Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1485)

JAN SAAMNA DESK

सेफ्टी आर्गनाइजेशन ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आंगनबाड़ी कर्मचारी मजदूर संघ का धरना पिछले 22 अक्टूबर से उनकी मांगों को लेकर चल रहा है आज इस धरने में ऑल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गेनाईजेशन के जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समर्थन किया।
जब आंगनवाड़ी महिलाओं से पर्ल्स कंपनी के बाबत पूछा गया तो उनमें से 80ः महिलाएं एजेंट व निवेशक के रूप में जुड़ी हुई थी 45000 करोड़ का पंजीरी घोटाला की जांच अभी तक सीबीआई द्वारा नहीं कराई गई उनके मानदेय को लेकर भी जो समस्या हैं जिनका निराकरण नहीं किया गया आज आंगनबाड़ी कर्मचारी मजदूर संघ का समर्थन करने के लिए उनके धरने पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि राज्य व केंद्र में ईमानदार लोगों की सरकार है फिर भी जनता परेशान है महिलाएं अपने घरों को छोड़कर धरने पर बैठने को मजबूर हैं

Read More »

पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। वादी शोभाराम पुत्र दाताराम निवासी ग्राम कोडरा थाना एका जनपद फिरोजाबाद द्वारा दी गई तहरीर पर थाना एका पर मु0अ0स0 329ध्17 धारा 302,34,506 भादवि बनाम शिशुपाल, कप्तान सिंह पुत्रगण रेवती राम, श्यामसुन्दर, सन्तोष पुत्रगण कप्तान सिंह निवासीगण कोडरा थाना एका जनपद फिरोजाबाद पजीकृत किया गया। घटना स्थल गाँव कोडरा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा मौका मुआयना किया गया तथा घटना के सही खुलासे एवं सत्यता की जानकारी कर आगे कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देशित किया।
खुलासे में एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना के क्रम मे पाया कि मुकदमा उपरोक्त के नामजद आरोपीयों का वादी शोभाराम से पुरानी मुकदमा बाजी चल रही है घटना की सत्यता के बारे मे गहनता से जाँच एवं जानकारी की गई साक्ष्य संकलन करने पर पाया कि वादी के भाई मृतक रनवीर करीब सवा साल पहले जेल गया। 17 अक्टूबर 2017 को घटना से दो दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था मृतक रनवीर के जेल की अवधी मे उसकी पत्नी आरती का मेलजोल अफसर पुत्र बन्ने अली निवासी मौहल्ला गालिव नगर गली नं0-7 थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद से हो गया था जो गाँव कोडरा मे ही लगी समर( ट्युबेल ) पर रहता था तथा एक दूसरे का साथ देने की बात आपस मे हुई।

Read More »

प्रेम नाथ की 25वीं पुण्यतिथि पर नवंबर में ज़ी क्लासिक का ‘प्रेम नाथ फिल्म फेस्टिवल’ 

चाहे फिल्म कर्ज (1980) का वो यादगार विलेन हो जो ग्लास बजाकर अपनी बात कहता है या फिर फिल्म संन्यासी (1975) का वह खतरनाक संत हो, 70 और 80 के दशक के दौरान प्रेम नाथ का नाम सुनते ही हर घर में दहशत छा जाती थी। महान अभिनेता प्रेम नाथ ने हर तरह के किरदार में अपनी अभिनय प्रतिभा साबित की है, चाहे वह खूंखार विलेन हो या फिर अलग तरह का कॉमेडियन। इस एक्टर की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए ज़ी क्लासिक ‘वो जमाना करें दीवाना‘ की अपनी ब्रांड विचारधारा के साथ चार हफ्तों का ‘प्रेम नाथ फिल्म फेस्टिवल‘ पेश कर रहा है, जिसकी शुरुआत 3 नवंबर 2017 से होगी। इस खास अभियान के तहत ज़ी क्लासिक एक डॉक्यूमेंट्री बायोपिक भी दिखाएगा, जिसे खुद उनके बेटे मोंटी नाथ ने बनाई है। ‘अमर प्रेम नाथ‘ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण हर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे होगा, जिसके तुरंत बाद ‘प्रेम नाथ‘ की एक शानदार फिल्म दिखाई जाएगी।प्रेम नाथ के खाते में 75 फिल्में हैं। हर फिल्म में प्रेम नाथ ने अपना एक अलग अंदाज दिखाया है। जहां बहुत से कलाकार हीरो बनने की ख्वाहिश लिए फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं वहीं प्रेमनाथ ने खतरनाक विलेन बनने का विकल्प चुना। राज कपूर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘आग‘ से प्रेम नाथ मशहूर हुए। इस फिल्म में उन्होंने लीड भूमिका निभाई थी लेकिन आगे चलकर उन्होंने खलनायक के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने का फैसला किया।

Read More »

सरकार ने 2022 तक किसानों के आय दोगुनी किये जाने का लक्ष्य रखा है: भोले

अकबरपुर तहसील के तृतीय चरण में 1000 किसान लाभार्थियों ने 5.27 करोड़ रूपये का ऋण मोचन का लिया लाभ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। तहसील अकबरपुर सदर स्थित अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर के हाल में आयोजित अकबरपुर सदर तहसील स्तरीय उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण तीसरे चरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कार्यक्रम को सम्बोधन करने से पूर्व एक कविता के माध्यम से किसानों को नमन करते हुए अपनी कविता का जोरदार प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘‘ईश्वर तुल्य देवता कृषक बन्धुओं नमस्कार, सरकार ने संकल्प लिया पूरा भी किया, ऋण मोचन पत्र करे स्वीकार, हम कुछ भी करें कुछ भी बोले ध्यान तुम्हारे चरणों में, बस एक निवेदन करता हूं हो राष्ट्रवाद आचरणों में‘‘ उन्होंने कहा कि नये भारत का निर्माण दूर गांव-गांव गांव का गरीब किसान करेंगा उसे सरकार इतनी अधिक सुविधायें प्रदान करेंगी जिससे किसान स्वयं गांव की मूल भूत सुविधाओं से स्वयं तथा गांव को आच्छादित कर उसका विकास करेंगा।

Read More »

विधायक ने रखी सड़क निर्माण की नींव

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। 14 वें वित्त की धनराशि से नगर निगम के द्वारा झील की पुलिया के पास नाले की पटरी पर सड़क बनाने का कार्य किया जायेगा। जिसका आज गुरूवार को विधि-विधान के साथ हवन पूजन नगर विधायक के द्वारा किया गया।
झील की पुलिया के नाले की पटरी पर सड़क निर्माण कार्य 14 वें वित्त आयोग की राशि से नगर निगम के द्वारा कराया जा रहा है। जिसका आज नगर विधायक मनीष असीजा ने हवन पूजन कर किया। नगर विधायक ने कहा जनता का पैसा जनता के काम में लगाया जा रहा है। सड़क बनने से ट्रैफिक की समस्या के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों का अवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।

Read More »

पहली बीबी गांव में, साथी फालवर को बना लिया दूसरी बीबी, भुगतना पडा ये अंजाम…

पुलिस लाइन में तैनात फालवर ने साथ ड्यूटी करने वाली महिला फालवर से रचा ली थी दूसरी शादी
पत्नी के शिकायत करने पर पति फालवर को पुलिस विभाग से कर दिया गया डिसमिस
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पहली पत्नी जीवित होने के बाद भी दूसरी शादी करने पर पुलिस विभाग ने फालवर के पद पर तैनात युवक को नौकरी से निष्कासित कर दिया। युवक ने पुलिस लाइन में तैनात साथी फालोवर से दूसरी शादी रचा ली थी। इसकी शिकायत पत्नी ने मटसैना थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों पत्नियों को इसकी जानकारी न हो इसलिए पहली पत्नी को गांव में रखता था।
29 सितंबर 2016 में दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस लाइन फिरोजाबाद में फालवर के पद पर तैनात मोनू सिंह की शादी कई साल पहले साधना सिंह पुत्री रामराज सिंह निवासी बैंदी थाना तिदवारी जनपद बांदा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी गांव में रह रही थी। पत्नी को गांव में छोडकर मोनू की दोस्ती रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात साथी फालवर साधना पुत्री स्व. सन्तोष कुमार फालवर से हो गई थी। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया और प्यार इस कदर परवान चढा कि दोनों ने शादी कर ली।

Read More »

छेड़खानी के आरोप में युवक की गोली मारकर हत्या

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। छेडछाड के आरोप में आरोपियों ने युवक को मौत की सजा दी। शौच करने जाते समय हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि आरोपी के परिजन स्वयं ही गोली मारने की बात कह रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एक दिन पहले हुआ था झगड़ा
शिकोहाबाद के झमझमपुर निवासी 26 वर्षीय विजय यादव पुत्र पूरन सिंह पर गांव के ही दूसरे पक्ष के अरमान पुत्र जलाल, छिंगा पुत्र हुंडी लाल और अशोक कुमार ने अपने परिवार की महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कहासुनी की थी। बुधवार की शाम को दोनों पक्षों में मारपीट तक हो गई थी। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।

Read More »

रामलीला में अश्लील डांस हुआ, दर्ज किया गया मुकदमा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सुहाग नगरी में हर वर्ष रामलीला महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। इसके लिए कमेटी गठित की जाती है। जिसकी निगरानी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रामलीला परिसर में दुकानें भी अध्यक्ष के निर्देश पर ही उठाई जाती थीं। पूर्व में रामलीला परिसर में डांस पार्टी के नाम पर अश्लीलता परोसी जाती थी। इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद डांस पार्टी पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भी दशहरा के दिन रावण दहन होने के बाद स्टेज पर अश्लील डांस हुआ। शिवसेना जिलाध्यक्ष के हाथ वीडियो लगने पर अधिकारियों से शिकायत हो गई। अब सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Read More »

लखनऊ एवं इलाहाबाद शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों का संचालन प्रारंभ कराया जायेः राजीव कुमार

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश की जनता को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन्दौर माॅडल बसों का संचालन कराने हेतु बेहतर कार्ययोजना यथाशीघ्र बनाई जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लखनऊ एवं इलाहाबाद शहर में पायलट के रूप में आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों का संचालन प्रारंभ कराया जाये तदोपरान्त प्रदेश के अन्य शहरों में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों का संचालन प्रारंभ कराया जाये। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त बसों का संचालन कराने हेतु सिटी मोबिलिटी प्लान पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि आम नागरिकों को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध हो सके।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में नगरीय परिवहन सेवा इन्दौर माॅडल पर चलाने के प्रस्तुतिकरण पर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को बेहतर परिवहन सेवा प्रत्येक दशा में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड लगवाकर यह सुनिश्चित कराया जाये कि नगरीय बस सेवा अपने निर्धारित समय में निर्धारित बस स्टाॅपों पर अवश्य पहुंच जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ शहर में नगरीय बस सेवा के संचालन हेतु बस स्टाॅपों के चयन के समय लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों का अवश्य ध्यान रखा जाये ताकि आम नागरिक अपनी सुविधानुसार नगरीय बस सेवा से लखनऊ मेट्रो अथवा लखनऊ मेट्रो से नगरीय बस सेवा की यात्रा हेतु आसानी से कम समय में पहुंच सके।

Read More »

कार्यों की प्रगति की त्रैमासिक समीक्षा कर कठिनाइयों का निराकरण यथासमय सुनिश्चित कराया जायेः मुख्य सचिव

लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि देश एवं विदेशों में विभिन्न क्षेत्रों में किये गये इनोवेटिव एवं गुड प्रैक्टिस का अध्ययन कर प्रदेश के विकास को और अधिक गति देने हेतु उपर्युक्त माॅडल का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण कार्य हेतु डेवलपमेन्ट पार्टनर्स एवं सम्बन्धित प्रशासकीय विभागों को एक साथ व्यवस्थित ढ़ंग से कार्य करने में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने समस्त डेवलपमेन्ट पार्टनर्स के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि और अधिक बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव आज योजना भवन के सभागार में डेवलपमेन्ट पार्टनर्स एवं विभिन्न प्रशासकीय विभागों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि डेवलपमेन्ट पार्टनर्स एवं सम्बन्धित प्रशासकीय विभागों के मध्य नियोजन विभाग द्वारा समन्वय स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्रगति की त्रैमासिक समीक्षा की जाये ताकि डेवलपमेन्ट पार्टनर्स द्वारा अनुभव की जा रही कठिनाइयों का निराकरण यथासमय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि विकास हेतु राज्य स्तर पर अनेक योजनाएं एवं अभिनव प्रयास किये जा रहे हैं तथा प्रदेश सरकार गुणवत्तापरक प्रशासन एवं प्रगति की ओर अभिमुख है।

Read More »