोग दिल्ली के थाना सलीमपुर थाना वेल्कम के साथ रामगढ़ में भी दर्ज है। जो कि दिल्ली में एक सरोज नामक महिला के हत्या कांण्ड में फरार चल रहा है। जहा शारदा किन्नर के पास रहकर चरस बेचने का कार्य करता था। जहंा छुपकर अपना जीवन यापन कर रहा था।

Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का मनाया जायेगा जन्म शताब्दी समारोह

⇒आगरा सूरसदन में सात को होगा पूरे उत्साह के साथ आयोजन
⇒जिला व शहर अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से भाग लेकर सफल बनाने की अपील की
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आगामी सात नवम्बर 2017 को आगरा के सूरसदन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से पूर्ण उत्साह के साथ किया जायेगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, प्रमोद तिवारी एवं कार्यक्रम प्रभारी पीएल पुनिया, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान आदि नेता भाग लेंगे।

Read More »

हाहाकार: पैसा पावर और जुगाड़

 

हो, ब्यूटी, टैलेन्ट तो क्या हो बात
फिर जो बटरिंग कर जाये बेमिशाल….!
बस उसकी किस्मत उसका राज्य….
आज कलयुग की है यही डिमाण्ड….!
आँसुओं का भी हो रहा व्यापार
पाप की गठरी बस जिन्दाबाद….!
जनता शोषित बदहाल पड़ी
उनको तो बस वोट की पड़ी….!
भैंस भी लाठी बन गयी आज
न्याय-नैतिकता हुई गुमनाम
असत्य के साथ चार बाॅडीगार्ड….!
कोई नही सुनता फरियाद
गरीब की आस बस भगवान…..!
सब जानकर बनते अनजान
चारों तरफ आज हाहाकार…..!

Read More »

नगर कीर्तन जत्था का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत

कानपुर,  प्रियंका तिवारी | व्यापारी  एसोसिएशन के तत्वावधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय के निकट नगर कीर्तन जत्था का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह जानकारी देते हुए संजय टंडन ने बताया कि गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव में नगर कीर्तन में कानपुर व्यापारी एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय टंडन एवं उनके सभी पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन के आगमन पर गुरु महाराज की सवारी और सभी साध-संगत का फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत किया तथा स्कूलों के बच्चो एवं कीरतनी जत्थों का मिष्ठान एवं प्रसाद बाट कर स्वागत किया। इस में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तन मन धन से कार्य करते हैं और उसको करने के बाद सभी को सुकून मिलता है नगर कीर्तन का जब आगमन हो रहा था तो फूलों की ऐसी बारिश की गई की देखने वाले देखते रह गए फूलों की पंखुड़ियों से सड़क ढंग गई थी देखने वालों ने भी कहा कि इसे कहते हैं नगर कीर्तन का भावे स्वागत जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

Read More »

आगामी जुलाई माह तक पानी की समस्या किसी भी क्षेत्र में कतई न होने देने के  लिये आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जायें: मुख्य सचिव

लखनऊ: जन सामना ब्यूरो : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि बुन्देलखण्ड में आगामी ग्रीष्मऋतु में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जल निगम एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ताओं को अपने कार्यक्षेत्र के अधीनस्थ स्थापित ट्यूबवेल एवं हैण्डपम्पों को चालू होने की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लिखित रूप से प्रमाण-पत्र उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में स्थापित 2070 राजकीय नलकूपों में से वर्तमान में असंचालित 72 ट्यूबवलों को यथाशीघ्र चालू कराने हेतु सम्बन्धित अभियन्ताओं को लिखित रूप से अवगत कराना होगा कि असंचालित 72 ट्यूबवेल किस तिथि तक प्रत्येक दशा में संचालित करा दिये जायेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये गये कि गांव में पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ग्राम प्रधानों एवं किसानों से उनके मोबाइल नम्बर से प्राप्त कर पेयजल की आपूर्ति ग्राम स्तर पर सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई माह तक पानी की समस्या किसी भी क्षेत्र में कतई न होने देने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जायें।
श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये कि राज्य सूखा अनुश्रवण केन्द्र की स्थापना कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित कराई जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु उनकी फसल का फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमा कराने हेतु अभियान चलाया जाये ताकि संभावित सूखा होने की स्थिति होने पर फसल क्षतिग्रस्त होने पर किसानों को मुआवजा अवश्य प्राप्त हो जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सरकारी ट्यूबवलों पर यदि कोई मैकेनिकल खराबी हो तो अधिकतम 24 घन्टों के अन्दर खराबी दूर कराकर ट्यूबेलों का संचालन निरन्तर कराया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में बुन्देलखण्ड में संभावित सूखे के सम्बन्ध में विभागीय कार्य योजना बनाने तथा ग्राम स्तर पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पेयजल के संसाधनों की उचित मरम्मत सुनिश्चित करा ली जाये ताकि आवश्यकतानुसार उनको उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि पेयजल के कुँओं को आवश्यकतानुसार गहरा कराये जाने के साथ-साथ मनरेगा के माध्यम से खेतिहर मजदूरों एवं अन्य जरूरतमन्द लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाये।
श्री राजीव कुमार ने कहा कि कुपोषण की स्थिति से निपटने के लिये आवश्यक कार्य योजना तैयार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खराब ट्रान्सफार्मरों को अनिवार्य रूप से 24 घन्टे में बदले जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्थापित हैण्ड पम्पों को को क्रियाशील रखा जाये। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियों से घरों तक पेयजल की व्यवस्था की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाये।

Read More »

“बिठूर महोत्सव” की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा

कानपुर नगर,जन सामना ब्यूरो : बिठूर  नानाराव पेशवा पार्क में दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में “बिठूर महोत्सव” का भव्य आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में आयोजित किया जा रहा है | आयोजन स्थल 1857 में क्रान्ति का प्रमुख स्थल रहा है | कार्यक्रम को बहुत स्तरीय करना है अत : मंच की साज सज्जा, लाइटिंग, पेंटिंग एवं साउण्ड आदि समय से पूर्व करा लिये जाये | उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी० के० महान्ति ने बिठूर स्थित नाना राव पेशवा पार्कमें आयोजित होने वाले बिठूर महोत्स की तैयारियों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को दिये | उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि कार्यक्रम स्थल का खर्चे का स्टीमेट तैयार करा लें तथा जनता की सुविधा के लिये परिवहन  की व्यवस्था दुरुस्त की जाये | बिठूर महोत्स में ऐसी झलक भी दिखें की 1857 की क्रान्ति को लोग पुन : अनुभूति करें | इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रहें | 
  स्थल पर  उपस्थित नीरज श्रीवास्तव जो सदस्य राज्य गंगा नदी संरक्षण अभिकरण उत्तर प्रदेश एवं सचिव बिठूर गंगा उत्सव को यह निर्देशित किया कि वह पुन : अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व , केडीए के अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर के साथ प्रत्येक कार्य्रकम का लें आउट तैयार करा लें | 

Read More »

अध्यक्ष पद से 3 एवं सदस्य पद से 19 प्रत्याशी चुनावी रण क्षेत्र में कूदे

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए आज चैथे दिन अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार निर्दलीय पुत्र रामप्रसाद निवासी मोहल्ला आशा नगर शशिकांती (सपा) पत्नी विजय सचान निवासी अशोक नगर उत्तरी व मोहम्मद कलीम निवासी मोहल्ला हाफिजपुर तथा सदस्य पद के लिए आज कुल 17 नामांकन कराए गए इस तरह अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए 19 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनावी मैदान में कुछ चुके हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों से जनसंपर्क भी कर रहे हैं। कस्बे के 25 वार्डों में सदस्य पद के लिए अब तक दो सैकड़ा से ज्यादा नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।

Read More »

सोशल मीडिया पर मुझे बदनाम कर रहे विरोधी-नरेन्द्र ग्रोवर

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। नगर निकाय चुनावों में शहर के वार्ड नं. 14 से सभासद पद के दावेदार रामनगर कालौनी निवासी नरेन्द्र ग्रोवर ने अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया है।
वार्ड 14 से भाजपा से सभासद पद के दावेदार नरेन्द्र ग्रोवर का कहना है कि वार्ड नं. 14 से मुझे भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी बनाया जा रहा है और मेरी लोकप्रियता से कुछ लोग बौखला गये हैं।

Read More »

रवि चौहान ने पर्चा खरीदा तो हेटा गुरू ने किया नामांकन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो । नगर निकाय चुनावों के तहत तहसील सदर पर आज से गहमा-गहमी बढ गई है और अध्यक्ष पद का सबसे पहले पर्चा खरीदने वाले प्रत्याशी हेटा गुरू ने आज सबसे पहले अपना नामांकन दाखिल किया गया है वहीं आज पालिकाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार रवि चैहान भट्टा वाले व उनकी पत्नी श्रीमती उमा चौहान ने भी अध्यक्ष पद के लिये पर्चे खरीदे हैं।
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण हेतु शुरू हुए नामांकन की प्रक्रिया में आज चौथे दिन से नामांकन का श्रीगणेश हुआ है और यह नामांकन सबसे पहले नामांकन पत्र खरीदने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नन्दकिशोर गौतम उर्फ हेटा गुरू द्वारा आज अपना नामांकन दाखिल किया गया है। नामांकन दाखिल करने के लिये तहसील सदर पर जहां बैरीकेडिंग व सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं वहीं प्रत्याशियों को चैकिंग कर भेजा जा रहा है।

Read More »