Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1522)

JAN SAAMNA DESK

स्वच्छ भारत एक अभियान

देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार के स्वच्छता अभियान-स्वच्छ भारत अभियान के तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं। वहीं मोदी सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती के अवसर पर दो अक्टूबर, 2019 तक खुले में शौच से मुक्त भारत का महत्वकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। तीन वर्ष की इस अवधि में इस दिशा में कुछ कुछ सफलता दिखने लगी है। लेकिन खुले में शौच से मुक्त के लिए क्रियान्वित करने में बनाये जा रहे शौचालय भी भ्रष्टाचार के गारे में संलिप्त हैं। खासबात यह भी है इस प्रकरण पर आने वाली शिकायतों को अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से नजरअन्दाज भी करते रहते हैं। शायद उनकी मंशा यहीी है कि मोदी सरकार की वापसी पुनः ना होने पावे। इससे यह भी लगता है कि भारत सरकार को 2019 तक हर घर में शौचालय उपलब्ध कराने का लक्ष्य एक भ्रष्ट मार्ग से ही गुजर पायेगा। आंकड़ों की माने स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो अक्टूबर 2014 तक 4.90 करोड़ शौचालय बन चुके थे। वहीं पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के अनुसार 24 सितंबर 2017 तक 2.44 लाख गांव और 203 जिले खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। बताते चलें कि 2012 में केवल 38 प्रतिशत क्षेत्र स्वच्छता कवरेज से जुड़े थे। अब यह बढ़कर 68 प्रतिशत हो गया है। लेकिन अब भी बहुत कुछ करना बाकी है क्योंकि इससे जुड़े तमाम पहलू आज भी फोटो खिचाऊ कार्यक्रम ही साबित हो रहे हैं। कई नजारे तो ऐसे देखने को मिल रहे है कि देखा देखी में उन्हीं के अनुयायी कूड़ा-कचरा को इकट्ठा कर खबरों में आने का माध्यम बना रहे हैं जबकि उन्हें इस अभियान से शायद ईमानदारीपूर्ण लगन नहीं है।

Read More »

Beauty Tips : बचें इन 7 मेकअप ब्लंडर्स से

ब्यूटी को इनहेंस करने में मेकअप एक जरूरी चीज है लेकिन कई बार जाने-अनजाने छोटी-छोटी गलतियां हो ही जाती हैं। मेकअप मिस्टेक्स किसी से भी हो सकती है, लेकिन जरूरी है उसे समय पर सुधार लेना। जानते हैं कुछ ऐसे ही काॅमन मेकअप मिस्टेक के बारे में आपको बता रही है ‘जन सामना’ की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एंड मेकअप स्टूडियो की ब्यूटी एन मेकअप एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता।
ब्लशर की लेयर: ब्लशर आपके चेहरे को डिफाइन करता है, लेकिन जरूरत से अधिक ब्लशर लगाने या सही ढंग से ब्लेंड न करने के कारण यह आपकी उम्र को बढ़ा देता है। पीच, पिंक, गोल्डन या ब्राउन शेड्स में से आपकी स्किन के साथ कौन सा शेड सबसे अधिक फबेगा, यह जानना भी जरूरी है।
अगर ब्लशर अधिक लग गया है, तो अपने चीक्स पर ब्रश की सहायता से लूज क्लीन पाउडर ब्लश लगाएं। अगर यह काम न करे, तो थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर मिलाकर ब्रश करें। दरअसल, ब्लशर और ट्रांसलूसेंट पाउडर मिल जाने से म्यूट कलर बन जाएगा, जिससे गाल अधिक रेड नजर नहीं आएंगे।
डार्क आई मेकअप: रात की पार्टी के लिए स्मोकी आई लुक सबसे अधिक पसंद किया जाता है, लेकिन डार्क मेकअप आपकी आंखों को छोटा कर देता है। यह आंखों के चारों तरफ के पार्ट को ब्लैक कर देता है, जिससे आंखों के अंदर का वाइट पार्ट दिखाई नहीं देता और आंखें छोटी लगने लगती हैं।




लोगों को लगता है कि स्मोकी आई लुक ब्लैक शैडो से ही पाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आप इसकी जगह ग्रे और ब्लू शेड भी चुन सकती हैं। सबसे पहले अपनी निचली और ऊपरी पलकों पर ब्लैक लाइनर लगाएं। अब पलकों पर ग्रे शैडो लगाएं और एक पतले आइलाइनर ब्रश से पलकों पर फैलाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि लाइन नजर न आए। अब भीतरी कोनों पर वाइट शिमरी शैडो लगाएं।

Read More »

एंटी लार्वा का नियमित रूप से छिडकाव किया जायेः अक्षय यादव

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान सांसद ने जनपद के अधिकारियों द्वारा स्कूल गोद लेकर उनका कायाकल्प किये जाने की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों को भी स्कूल गोद देने हेतु प्रस्तावित किया। उन्होंने जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर शुरू हुए स्कूल गोद लेने के अभियान के सराहना करते हुए कहा कि इससे स्कूलों में निश्चित रूप से परिवर्तन आएगा और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। मा. सांसद में निर्मित किये गये सार्वजनिक शौचालयों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दी साथ साथ लोगों को खुले में शौच ना जाने से जागरूक करने और अधिक से अधिक शौचालय निर्माण किये जाने के निर्देश दिए।
सांसद ने जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में एंटी लार्वा का नियमित रूप से छिडकाव सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सभी सम्बंधित अधिकारीयों को दिए और कहा की इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए। छिडकाव मिलाये जाने वाले केमिकल की मात्रा भी निर्धारित मानक के अनुसार रखी जाए और छिडकाव को अभियान के रूप में चलाया जाए। उनहोंने जनपद में आवश्यक सभी दवाओं की उपलब्धता एवं एंटी रैबीज की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने सौ शैय्या चिकित्सालय शुरू किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र किये जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्युत् विभाग द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की और बिजली की नियमित पूर्ती किये जाने तथा लो वोल्टेज की स्मस्या को समाप्त किये जाने के निर्देश दिए।



Read More »

हरितपट्टिकाओं को बचाने के लिए जनसामान्य आये आगे-जिलाधिकारी

डीएफओ कार्यालय में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, मिली अभिलेखों के रखरखाव में कमियाँ, जिलाधिकारी ने दिए दुरुस्त करने के निर्देश
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंगलवार को प्रभागीय अधिकारी वानिकी कार्यालय का आकस्मिक निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पटलों पर जाकर देखा और अभिलेखों के रखरखाव में कमी पाई गयी जिसे दुरुस्त करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय कार्यवाही ससमय पूर्ण किये जाने के निर्देश देते हुए लंबित कार्यों को शीघ्रता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवर्तन कार्यवाहियां बढ़ाने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा के लिए विभाग आगे बढ़कर कार्यवाही करे। इसमें जनसहयोग को शामिल किये जाने के लिए एक माइक्रोप्लान बनाने एवं उसके अनुसार जनता को उसमे शामिल किये जाने के निर्दश जिलाधिकारी ने दिए।




जिलाधिकारी ने गत वर्षों में रोपित किये गये पौधों की समीक्षा भी की जिसमे यह पाया की जनपद में वर्ष 2015 में 263643 पौधे, वर्ष 2016-17 में कुल 492545 पौधे तथा वर्ष 2017-18 में कुल 1938461 पौधे रोपित किये गये। इसके अतिरिक्त हरित पट्टिका पैटर्न पर 21250 पौधे रोपित कराए गए। जिलाधिकारी ने प्रभागीय अधिकारी वानिकी को निर्देशित किया किया कि गत वर्षो में रोपित किये गये पौधों की देखभाल सुनिश्चित किये जाने हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा दे। पूर्व के वर्षो को काफी संख्या में पौधे लगाये जा चुके हैं जिनकी देखभाल करना अत्यंत आवश्यक हैं।

Read More »

स्काउट-गाइड से छात्रों में पैदा होती है शिक्षा के साथ देश सेवा की भावना-प्रदीप गुप्ता

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारत स्काउट गाइड तृतीय सोपान शिविर का पांच दिवसीय कार्यक्रम नगर के एसआरके कालेज कोटला रोड पर किया जा रहा है। शिविर के दौरान स्काउट-गाइड में लगभग 50 छात्र-छात्रायें में भाग लिया।
तृतीय सोपान शिविर के दौरान सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त प्रदीप गुप्ता द्वारा जनपद में चल रहे पांच स्थानों पर जाकर शिविरों का निरीक्षण किया। वही एसआरके कालेज शिविर पर उन्होने बताया कि स्काउट लडको को तथा गाइड लडकियों से कहा जा है। दोनो लोगो को मिलाकर स्काउट-गाइड का नाम दिया जाता है। इस पांच दिवसीय शिविर में बच्चो ने पूर्व में अपने विद्यालय स्तर पर समाजसेवा, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता, आदि कार्य किये उनकी समीक्षा ली जाती है। वही जो कुछ उनको ध्यान में नही होता उसका शिक्षिको द्वारा बताया जाता है। जनपद में पांच स्थानों पर सोपान शिविर चल रहे है। जिसमें टूण्डला में ठा. बीरी सिंह इण्टर कालेज, शिकोहाबाद में पाली इंटर कालेज, जसराना में एलआर इंटर कालेज, सिरसागंज में क्षेत्रीय इंटर कालेज में शिविर का आयोजन किया गया। जिनको आज प्रदेश स्तर पर निरीक्षण भी किया गया।



Read More »

बनारस हिंदू विवि में छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा

पेट्रोलियम उत्पादों पर बढ़ रही कीमतों पर भी जतायी चिंता
आप ने किया धरना प्रदर्शन-पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आम आदमी पार्टी फिरोजाबाद द्वारा जिला संयोजक रघुनन्दन दास गुप्ता के नेतृत्व में गांधी पार्क में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के गल्र्स हास्टल में घुसकर निर्दोष छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक तरीके से लाठीचार्ज करने के व पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हो रही अभूतपूर्वक बढ़ोत्तरी पर नियंत्रण रखने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
आप के जिला संयोजक रघुनंदन दास गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार का शासन है। जिसने चुनाव के दौरान जनता से विकास का वायदा किया था तथा चुनाव जीतने के बाद आधी आबादी के विकास के लिये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर देश की महिलाओं को तरक्की का दिव्य स्वप्न दिखाने वाली केंद्र की जुमलेबाज सरकार ने अपने जुमलेबाजी का एक और उदाहरण सामने आया।



Read More »

सदर विधायक मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को भेजा जेल

मुख्य अरोपी दूसरे दिन भी पुलिस की नजरों से दूर नही आया पकड में
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर पुलिस ने सदर विधायक के घर फायरिंग करने, धमकी भरा मैसेज करने के आरोप में पुलिस ने छः लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद आज जेल भेजा। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड से बाहर है।
बताते चले कि विगत कुछ दिन पूर्व सदर विधायक मनीष असीजा के घर रात्रि में अज्ञात लोगो ने फायरिंग करने के बाद दहशत फैला दी थी। दूसरे दिन उसके फोन पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। पुलिस ने उक्त मामले को गम्भीरता से लेने के बाद कई लोगो को हिरासत में लेने के बाद सोमवार को घटना का खुलाशा करने वाली थी। उससे पूर्व अनूप शर्मा नाम आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। आरोपी के भागने पर वार्ता फैल हो गयी। पुलिस ने बाकी बचे लोगो को आज अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा।

Read More »

गर्भवती महिला की जिला अस्पताल लाते समय हुई मौत

गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी तोड़ा दम-परिजन शव को ले गये घर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मेला वाले बाग निवासी एक गर्भवती महिला के नौ माह पूरे होने पर जिला अस्पताल लाते लाते उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की भी गर्भ में ही मौत हो गयी। जिला अस्पताल के महिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम कराये घर ले गये।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मेला वाले बाग निवासी एक महिला बीपी गर्भवती थी, उसके नौ माह लगभग पूरे हो गये थे। अचानक बीती मध्य रात्रि दर्द शुरू हो गये तो परिजन पहले उसे शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में लाये, यहां राहत न मिलने पर जिला अस्पताल लेकर आने लगे। इस दौरान रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाये तो यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Read More »

घर घर हुयी मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा

मोहन दे माता मंदिर के इतिहास पर भक्तों ने डाला प्रकाश
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। मां दुर्गा की छठवीं शक्ति का नाम कात्यायनी है। इसलिए छठवें दिन घर घर मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा अर्चना की गयी। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों पर नेजा चढ़ाने व कई जगह देवी जागरण आदि आयोजन भी होने लगे। इसके साथ ही नवरात्र नजदीक आते आते लगने वाले मेलों की रौनक भी बढ़ गयी। क्योंकि श्रद्धालुआं की भीड़ बढ़ेगी तो रौनक तो स्वतः ही बढ़ जायेगी। शहर की विभिन्न गलियों में स्थित मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं का सुबह सुबह खूब तांता लगा रहा।




नवरात्र के छठवें दिन नगर के राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित माता मंदिर, जलेसर रोड काली मंदिर, आर्यनगर स्थित माता मंदिर, सुहागनगर स्थित मां का मंदिर, करन सिंह नगला रोड स्थित माता मंदिर, लेबर कालोनी स्थित मां के मंदिर व उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम के अलावा शहर के कई मंदिरों में श्रद्धालुआं की भीड़ विगत दिवस की अपेक्षा अधिक दिखी तो उसायनी व राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर प्रांगण पर लगने वाले मेले में भी लोगों की चहल-पहल दिखी। खास बात यह रही कि दोनों ही स्थानों पर भक्ति का ऐसी झलक देखने को मिलती है कि मां के दर्शन करने के दौरान नजर हटती नहीं। छठवां दिन बीतने के साथ ही नवरात्र का उत्साह और बढ़ गया है। शहर में कई स्थानों पर देवी जागरण शुरू हो गये हैं तो किसी ने सप्तमी तो किसी ने अष्टमी को कन्यायें खिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं चैबान मुहल्ला स्थित अति प्राचीन मनोकामना पूर्ण करने वाली श्री मोहन दे माता के पीछे का इतिहास बताते हुए बुजुर्गवार कहते है कि इन माता रानी की मोहनी सूरत होने के कारण इनका नाम मोहन दे माता पडा।

Read More »

शराब सेल्समैन से दिनदहाड़े लाखों की लूट

सादाबाद, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित गांव मंस्या बम्बा पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर शराब ठेके के एक सेल्समेन से तमंचे की नोंक पर दिनदहाडे लाखों रूपये लूटकर ले गए। सेल्समेन कल रात की शराब बिक्री की रकम सादाबाद जमा करने आ रहा था तभी रस्ते में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसावर में स्थित शराब ठेकों के सेल्समेन सत्यवीर सिंह पुत्र दयासिंह निवासी नगला खुशहाल थाना करहल मैनपुरी आज सुबह करीब साढे 10 बजे कस्बा स्थित शराब के चार ठेको का कैश लेकर सादाबाद जमा करने अपनी बाइक पर सवार होकर आ रहा था तभी पीछे से एक बाइक पर आये हथियार बंद अज्ञात तीन बदमाशों ने उसे मथुरा रोड स्थित मंस्या बम्बे पर रोक लिया और दिनदहाडे तमंचे के बल पर उससे एक लाख 10 हजार 8 सौ 12 रूपये का कैश का थैला और मोबाइल लूट कर ले गये। उक्त घटना से पूरे क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली प्रभारी के.पी. सिंह व चैकी प्रभारी पहुंच गये तथा पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।



Read More »