Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1510)

JAN SAAMNA DESK

भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचायी धूम
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अक्टूबर। धार्मिक सभा के तत्वावधान में संचालित श्री रामलीला महोत्सव के तहत ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव के बाद घण्टाघर सेवा समिति द्वारा भगवान श्रीराम का राजतिलक समारोह भी धूमधाम से आयोजित किया गया और राज्याभिषेक पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी धूम मचा दी और जनता की भारी भीड उमडी तथा रामलीला महोत्सव का भी समापन हो गया।
आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव के भव्य आयोजन के चलते सार्वजनिक धार्मिक सभा ने घण्टाघर सेवा समिति को पुनः इतिहास रचने का मौका दिया जिसको घण्टाघर सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने उक्त मौकों को एतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी। भागवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में धार्मिक सभा अध्यक्ष भोला यादव, रामलीला महोत्सव अध्यक्ष डा. अविन शर्मा, संयोजक आशीष पचैरी, पुनीत पचैरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने राजा रामचन्द्र जी का विधिवत राज तिलक किया। मंत्रोच्चारण पं. शिवानन्द शर्मा व पं. पंकज शास्त्री ने किया।

भगवान राम के राज्याभिषेक समारोह में कानपुर, दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण नृत्य, चरकुला नृत्य, जादुई कला एवं अन्य भव्य झांकी प्रस्तुत की गई और सभी का मन मोह लिया। घण्टाघर सेवा समिति द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, शहर कोतवाली, चैकी इंचार्ज, सभी धार्मिक सभा के पदाधिकारियों, रामलीला कमेटी के संयोजक, अध्यक्ष, सह संयोजक एवं सभी पदाधिकारियों का दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अशोक अग्रवाल बीडी वाले, पंकज यादव,

Read More »

मकान की दीवार गिरने से वृद्ध घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र घिरोर रोड पर एक मकान की दीवार गिरने से खोखे में साइकिल पंचर की दुकान रखे एक वृद्ध दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया।
थाना जसराना क्षेत्र नगला झील निवासी 65 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र रामचंद्र की जसराना के घिरोर रोड पर एक खोखे में साइकिल पंचर की दुकान है। वह रोजाना की तरह सायं अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पीछे के एक मकान की बाउन्ड्री दीवार पूरी गिर गयी।

Read More »

सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में हुए अलग -अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांधी मण्डी निवासी 36 वर्षीय अवनीश पुत्र रविन्द्र सिंह बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद किसी काम से आ रहा था। उसी दौरान धातरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को मौके पर पहुची परिजन अपने वाहन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक होने के कारण आगरा भेजा गया।


Read More »

मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अलग -अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना एका क्षेत्र के गांव नगला भजन निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार पुत्र रामबाबू उसके छोटे भाई मिथुन पुत्र रामबाबू को पडोस के ही छोटे सतेन्द्र, मन्तोष आदि लोगो ने चोरी की बाइक बनाते को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहम्मदगंज निवासी 19 वर्षीय मुन्ना पुत्र आसिफ को पुरानी रंजिश को लेकर फकीरा, शहजाद आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया।

Read More »

ट्यूवैल पर सो रहे किसान की गोलीमार कर की हत्या

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के नगला मुरली बजीरपुर कोटला स्थित टयूवैल पर सो रहे एक किसान की गोलीमार कर रात्रि में हत्या कर दी। परिजनों ने थाने में तहरीर दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला किरू निवासी 60 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र लेखराज सिंह अपने गांव से दूर थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला मुरली बजीरपुर कोटला निवासी बाबूराम पुत्र तोडीराम के टयूवैल पर रहकर गांव के लोगो का समर चलाकर खेतों में पानी लगवाता था।

Read More »

अग्रसैन मेला का धूमधाम से समापन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। श्री अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अलीगढ़ रोड स्थित राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर स्कूल में चल रहे दो दिवसीय अग्रसेन मेले का समापन हो गया। इस दौरान अग्रसेन पिता के रूप में रूप किशोर अग्रवाल तथा माता में कुसुमा देवी को सम्मानित किया गया। समाज के अन्य लोग भी विभिन्न उपाधि से सम्मानित किये गये। बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। दूसरे दिन भी दिनभर प्रतियोगिताओं का दौर चला। खानपान की स्टालों पर भी भारी भीड़ लगी रही।
अग्रसेन मेला महोत्सव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम पंखुरी गोयल, द्वितीय मुकुल व सार्थक अग्रवाल तथा तृतीय खुशी व पार्थ गोयल रहे। सीनियर वर्ग में गौरांग अग्रवाल प्रथम, अंकित कनौरिया द्वितीय, स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार मेहंदी जूनियर वर्ग में महक अग्रवाल प्रथम, काजल द्वितीय, खुशी तृतीय, कला में पूजा प्रथम, विधि अग्रवाल द्वितीय तथा गौरांग अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार सिंगिंग सुपर स्टार में ललित अग्रवाल प्रथम, कार्तिक, यतीश द्वितीय, खुशी तृतीय, फैंसी ड्रेस में गुनिका अग्रवाल प्रथम, अथर्व गोयल द्वितीय, तनिष्का अग्रवाल तृतीय, डांस जूनियर में चेरी अग्रवाल प्रथम, तान्या, आस्था द्वितीय तथा दिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में नव्या व गौरांग प्रथम, नम्रता सिंघल, रचिता गोयल द्वितीय, मोहित व यश अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा रंगोली सीनियर में तान्या जैन प्रथम, आयुषी अग्रवाल द्वितीय, नेहा अग्रवाल तृतीय, रंगोली जूनियर में योगिता अग्रवाल प्रथम, खुशी अग्रवाल द्वितीय, मोनिका तृतीय, नीबू चम्मच में पीयूष अग्रवाल प्रथम, पार्थ गोयल द्वितीय, रिहान सिंघानिया तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बाल कृष्ण सज्जा में अपूर्व अग्रवाल प्रथम, केशव अग्रवाल द्वितीय, सोना अग्रवाल तीसरे स्थान पर रही। फैंसी ड्रेस में स्नेहा प्रथम, वंश द्वितीय, वृंदा तीसरे, लॉफ्टर शो में हर्ष अग्रवाल प्रथम, निहारिका बंसल दूसरे, वृंदा तीसरे स्थान पर रहीं।

Read More »

विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। मंगलवार दोपहर तहसील प्रांगण में क्षेत्रीय लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया और मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा को सौंपा। जिसमें लेखपाल पद की शैक्षिक योग्यता स्नातक व पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने वेतनमान ग्रेड 2000 से 2800 करने। विसंगति दूर करने राजस्व निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती समाप्त कर लेखपालों को प्रोन्नत कर राजस्व निरीक्षक बनाने लैपटॉप स्मार्टफोन उपलब्ध कराने 1 अप्रैल 2006 के बाद नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ प्रदान करने की मांग की गई।

Read More »

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 110 शिकायतें

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड कार्यालय सभागार में माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस उप जिलाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। समाधान दिवस में कुल 110 शिकायती प्रार्थना पत्र आय जिन्हें शीघ्र निस्तारण केलिए सम्बन्धित विभागों को सौंप दिया गया है। दिवस में तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, नायब तहसीलदार मौजीलाल, वीडीओ गंगाराम यादव ने भी शिकायतें सुनीं।

Read More »

मुख्य चौराहे पर ट्रक भिड़े सफाई कर्मी, घायल

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक मुख्य चैराहा क्रास करने समय मिड़ गए चपेट में आने से पैदल जा रही सफाई कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के सुबह जहानाबाद से भोगनीपुर की ओर जा रहे गैस टैंकर को कबरई से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी गैस टैंकर की चपेट में आने से बी एल बी डी स्कूल की सफाई कर्मी जो वहां से गुजर रही थी। मंजू देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी रमेश निवासी मोहल्ला शिवपुरी पश्चिमी घाटमपुर गंभीर रुप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ भेजा या है।

Read More »

भारत में 10 लाख बच्चों को मृत्यु से बचाया गया

निमोनिया, डायरिया नवजात शिशुओं के संक्रमण तथा जन्म के समय दम घुटने से मृत्यु की दर में गिरावट
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारत में 2005 से 5 वर्ष से कम आयु के 10 लाख बच्चों को निमोनिया, डायरिया, नवजात शिशु संक्रमण, जन्म के समय दम घुटने / अभिघात, खसरे और टिटनेस से होने वाली मृत्यु से बचाया है। लैनसेट पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित अध्ययन ‘इंडियाज मिलियन डेथ स्टडी’ ऐसा पहला अध्ययन है जिसको प्रत्यक्ष रूप से भारत में बच्चों की कारण विशेष मृत्यु में हुए बदलावों का अध्ययन किया गया है। इसे भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा लागू किया गया है और इसमें 2000-15 के बीच के अकस्मात चुने गए घरों को शामिल करते हुए राष्ट्रीय और उपराष्ट्रीय रूप में बच्चों की कारण विशेष मृत्यु का अध्ययन किया गया है। अध्ययन में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रथमिकता के रूप में तय स्थितियों का बहुत गहरा प्रभाव मृत्यु में गिरावट में दिखा। निमोनिया और डायरिया से होने वाली मृत्यु में 60 प्रतिशत से अधिक (कारगर इलाज के कारण) की गिरावट आई। जन्म संबंधी स्वांस कठिनाई और प्रसव के दौरान अभिघात से होने वाली मृत्यु में 66 प्रतिशत (अधिकतर जन्म अस्पतालों में होने के कारण) की कमी आई। खसरे और टिटनेस से होने वाली मृत्यु में 90 प्रतिशत (अधिकतर विशेष टीकाकरण अभियान के कारण) की कमी आई।

अध्ययन में कहा गया है नवजात शिशु कि मृत्यु दर (1000 प्रति जन्म) में 2000 के 45 शिशुओं से 2015 में 27 हो गई (3.3 प्रतिशत वार्षिक गिरावट) और 1-59 महीने के बच्चों की मृत्यु दर 2000 के 45.2 से गिरकर 2015 में 19.6 रह गई (5.4 प्रतिशत वार्षिक गिरावट)। 1 – 59 महीने के बच्चों के बीच निमोनिया से होने वाली मृत्यु में 63 प्रतिशत की कमी आई। डायरिया से होने वाली मृत्यु में 66 प्रतिशत तथा खसरे से होने वाली मृत्यु में 90 प्रतिशत से अधिक कमी आई। यह गिरावट लड़कियों में रही। लड़कियों में गिरावट संकेत देता है कि भारत में लड़के और लड़कियां समान संख्या में मर रही हैं। यह पिछले कुछ वर्षों की तुलना में काफी सुधरी स्थिति है। 1-59 माह के बच्चों में नियमोनिया तथा डायरिया से होने वाली मृत्घ्यु में 2010 व 2015 के बीच महत्वपूर्ण कमी आई। यह कमी राष्ट्रीय वार्षिक गिरावट को 8-10 प्रतिशत के औसत से रही। गिरावट विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों और गरीब राज्यों में दिखी।

Read More »