बालासोर, ओडिशा, जन सामना ब्यूरो। खुले में शौच की बुराई के विरुद्ध पूरे देश में ‘स्वच्छता ही सेवा’ को प्रोत्साहित करने वाला सहयोगी अभियान चलाया गया। इससे ग्रामीण स्वच्छता का दायरा बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। आज चार और नये जिलों को ओडीएफ घोषित किये जाने के साथ ही देश में ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर 201 हो गई है।
स्वच्छता ही सेवा मुहीम के एक हफ्ते के बाद बॉलीवुड सितारों का सहयोग भी इस आंदोलन को मिला है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ आंदोलन के प्रति अपना पूरा-पूरा समर्थन देने की प्रतिबद्धता जतायी है। फिल्मकार एस.एस. राजामौलि ने भी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को अपना पूरा समर्थन दिया है।
ओडिशा के बालासोर में अंतरिम टेस्ट रेंज (आटीआर) चांदीपुर के वैज्ञानिकों और विभागकर्मियों ने झाड़ू हाथ में लिये और सड़कों की साफ-सफाई की। समूचे असम में ‘स्वच्छता ही सेवा है’, के जारी अभियान के अंतर्गत कई गतिविधियां चलाई गई। स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंतण्रपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रख्यात ब्रेस्ट कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ पी रघुराम (निदेशक, नगर स्थित केआईएमएस, ऊषालक्ष्मी सेंटर एवं अध्यक्ष, ब्रेस्ट कैंसर सर्जन्स ऑफ इंडिया) ने कहा ‘मैंने अपने गोद लिये गांव में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय किया है। मेरा यह गांव तेलंगाना राज्य के दूर-दराज हिस्से में पड़ता है।’
JAN SAAMNA DESK
चन्द्रवाड पर होगा भव्य मेला महोत्सव
⇒प्रभात फेरी के साथ सायं तक होगा कार्यक्रम
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चन्द्रवाड़ मेला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने नगर के चन्द्राप्रभू मन्दिर में वार्ता के दौरान बताया कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी सोमवार दो अक्टूबर 2017 को चन्द्रवाड़ मेला महोत्सव बडी धूम-धाम से मनाया जायेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष डा0 महेन्द्र जैन कार्यवाहक अतुलजैन, अंकल , अजय जैन, बजाज, अजय जैन सिंघई संजय जैन आदि लोगो ने सयुक्त रूप से कहा कि मेला महोत्सव के दौरान शोभायात्रा दो अक्टूबर को प्रातः साढे सात बजे बब्बू जी की जीन से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, बजरिया, चन्द्रावार गेट की पुलिया तक बैण्ड बाजों के साथ निकाली जायेगी। उसके बाद समस्त मैला कार्यक्रम बसई मोहम्मद क्षेत्र के राजा चन्द्र सैन की राजधानी चन्द्रवाड किले पर सम्पन्न होगे। चन्द्रवाड मेले में हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग चन्द्रवाड मन्दिर पर पहुचेंगे। कार्यक्रम के दौरान दो अक्टूबर को सुबह प्रभात फेरी, श्री दि0 जैन निर्भय सागर पाठशाला सुहाग नगर से बब्बूजी की जीन तक, रथयात्रा बब्बूजी की जीन से चन्द्रवाड़ गेट नाले तक यात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा किया जायेगा।
धूमधाम से निकली मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की बारात
नागिन डांस और भूतों का अखाडा रहा लोगों के आकर्षण का केंद्र
फिरोजाबाद,जन सामना संवाददाता। सिरसागंज में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की बारात बडे ही धूमधाम के साथ निकाली गई। प्रभु की बारात देखने के लिए नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों के लोगों की खासी भीड नगर में सडकों के किनारे नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर नगर पुलिस भी चैकस नजर दिखी। भव्य राम बारात का हिस्सा बनने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मार्ग में जगह जगह जयश्रीराम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
सिरसागंज नगर की गांधी मंडी स्थित सांई मंदिर से शनिवार की रात्रि को मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम बारात शुरू हुई। यहां पर पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने सर्वप्रथम भगवान राम, लक्ष्मण व विश्वामित्र के स्वरूपों की आरती उतारकर डोलों का शुभारम्भ किया। इसके बाद डोलों को झंडी दिखा रवाना किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि रामलीला नगर सिरसागंज का एक पुराना आयोजन है। इसके माध्यम से हमें प्रभु श्रीराम के जीवन से सीख लेनी चाहिये कि कैसे उन्होनंे एक बेटे, एक पति और ज्ञानी के रूप में अपने सभी दायित्वों का निर्वहन किया। अपनी माता के कहने पर उन्होंने घर त्याग दिया और वन में रहने चले गये। पत्नी सीता की रक्षा के लिए रावण से लडे और बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज की। उन्हें इसीलिए ही मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है, उन्होंने साधारण जीवन जीया और हमेशा धर्म के मार्ग पर चले। इसके बाद जनसांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अवधेश सक्सैना एवं निदेशक क्रांति कुमार द्वारा पूर्व मंत्री का चांदी का मुकुट पहिनाकर व शाॅल ओढाकर स्वागत किया गया।
वित्त मन्त्री ने देश में पुनः भाजपा सरकार बनने की बात कही
नोटबन्दी, जीएसटी के बाद भी हमारी जीत होगी-राजेश अग्रवाल
उद्योगपतियों के मध्य बैठकर शहर के कांच उद्योग पर होगी चर्चा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मन्त्री का सीताराम ग्लास वक्र्स में जोशीला स्वागत किया गया। जहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होने प्रदेश सरकार के बार में जानकारी देते हुए जीएसटी नोट बन्दी पर चर्चा की, वही नगर विधायक के घर हुए हमले, धमकी भरा मैसेज, वीसी के रूपये लेकर शहर से भागे दम्पति के बारें में पूछने पर उन्होने कई जबाब दिये। प्रदेश सरकार को कुछ ही समय हुआ है। कानून पर शिकंजा कसने की भी बात कही।
प्रदेश सरकार के वित्त मन्त्री राजेश अग्रवाल का जनपद में प्रथम आगमन पर शहर के उद्योगपतियों द्वारा सीतारात ग्लार्स वकर्स ढोलपुरा रोड पर जौशिला स्वागत किया गया। स्वागत के बात पत्रकारों से वार्ता करते हुए मन्त्री जी ने कहा कि प्रदेश व देश में मोदी जी की सरकार चल रही है। जनपद के कांच उधोग व जीएसटी के बारे में उन्होने बताते हुए कहा कि जब से जीएसटी लागू हुई है। उस समय से उधोग जगत में काफी बदलाव आया है। वही पूछने पर बताया कि कांच उधोग के सम्बन्ध में उधोग पतियों के बीच बैठ कर वातचीत करेगें। प्लास्टिक के आने से शहर में कांच उधोग का काफी नुकसान हो रहा है। इस पर वह चुप रहे। हाल में ही नगर विधायक पर हुए हमलें के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि कानून पर शिकंजा कसा जा रहा है। मुख्यमन्त्री योगीनाथ सीधे इस प्रकारण को संज्ञान में लेकर जांच करा रहे है।
ऋण माफी कार्यक्रम 27 सितंबर को
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। फसली ऋण योजना के प्रथम चरण में 83 हजार से अधिक किसानों का ऋण माफ कर 498- 866 करोड़ रूपये का ऋण माफ किया जा चुका है। द्वितीय चरण के अन्तर्गत ऋण माफी कार्यक्रम 27 सितंबर को विभिन्न कैंपो के माध्यम से किया जायेगा। कृषि बीजों की उपलब्धता मण्डल के जिलों में होनी चाहिये, इसी प्रकार जनपदवार कृषि रसायनों के लक्ष्य, उपलब्धता एवं उनके वितरण की स्थिति भी ठीक होनी चाहिये। वर्तमान वर्षा कृषकों के लिये लाभप्रद है तथा नहरों की कटिंग न होने पाये, यदि किसी भी जिले में यह समस्या हो तो नहर काटने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। खरीब फसल के अच्छे उत्पादन हेतु कृषकों को ऋण वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
उक्त निर्देश मण्डलायुक्त श्री पी० के० महान्ति ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित कृषि सेक्टरों के कार्यो की समीक्षा करते हुए दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि भूमि संरक्षण, सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, नलकूप, सिचाई, भूमि सुधार निगम सभी विभागों का दायित्व है कि 2022 तक वह किसानों की आय को दुगुना करने के लिए कार्य करें, शासन की मंशा को उन्हें पूरा करना है। ऋण माफी योजना का लाभ तृतीय चरण में मण्डल के 138376 किसानों का प्रस्ताव बनाया गया है। मंडल में खरीफ फसल में इस वर्ष 5 लाख 32 हजार हैक्टेयर से अधिक फसल बोई गयी हैं जो लक्ष्य से काफी अधिक है। इसी प्रकार धान की नर्सरी में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
हिंदूवादियों ने पाक का पुतला दहन किया
⇒रोंहिग्या मुसलिम को लेकर किया रोष व्यक्त
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी बस स्टेंड पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रोंहिग्या मुस्लिम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पाक पुतला दहन किया।
रोंहग्यिा मुस्लिम को लेकर विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। इसे लेकर विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रोंहिग्या के खिलाफ जमकर मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया और पाक पुतला लेकर जुलूस निकाला। यह जुलूस नगर कार्यालय से शुरू होकर बाजार के मुख्य मार्गो से निकलकर बस स्टैण्ड पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पुतला पर जूतो की माला डालकर दहन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जो रोहिंग्या मुस्लिमों का समर्थन करेगा उसके खिलाफ सरकार को देश द्रोह का अभियोग पंजीकृत कर उसे देश से निकाल देना चाहिए।
बरसात के कारण जगह-जगह हुआ जलभराव
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रिमझिम बरसात के कारण बिजलीघर कालोनी में जलभराव होने से लोगों के सामने एक और समस्या खडी हो गई है। यहां कुछ घरों में गंदा पानी भर जाने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को इस गंदे पानी से बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों ने जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान से गुहार लगाई है।
इसके अलावा बिजलीघर परिसर में भी जलभराव हो जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। हालांकि मौसम ठंडा हो गया मगर मच्छरों को भगाने के लिए लोगों को पंखे की हवा नहीं मिल सकी। साथ ही पीने का पानी भी लोगों को नसीब नहीं हुआ। इसके अलावा घरेलू आम जिंदगी में काम आने वाली बिजली का भी प्रयोग नहीं कर सके।
चामुंडा मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ एवं भागवत का हुआ आयोजन
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में बाल भक्त धु्रव जी की कथा वालब्यास पं.राधारमण जी ने बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाई। महामृत्युंजय यज्ञ में भगवान शिव का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद, बूरा में अभिषेक किया गया। महंत पाताल गिरि जी ने कहा कि महामृत्युंजय यज्ञ से मनुष्यों को दीर्घायु प्राप्त होती हैं और शरीर के अंदर कभी रोग नहीं रहता है। नागा बाबा संगम गिरि जी ने बताया कि यज्ञ से वर्षा होती है। वर्षा से अन्न पैदा होता है। अन्न से राष्ट्र समृद्धशाली बनता है। अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए यज्ञ भागवत जैसे अनुष्ठान होते रहने चाहिए। यज्ञाचार्य पंकज शास्त्री ने बताया कि महामृत्युंजय का जाप अनुष्ठान से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
Read More »करेंट से संविदाकर्मी झुलसा, हालत नाजुक
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी में आगरा-अलीगढ राजमार्ग स्थित बिजलीघर परिसर में काम करते वक्त 33 हजार लाइन का करंट दौड गया, जिससे एक संविदाकर्मी बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सासनी बिजलीघर में राजुद्दीन नामक एक कर्मचारी संविदा पर तैनात हैं। बरसात होने के कारण बिजलीघर में लाइन के नीचे पानी भर गया था। जिसे निकालने के लिए संविदा कर्मचारी लगे थे। इसी बीच लाइनों से निकल रहा 33 हजार का करंट जमीन में दौड गया। जिससे संविदाकर्मी राजुद्दीन करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 27 को
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत जिन अभ्यर्थियों ने 22 सितंबर 2017 तक अपना आवेदन पत्र खादी एवं ग्रामोद्योग की बेसाइट केवीआईसीआॅनलाइनडाॅटजीओवीडाॅटइन पर आॅंनलाइन अपलोड कर दिये हैं, उन अभ्यर्थियों के चयन हेतु निर्धारित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन 27 सितंबर 2017 को दोपहर 12.00 वजे विकास भवन, हाथरस में किया जायेगा।
Read More »
Jansaamna