Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1526)

JAN SAAMNA DESK

बागला इंटर कालेज में लगी अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी

⇒सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर उनके विचारों और उनके सपनों को साकार करने तथा प्रदेश सरकार के कार्यो को लोगों में प्रचार-प्रसार के उद्वेश्य से जनपद हाथरस में बागला इंटर कालेज में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का दूसरा दिन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
इस प्रदर्शनी में सूचना विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा, कृषि, मत्स्य, उद्यान, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज, सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा अपने विभागीय स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी। इस प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग द्वारा उपस्थित जनता को गायों, भैसोे को होने वाले खुरपका, मुहपका रोगों के लक्षण तथा उपायों की जानकारी दी तथा उपाय के लिये पहले ही टीकाकरण पर जोर देने को कहा गया। उन्होने उपस्थित लोगो को बताया की आगामी महीनों में जानवरों को खुरपका तथा मुहपका रोग होने की सम्भावना अधिक रहती है। हमारे विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी गांव-गांव में जाकर टीकाकरण संपन्न करेंगे। कृषि विभाग के द्वारा मटर तथा अरहर की उन्नत खेती के साथ मृदा की उर्वरता बढाने के लिये मृदा परीक्षण के लिये प्रेरित किया। साथ ही कीटनाशक दवाइयांे के प्रयोग में सावधानी से लोगो को अवगत कराया। कृषि विभाग के कर्मचारियांे द्वारा उन्नत कृषि यंत्रों तथा सुरक्षित अन्य भण्डारण विधि के बारे में जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा उन्नत कृषि यंत्र/मशीनरी, विभिन्न कृषि कार्यो को समय पर संपन्न करने में सहायक होने के साथ-साथ श्रम ऊर्जा तथा श्रमिको की बचत करते है और अन्य निवेशों बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, सिचाई जल आदि का अधिकतम उपयोग करने में सहायता प्रदान करते है। सुरक्षित अन्य भण्डारण विधि के बारे में जानकारी दी गयी।

Read More »

मुख्य सचिव द्वारा वृहद परियोजनाओं की समीक्षा कर विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को दिये गये निर्देश

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सम्बन्धित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को निर्देश दिये हैं कि अपने विभागों की प्रदेश की वृहद् परियोजनाओं के अवशेष कार्यों को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु टाइमलाइन निर्धारित कर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे में आम यात्री की सुविधा हेतु टैªफिक मैनेजमेन्ट बेहतर सुनिश्चित कराते हुये आवश्यकतानुसार पेट्रोल पम्प एवं जन सुविधा केन्द्र खुलवाने की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे में आवश्यकतानुसार उपर्युक्त स्थानों पर फूड प्लाजा यथाशीघ्र खुलवाने के साथ-साथ इण्डस्ट्रियल टाउनशिप विकसित किये जाने हेतु नियमानुसार प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कानपुर एवं वाराणसी में मेट्रो रेल संचालन हेतु भेजी गयी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में भारत सरकार की नवीन गाइडलाइन के अनुसार आवश्यकतानुसार संशोधित डी0पी0आर0 यथाशीघ्र भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाये। मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रदेश की वृहद परियेाजनाओं के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल (ग्रीन फील्ड) एक्सप्रेस-वे, जेवर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, दिल्ली-मुम्बई इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर (पश्चिमी), अमृतसर-कोलकाता इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर, अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान गोरखपुर, सरस्वती हाइटेक सिटी (नैनी), इलाहाबाद एवं ट्रांसगंगा औद्योगिक क्षेत्र, उन्नाव सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों- लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद, गोरखपुर एवं गाजियाबाद की मेट्रो रेल परियोजना सहित अन्य वृृहद्् परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

Read More »

अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का किया आयोजन

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। सूचना विभाग कानपुर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर जनपद स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन विकास भवन के प्रांगण में किया गया। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि मा0 सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले जी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया। उन्होंने पं० दीन दयाल उपाध्यय जी के जीवन दर्शन एवं उनके सिद्धांतो से संबंधित चित्र प्रदर्शनी एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की लाभकारी विकास योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरान्त इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय युगप्रवर्तक थे। उनके विचारों पर ही अन्त्योदय मेलो का आयोजन पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत विविध कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पण्डित दीन दयाल उपाध्यय जी ने कभी अपने जीवन में सम्मान पाने की इच्छा नहीं की, बल्कि अपना सारा जीवन समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हें लाभ पहुंचने हेतु प्रयत्ननसील रहे द्य उनकी अवधारणा अन्त्योदय (अन्त का उदय) तथा सबका साथ-सबका विकास थी। उन्होंने कहा कि समाज के निचले स्तर तक के व्यक्तियों में मुस्कान आने पर ही अखण्ड एवं खुशहाल भारत बनेगा।

Read More »

खनन मंत्री का किया गया भव्य स्वागत

मीरजापुर, सच्चिदानन्द सिंह। उत्तर प्रदेश सरकार की खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय का जिले के नटवा तिराहा में फूल मालाओं से भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से रमेश दुबे, प्रदीप सोनकर, विनोद शंकर पाण्डेय, जयसिंह पाल, मनोज दुबे, देव प्रकाश पाठक, मनीषधर दुबे, सिध्दार्थ मिश्रा, निशांत दुबे, उत्कर्ष पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, मालती त्रिपाठी, राजकुमारी खत्री, डाली अग्रहरी, उमा वर्नवान, अनीता जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More »

फसल ऋण मोचन योजना पर डीएम ने किया मंथन

⇒कहा-अब तक 11325 कृषकों को किया प्रमाण पत्र वितरित
⇒समिति को दिये कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटने देने के निर्देश
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फसल ऋण मोचन योजना की जिलास्तरीय समिति की बैठक शनिवार को सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 73708 कृषक फसली ऋण मोचन योजनान्तर्गत चिन्हित किये गए थे जिनमे से प्रथम चरण में आयोजित कैम्प द्वारा 11325 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण किया जा चुका है । द्वितीय चरण में 14301 कृषको को 06 अक्टूबर से आयोजित होने वाले कैम्पों के माध्यम से प्रमाण पत्र वितरित किये जायेगे। उन्होंने बतया कि जनपद में तृतीय चरण के लिए 48082 का डाटा बचा हुआ है जिसमे से 20014 को तहसील एवं ब्रांच दोनों के द्वारा रिकमंड किया जा चुका है। 7053 उपलब्ध सूची के अनुसार बैंक शाखा द्वारा रिकमंड किया गया हैं परन्तु तहसील द्वारा रिकमंड नहीं किया गया है। इसी प्रकार 1322 का डाटा बैंक शाखा ने नाट रिकमंड किया है परन्तु तहसील ने रिकमंड करदिया है। इसके अतिरिक्त 19693 का डाटा बैंक एवं तहसील दोनों से रिकमण्ड नहीं किया गया हैं। उन्होंने जिलास्तरीय समिति को अपने स्तर से सत्यापित किये जाने के निर्देश दिए कि इसमें कोई पात्र व्यक्ति छूटने ना पाए। जिलाधिकारी ने जिन अभिलेखों के आधार पर डाटा रिकमंड या नाट रिकमंड किया गया हैं उन्हें सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए।

Read More »

डीएम ने साफ सफाई व्यवस्था खराब होने पर जतायी नाराजगी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। डीएम नेहा शर्मा ने शनिवार सुबह थाना रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया। थाने में सफाई व्यवस्था की स्थिति ठीक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के शासनादेश के अनुसार सभी सम्बंधित विभागों की समाधान दिवस में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस के जी ओ का अक्षरशः पालन होना चाहिए। उन्होंने समाधान दिवस के रजिस्टर में अंकित शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा भी की। इसके लिए उन्होंने शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात भी की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक दशा में शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। जिलाधिकारी ने ठाणे में उपस्थिति रजिस्टर. त्यौहार रजिस्टर, आर्डर बुक, फ्लाई शीट, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, रजिस्टर संख्या 1 से 9, सन्दर्भ रजिस्टर, गार्ड फाइल आदि अभिलेखों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेख अद्यतन न मिलने एवं न्यायलय से आये तामीला के वितरण में लचर रवैया अपनाये जाने पर जिलाधिकारी ने हेड मोहर्रर को कड़ी चेतावनी निर्गत किये जाने के निर्देश दिए। आर्डर बुक में पुराने कुछ मामलों में निस्तारण अंकित नहीं पाया गया और 15 फरवरी के आई.जी.सन्दर्भ का निस्तारण भी अंकित नहीं पाया गया।

Read More »

महाराजा अग्रसेन जयन्ती समापन समारोह में आयेंगे वित्तमंत्री

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। समता मूलक आदर्श समाज के प्रणेता सभी को एक समान बनाने वाले बिना किसी ऊंच नीच एवं भेदभाव के आदर्श समाज की स्थापना करने वाले अग्रकुल प्रर्वतर्क श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित होने वाले नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह 24 सितम्बर को सुबह नौ बजे श्री रामचंद्र पालीवाल हाॅल में होगा। इस अवसर पर एक बाल मेले का भी आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलन वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेश अग्रवाल द्वारा संपन्न होगा।

Read More »

ग्राम सभा की जमीन पर बने मंदिर की मूर्तियां हटायीं

देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित-तहसीलदार-कानूनगो-लेखपाल की निंदा
हिंदू जागरण मंच ने की तीनों आरोपियों को निलंबित करने की मांग
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कस्बा मक्खनपुर क्षेत्र ग्राम संदलपुर में ग्राम सभा की जमीन पर बने पांडालनुमा मंदिर पर रखी गयी माता की मूर्ति को तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल की टीम ने वहां से हटा दिया। जिससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गयी। एक तरह से यह छोटा मंदिर ही था, इस हरकत से श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश फैल गया। बताया गया कि यह मंदिर 1991 से खतौनी में दर्ज है।
हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अतुल यादव व जिला महामंत्री अमित गुप्ता ने संयुक्त रूप से गांव संदलपुर मक्खनपुर में देवी देवताओं की प्रतिमा तोड़ने पर रोष व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी फिरोजाबाद से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल को निलंबिंत करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अतुल यादव, महामंत्री अमित गुप्ता ने रोष व्यक्त करते हुये कहा कि गांव संदलपुर मक्खनपुर में वहां गांव वालों से देवी देवताआंे की मूर्ति का पांडाल सजाया था



Read More »

प्राचीन चंद्रवाड़ मेला महोत्सव का आयोजन दो अक्टूबर को

कन्नौज के एमएलसी पुष्पराज जैन करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। श्री दिगम्बर जैन प्राचीन चंद्रवाड़ मेला महोत्सव का आयोजन दो अक्टूबर 2017 को आचार्य चैत्यसागर जी महाराज के ससंघ में होने जा रहा है।
जिसके मेला अध्यक्ष डा. महंद्र जैन, कार्यवाहक अतुल जैन अंकल, महामंत्री अजय जैन बजाज, कोषाध्यक्ष अजय जैन सिंघई, आडीटर संजय जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रमों की श्रंखला में इस दिन प्रातः छह बजे प्रभात फेरी श्री दिगम्बर जैन निर्भय सागर पाठशाला सुहागनगर से बब्बू की जीन तक, प्रातः साढ़े सात बजे रथयात्रा बब्बू की जीन से चंद्रवाड़ गेट तक होगी। जिसका उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा करेंगे। झंडारोहण साढ़े ग्यारह बजे प्रकाशचंद्र, मनीष जैन तम्बाकू वाले करेंगे। दोपहर 12 बजे मंच उद्घाटन अरूण कुमार जैन पीली कोठी करेंगे। 12 बजकर 15 मिनट पर चित्र अनावरण प्रमोद कुमार जैन आरसीएम के द्वारा किया जायेगा। साढ़े बारह बजे दीप प्रज्जवलन संभव प्रकाश जैन, योगेंद्र प्रकाश जैन संयुक्त रूप से करेंगे। 12 बजकर 45 मिनट पर श्री जिनदेव का अभिषेक एवं शांतिधारा बोली द्वारा संपनन होगी। दोपहर एक बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम गोपाल छबीला जबलपुर द्वारा किये जायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी कन्नौज पुष्पराज जैन करेंगे। सम्मान समारोह एवं आभार व्यक्त साढ़े तीन बजे किया जायेगा।

Read More »

नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां चंद्रघटा की पूजा

कैला देवी मंदिर में ⇒मंगला दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
⇒जगरातों का दौर भी हुआ शुरू-मेला रहा खास आकर्षण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नवरात्र के तीसरे दिन घर घर मां चंद्रघटा की पूजा अर्चना की गयी। घरों में अग्यारी तैयारी कर महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्रों के मंदिरों की ओर रूख किया तो शहर के प्रमुख मंदिरों में भी खासा भीड़ रही। नवरात्र के आगे बढ़ते बढते जगरातों का दौर भी शुरू हो गया है।




शनिवार को नवरात्र का तीसरा दिन था, इस दिन मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघटा की पूजा अर्चना की गयी। शहर के प्रमुख मंदिरों राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर, उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम, गोपाल आश्रम, कुंजीलाल की बगीची, जलेसर रोड स्थित काली मंदिर, आर्य नगर स्थित मंदिर, कोटला रोड स्थित मंदिर के अलावा कई स्थानों पर भक्तों का पूजा अर्चना करने के लिये तांता लगा रहा। वहीं नवरात्र पर नौ दिन उपवास रखने वालों ने भी सुबह सायं विशेष पूजन किया। राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर मेले का माहौल जिसमें टिक्की, चाट-पकौड़ी के हथठेले, झूले, मौत का कुआ आदि के अलावा कई आकर्षणों से और सुहावना लग रहा था।

Read More »