फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गोपाष्टमी महोत्सब के उपलक्ष्य में गौशाला परिसर में आयोजित संगोष्ठी में गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओ ने कहा गौ सेवा देव सेवा हैं गौमूत्र के सेवन से मानसिक तथा कैसर जैसी आदि गम्भीर बीमारियाॅ दूर होती है। यमुना सोफीपुर पर गायो के लिए ’’गौसेवा धाम’’ का निर्माण कराया जायेगा
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डा. रामसनेही लाल शर्मा ’यायावर’ ने कहा कि भौतिक युग में हम गाय के महत्व को भूल रहे है। जबकि गाय भारतीय संस्कृति और किसान की रीढ मानी जाती थी। प्रत्येक किसान के दरवाजे पर गाय और बैल बंधे रहते थे जो किसान को आर्थिक रूप से मजबूत करते थे। उन्होने कहा कि मेरा अनुभव है कि गाय और बैल के महत्व को जब से किसान भूल गया तो उसे आत्म हत्या के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अन्यथा गौवंश के सहारे वह स्वावलम्बी रह कर खेती करता था। डा. यायावर ने कई उदाहरण के साथ बताया कि गाय की सेवा से अनेक बीमारियाॅ समाप्त होती है। वही गोमूत्र से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी समाप्त करने के भी प्रमाण हैं। गाय का पंचगवय से विदेशी डाक्टर ’काऊ थरैपी’ की चिकित्सा कर रहे है। गौमूत्र और गोबर से बंजर खेती भी उपजाऊ हो जाती है। गाय जहाॅ अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही धर्म के दोनो पक्षे के रूप पूरा को करती हैं नई पीढी को गौसेवा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।
JAN SAAMNA DESK
मिट्टी के तेल का हुआ आवंटन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया माह अक्टूबर 2017 हेतु मिटटी तेल का आवंटन 888 कि.ली. प्राप्त हुआ है। शासन से प्राप्त होने वाले मिटटी तेल के सापेक्ष माह अक्टूबर, 2017 हेतु कम्पनीवार मिटटी तेल आवंटन क्रम आईओसीलि 564 कि.ली. एवं एचपीसीएल-324 किली का थोक मिटटी तेल प्राप्त हुआ है। उन्हाने बताया कि आईओसीलि मै. बैजनाथ मोहनलाल, फिरोजाबाद को 84 किली, मै प्रभात आयल कं. फिरोजाबाद को 72 किली., मै. सतीश चन्द्र एण्ड कं. फिरोजाबाद को 96 किली., मै. हरीश एण्ड कं. टूण्डला को 72 किली, मै. सम्पतिलाल राजबहादुर, शिकोहाबाद को 72 किली, मै. पंचशील आॅयल कं. शिकोहाबाद को 96 किली., मै. ओम आयल कं. जसराना को 72 किली. एवं एचपीसीएल मै. श्री पतिलाल मुकुट बिहारी लाल फिरोजाबाद को 168 किली, मै. गुप्ता ब्रदर्श फिरोजाबाद को 156 किली।
Read More »ग्राम पंचायतों कोे शत प्रतिशत धनराशि सीधे हस्तान्तरितः जिपंराअ
फिरोजाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चन्द्र ने बताया कि 14 वें वित्त आयोग द्वारा विकास कार्यां के सम्पादन हेतु ग्राम पंचायतों कोे शत प्रतिशत धनराशि सीधे हस्तान्तरित की जा रही है। आयोग की संस्तुतियों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना का निर्माण करते हुए पंचायतो कों विकास कार्य करने के निर्देश दिए गये है।
ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया को ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाने के निदेशक, पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में जनपद स्तर पर डिस्ट्रीक्ट रिसोर्स गु्रप (डीआरजी) में प्रत्येक विकास खण्ड हेतु पांच सदस्यों का चयन होना है, जो कि जनपद स्तर पर कार्यरत गैर सरकारी संगठनो, नेहरू युवा केन्द, एनएसएस फ्रिलान्स कन्सलटेन्ट, टेªनर, विभाग के रिटायर्ड अधिकारी आदि से किया जायेगा। जिसके लिए कम से कम इण्टरमीडिएट तथा न्यूनतम एक वर्ष कार्य अनुभव वांछित है। उन्होने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन 30 अक्टूवर तक कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी , फिरोजाबाद सेे निर्धारित आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सीधे कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।
जनपद हाथरस में धारा- 144 लागू
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अपर जिला मजिस्ट्रेट रेखा एस0 चैहान वि0/रा0 ने बताया है कि नगर पालिका/नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन वर्ष- 2017 सुचारू संचालन के संम्बन्ध में दृष्टिगत कथप्य व्यक्तियों/राजनैतिक दलों द्वारा जनपद में धरना, प्रर्दशन एवं जुलूस निकालकर उन्माद उत्पन्न कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग की जा सकती है। उपरोक्त के दृश्टिगत जनपद हाथरस क्षेत्रान्तर्गत सम्भावित साम्प्रदायिक/राजनैतिक उपद्रव/उन्माद आदि प्रतिकूल विधि व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने तथा विभिन्न असामाजिक तत्वों व कटटरपंथियों द्वारा कुत्सित उददेश्य की प्राप्ति हेतु शान्ति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले दुश्कृत्यों पर प्रशासनिक नियंत्रण की आवश्यकता विदित होती है, ताकि जनपद हाथरस में जन सामान्य के मध्य कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाये। मैं संतुश्ट हॅू कि उपरोक्त के सम्बन्ध मं उक्त सम्भावित अवसरों पर प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आम मानवजीवन, स्वास्थ्य या क्षेम को क्षति पहुॅचने, लोक शान्ति विक्षुब्ध होने तथा राजकीय कार्य में अनुचित बाधा उत्पन्न होने की सम्भावना स्पष्ट है तथा त्वरित निवारण हेतु प्रभावी कार्यवाही अमल में लाया जाना जनहित मं नितान्त आवश्यक है।
Read More »रोजगार मेले का आयोजन 30 को
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद के बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर मिला है। जिला सेवायोजन विभाग द्वारा 30 अक्टूबर को बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बेरोजगार अभ्यर्थीयों को कराना होगा अपना आॅन लाइन पंजीयन।
उपर्युक्त जानकारी देते हुए जिला-रोजगार सहायता अधिकारी आर0पी0राम ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर को 30 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के बेरोजगार युवाओ को बडे पैमाने पर रोजगार प्राप्त कराये जायेंगे। उन्होने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की जानी मानी कम्पन्निया विनुथना फर्टिलाइजर्स बनारस, भारतीय जीवन बीमा निगम , सिक्योरिटी स्किल काउन्सिल इण्डिया लिमिटेड , एम0बी0टी0 कृषि मार्ट प्राईवेट लिमिटेड , शिव शक्ति बायो टेक्नोलोजी लिमिटेड व जनेवा क्राॅप साइंस प्राईवेट लिमिटेड , आदि के द्वारा विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ।
83 करोड से अधिक की लागत से विकास कार्य की योजनाओं का हुआ शिलान्यास
भाजपा की भीतरी कलह पर कहा चार बर्तन खटकते है फिर भी होती है जीत- डा नीलकंठ तिवारी
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। प्रदेश सरकार के राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) कानून और न्याय, सूचना खेल और युवा कल्याण डा0 नीलकंठ तिवारी ने नगर के पालीवाल हाॅल में 83 करोड की लागात के विकास कार्य का लोर्कापण एव शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्य पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत जनपद में करोड की लागात का विकास कार्य कराया जा रहा है। हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। शहर की जटिल समस्या पानी के लिए करोडा रूपया भेजा गया। जिसमें जेडाझाल परियोजना चालू की जा रही है। जनता को पानी मिलेगा, शहर में टयूवैल के माध्यम से भी जनता को पानी मुहिया कराया जा रहा है।
वही लोर्कापण एव शिलान्यास कार्यक्रम कें दौरान डा नीलकंठ तिवारी ने भारत माता के जयधोष के साथ अपनी बात का शुरू करते हुए कहा कि शपथ लेने के बाद देखा के खजारा खाली है। जनता के साथ किये वादों को भी पूरा करना है। उस समय काफी समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के सरकारी आवास, आफिसों आदि अन्य खर्चा में फेर बदल करने के बाद 36 हजार करोड किसान त्रण को माफ कराया। एक से पाच करोड की आवासों में लगने वाले एसीआंे को मान्यनीय मख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यालयों , आवासों के एसी सुख को किसी को नही लेने देने, नही खुद एसी का आनन्द लेने की बात कहते हुए कुछ ही येसी रहने दिये बाकी सभी को हटवा दिया गया। धन को बचाने के बाद किसानों के त्रणमाफ होने पर 86 लाख घरों में खुशी की होली, व दिवाली मनी, दो करोड की परियाजनाओं को 55 करोड की योजना बतायी गयी। पिछली सरकार ने अपने चहेतों के विकास के लिए आप के शहर में अस्पताल बनवाया गया।
चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने हटवायें राजनीतिक पार्टियों के बैनर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चुनाव आचार सहिता लगने के बाद प्रशासन सख्ती में आ गया। नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी सुभाष तिराहे पर राजनीतिक पार्टियों के लगे बैनरों और पोस्टरों को हटाने को पहुंचे।
सुहाग नगरी में चुनाव आचार सहिता लगते ही नगर मजिस्टेªट शीतला प्रसाद यादव और सीओं सिटी के निर्देशन में नगर निगम के द्वारा राजनीतिक पार्टियों के होटिंग्स हटाने का कार्य सांय पांच बजे शुरू हुआ। शहर के सुभाष तिराहे से नगर निगम की टीम के द्वारा होडिंग्स और बैनर हटायें गये। जैसे ही राजनीतिक पार्टियो को टीवी पर चुनाव की तारीख घोषित हुई वैसे ही राजनीतिक पार्टीयों के कार्यकर्ता हरकत में आ गये।
नगर निकाय के चुनाव के लिए लोगो ने कसी कमर
हर क्षेत्र में सांय होते ही नेता लोगो के पैर छूते नजर आ रहे है
भाजपा से बगावत करने के लिए भी काफी नेता निर्दलीय चुनाव लडने को तैयार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। इन दिनों शहर में निकाय चुनाव की धूम मची हुई है। अधिकाश छोटे- बडे नेता अपने-अपने क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतने की फिराक में है। लेकिन कुछ लोग प्रदेश, केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के कारण भाजपा से चुनाव लडने की इच्छूुक है। जिसके लिए भाजपा के छोटे-बडे पदाधिकारियों के साथ संघ से जुड पदाधिकारियों के घर के चक्कर काट रहे है।
नेताओं की दर्जनों गाडियों भाजपा के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के साथ -साथ विधायकों , जनपद में रहने वाले संघ के बडे-बडे पाधिकारियों के रूख भी बदलते दिखायी दे रहे है। जिसका जिला जागता उधारण उस समय देखने को मिला। जब एक भाजपा के पदाधिकारी ने भाजपा के एक नेता से अपने साथी कि पार्टी से टिकट मांगने की बात कही तो शहर के भाजपा नेता ने कहा कि तेरे सम्बन्ध तो पार्टी के उच्चाधिकारियो से है। मेरे पास क्या रखा है , इतना ही नही उससे पार्टी में प्रवेश व चुनाव जीतने के बाद उपहार की बात कह डाली। जिसको सुनकर पार्टी के विरोध में चुनाव लडने का विचार बना लिया। जो सायं होते ही दर्जन भर लोगो को साथ लेंकर भाजपा के पदाधिकारी के दरबाजे पर रोजाना अपने नाम के नारे लगवा रहा है। जिससे भाजपा नेता काफी परेशान नजर आ रहा है। पार्टी से बगावत करने के लिए भी कई नेताओं ने मन बना लिया है।
मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में अलग -अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलो ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के जैननगर निवासी 22 वर्षीय जूली गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता ने अपने ही पति पर मारपीट करने के बाद घर से निकालने की बात कही है। महिला ने थाना उत्तर में पति के खिलाफ तहरीर देने के बाद शिकोहाबाद स्थित एटा रोड निवासी अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने घायल महिला को आज डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
14 वें वित्त की धनराशि से होगा, मथुरा नगर की सड़क निर्माण
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर निगम के द्वारा 14 वें वित्त की धनराशि से मथुरा नगर में हाॅट मिक्स सड़क का निर्माण कराया जायेगा। जिसका शुभारम्भ नगर निगम के द्वारा क्षेत्रिय लोगों की मौजूदगी में पूजन कर किया गया।
नगर निगम के द्वारा मथुरा नगर की सड़क निर्माण 14 वें वित्त आयोग की धनराशि से किया जायेगा। जिसका शुभारम्भ नगर निगम के अधिकारियों और क्षेत्रिय जनता की मौजूदगी में कार्य की नींव रखी गई।
Jansaamna